रविवार, जुलाई 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mau सदर सीट पर क्यों अड़े ओमप्रकाश राजभर? मुख्तार के बेटे के बाद अब बृजेश सिंह के सामने खड़ा कर सकते हैं अपना उम्मीदवार

मऊ सदर सीट पर उपचुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। ओमप्रकाश राजभर इस सीट पर अपनी दावेदारी को लेकर अड़ गए हैं, जबकि एनडीए की तरफ से बृजेश सिंह का नाम भी चर्चा में है।

by Mayank Yadav
जुलाई 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mau
Share on FacebookShare on Twitter

Mau by-election: उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है। अंसारी परिवार की पारंपरिक इस सीट पर अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव तय है। इसी बीच एनडीए घटक दल सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अपनी पार्टी के लिए इस सीट की दावेदारी पर अड़ गए हैं। राजभर का कहना है कि अगर यह सीट एनडीए में सुभासपा को नहीं मिली तो भी वे अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे। वहीं दूसरी ओर माफिया डॉन से नेता बने बृजेश सिंह का नाम एनडीए उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा है। आखिर ओमप्रकाश राजभर इस सीट को लेकर इतने जिद्दी क्यों हो गए हैं? इसके पीछे कई राजनीतिक समीकरण जुड़ रहे हैं।

मऊ सदर सीट की अहमियत क्यों?

Mau सदर विधानसभा सीट पूर्वांचल की सबसे हॉट सीटों में मानी जाती है। 1980 से अब तक यह सीट मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती रही है और अंसारी परिवार का यहां दबदबा रहा है। मुख्तार अंसारी ने इस सीट पर 1996 में पहली बार जीत दर्ज की थी और उसके बाद से यह सीट अंसारी परिवार के पास ही रही। बीजेपी इस सीट पर कभी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यही वजह है कि एनडीए इस बार इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।

RELATED NEWS

Mau

BJP नेताओं की दबंगई पड़ी भारी: यौन शोषण पीड़िता को धमकाया, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

जनवरी 27, 2026
Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

जनवरी 16, 2026

ओमप्रकाश राजभर क्यों कर रहे हैं जिद?

2017 में सुभासपा ने इस सीट पर बीजेपी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था और महेंद्र राजभर ने मुख्तार अंसारी को कड़ी टक्कर दी थी। 2022 में सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन किया और अंसारी परिवार के अब्बास अंसारी को टिकट दिया, जो बड़ी जीत के साथ विधायक बने। अब जब सीट खाली हुई है, तो ओमप्रकाश राजभर का तर्क है कि लगातार दो चुनाव में सुभासपा यहां लड़ चुकी है, इसलिए यह सीट उनके कोटे में ही रहनी चाहिए। राजभर इस सीट को अपनी पार्टी के वजूद से जोड़कर देख रहे हैं।

बृजेश सिंह का नाम क्यों हो रहा है चर्चा में?

एनडीए के भीतर चर्चा है कि इस बार Mau सदर सीट से माफिया डॉन बृजेश सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है। बृजेश सिंह पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी के बड़े विरोधी माने जाते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बृजेश सिंह सुभासपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, ओमप्रकाश राजभर ने इस सवाल पर चुप्पी साध ली है। बृजेश सिंह के समर्थक पहले से ही Mau में सक्रिय नजर आ रहे हैं, जिससे यह संभावना और प्रबल हो गई है कि राजभर बृजेश सिंह को अपने पाले में ला सकते हैं।

सीट किसे मिलेगी, एनडीए में खींचतान जारी

ओमप्रकाश राजभर साफ कर चुके हैं कि यदि मऊ सदर सीट एनडीए में उन्हें नहीं दी गई तो वे अपना उम्मीदवार उतारेंगे। यानी अगर बीजेपी ने बृजेश सिंह को सीधा टिकट दिया तो सुभासपा बगावत कर सकती है। इस खींचतान के चलते एनडीए के अंदर अंदरूनी दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि क्या बीजेपी इस सीट पर राजभर की मांग मानती है या बृजेश सिंह को प्राथमिकता देती है। मऊ का यह उपचुनाव न केवल स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेगा बल्कि एनडीए के अंदर सीट बंटवारे की नीति पर भी असर डालेगा।

Ghazipur में लव जिहाद का मामला: हिंदू युवती को बहलाकर मंदिर में की शादी, आरोपी सद्दाम गिरफ्तार

Tags: Mau
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mau

BJP नेताओं की दबंगई पड़ी भारी: यौन शोषण पीड़िता को धमकाया, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

by Mayank Yadav
जनवरी 27, 2026

Mau news: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में यौन उत्पीड़न की एक पीड़िता को डराने-धमकाने और समझौते का दबाव बनाने...

Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mau Dalit assault case: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट...

Mau

मऊ का डॉन बना ‘घर का दुश्मन’: काका ने सरेआम किया फायर, पैसों के लिए सगे बेटे पर चलाई गोलियां, थर्राया इलाका।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 28, 2025

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपराध जगत का पुराना नाम रमेश सिंह काका एक बार फिर सुर्खियों...

Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Mau MLA Abbas Ansari: मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक और दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को...

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

by Vinod
जून 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब मऊ में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। अगर वह चाहेंगे भी तो हम ऐसा नहीं...

Next Post
Pakistani Stars Account Ban

इंस्टा पर फिर लगा बैन! पाक सितारों को भारत में दिखाने से रोक, AICWA ने PM मोदी से की थी शिकायत

SHAKTI-VIII

SHAKTI-VIII, सामने आया भारत-फ्रांस की सैन्य जोड़ी का शक्ति प्रदर्शन, कांप उठे पाकिस्तान-चीन!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist