शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Kanpur में जमीन खरीदना होगा महंगा, सर्किल रेट में 25% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार

कानपुर में जमीन खरीदना अब महंगा होने वाला है। सर्किल रेट में 25% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार है, जो जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद लागू होगा। इससे रजिस्ट्री का खर्च भी बढ़ेगा और जेब पर असर पड़ेगा।

by Mayank Yadav
जुलाई 18, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur circle rate hike: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्र कानपुर में जमीन खरीदने वालों को जल्द ही बड़ी आर्थिक तैयारी करनी पड़ सकती है। प्रशासन ने शहर के विभिन्न जोनों में जमीन के सर्किल रेट में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव अब अंतिम सहमति और आपत्तियों की प्रक्रिया से गुजरेगा। जिलाधिकारी की मुहर के बाद यह नया रेट लागू हो जाएगा। खास बात यह है कि स्वरूप नगर और सिविल लाइंस जैसे प्रमुख मोहल्लों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद है। एआईजी स्टांप के अनुसार, 1 अगस्त से बढ़ा हुआ सर्किल रेट लागू किया जा सकता है, जिससे रजिस्ट्री पर खर्च भी बढ़ेगा।

25 फीसदी बढ़ोतरी की तैयारी, प्रस्ताव अंतिम चरण में

Kanpur में सर्किल रेट में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुका है। स्टांप एवं पंजीयन विभाग ने विभिन्न मोहल्लों के मौजूदा रेट का आकलन कर नई दरें तय की हैं। अब यह प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। डीएम की सहमति के बाद प्रस्ताव पर आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद कुछ इलाकों में प्रस्तावित रेट कम भी किए जा सकते हैं। अंतिम स्वीकृति के बाद रजिस्ट्री में नई दरें लागू हो जाएंगी।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

स्वरूप नगर और सिविल लाइंस में सबसे ज्यादा असर

मौजूदा Kanpur सर्किल रेट की बात करें तो कानपुर के स्वरूप नगर में आवासीय जमीन की दर 62,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जो बढ़कर 77,500 रुपये हो सकती है। वहीं, व्यवसायिक इलाके सिविल लाइंस में वर्तमान दर 1,13,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जिसमें 25% वृद्धि के बाद यह 1,41,250 रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे में जमीन खरीदने वालों को ज्यादा स्टांप शुल्क भी देना होगा। इस प्रस्ताव के लागू होने से शहर में रजिस्ट्री से होने वाली आय में बढ़ोतरी की संभावना है।

कब तक लागू होंगे नए रेट?

स्टांप विभाग के एआईजी श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि प्रस्ताव अंतिम चरण में है और अगले 3-4 दिनों में इसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। यदि कोई बड़ी आपत्ति नहीं आती है तो 1 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू किए जा सकते हैं। जिन मोहल्लों में विरोध की संभावना ज्यादा होगी, वहां की दरों में संशोधन भी संभव है। यह पूरी प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि शहर में जमीन की खरीद-फरोख्त को पारदर्शी और बाजार भाव के करीब लाया जा सके।

“लातों के भूत हैं, बातों से नहीं मानेंगे”: काशी में गरजे योगी, जातीय विद्वेष फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Fake news

Fake news फैलाने वालों की खैर नहीं! योगी सरकार ने कसी नकेल, जेल होगी तैयार

Spectrum Mall

थाई व्यापारी का नोएडा में उत्पीड़न: बेटी से मारपीट, एंबेसी के दखल पर दर्ज हुआ केस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist