शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

हैदराबाद से जोधपुर अब हर दिन ट्रेन से सफर, जानिए टाइमिंग और किराया

भगत की कोठी एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का किराया 770 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं एसी थ्री टायर का किराया 2030 रुपये और एसी टू टायर का किराया 2930 रुपये रखा गया है। यह ट्रेन एक बार में कुल 1953 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

by Gulshan
जुलाई 20, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Ashwini Vaishnaw
Share on FacebookShare on Twitter

Ashwini Vaishnaw : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नई ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है। इसी क्रम में अब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से राजस्थान के जोधपुर के लिए एक नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की गई है। शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ मिलकर इस ट्रेन को हैदराबाद के काचीगुड़ा स्टेशन से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हालांकि इस नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन (17605 – काचीगुड़ा से भगत की कोठी) की नियमित सेवा की शुरुआत रविवार से हुई है। यह ट्रेन हर रात 11:50 बजे काचीगुड़ा से चलेगी और अगली रात 8 बजे जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी दिशा में (17606 – भगत की कोठी से काचीगुड़ा), ट्रेन रात 10:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:40 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।

RELATED NEWS

Ashwini Vaishnaw

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

सितम्बर 29, 2025
Ashwini Vaishnaw

वेटिंग टिकट पर अब स्टेशन में एंट्री नहीं, रेलवे का बड़ा ऐलान, मंत्री ने संसद में किया खुलासा

मार्च 27, 2025

किराया और दूरी की जानकारी

इस एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर क्लास का किराया 770 रुपये तय किया गया है। एसी 3-टियर के लिए यात्रियों को 2030 रुपये और एसी 2-टियर के लिए 2930 रुपये खर्च करने होंगे। यह ट्रेन कुल 1953 किलोमीटर की दूरी तय करती है और अपने सफर के दौरान 31 स्टेशनों पर रुकती है।

लंबे समय से थी जोधपुर-हैदराबाद ट्रेन की मांग

ट्रेन सेवा के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हैदराबाद और जोधपुर के बीच डेली ट्रेन सेवा की मांग वर्षों पुरानी है, खासकर उन राजस्थानी लोगों के लिए जो लंबे समय से हैदराबाद में बसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पहले बुनियादी ढांचे की सीमाओं के कारण यह सेवा संभव नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे नेटवर्क में जबरदस्त सुधार और विस्तार हुआ है। नए ट्रैक बिछाए गए हैं, आधुनिक स्टेशन विकसित हुए हैं और इस विकास के चलते ही यह सीधी ट्रेन सेवा शुरू करना संभव हुआ है।

यह भी पढ़ें : युवराज एंड शिखर धवन कंपनी की बगावत का हुआ असर, अब भारत-पाकिस्तान…

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भी इस मौके पर कहा कि तेलंगाना में रेलवे के क्षेत्र में हाल के वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत राज्य के 40 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपग्रेड हुए बेगमपेट, वारंगल और करीमनगर स्टेशनों का उद्घाटन भी किया है। इसके अलावा, राज्य का पूरा रेल नेटवर्क अब विद्युतीकृत हो चुका है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार और सुविधाएं दोनों में बढ़ोतरी हुई है।

Tags: Ashwini Vaishnaw
Share199Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Ashwini Vaishnaw

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

by Gulshan
सितम्बर 29, 2025

Ashwini Vaishnaw : दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्वों से पहले भारतीय रेलवे ने बिहारवासियों को एक बड़ी सौगात दी...

Ashwini Vaishnaw

वेटिंग टिकट पर अब स्टेशन में एंट्री नहीं, रेलवे का बड़ा ऐलान, मंत्री ने संसद में किया खुलासा

by Gulshan
मार्च 27, 2025

Ashwini Vaishnaw : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (26 मार्च) को संसद में जानकारी दी कि रेलवे स्टेशनों...

Ashwini Vaishnaw

रेलवे ट्रैक में माइक्रो फ्रैक्चर्स के लिए 3 घंटे का ब्लॉक, IIT बॉम्बे का योगदान, जानें रेलमंत्री ने अहम बयान में क्या कहा ?

by Gulshan
मार्च 20, 2025

Ashwini Vaishnaw : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 19 मार्च, बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारतीय रेलवे ट्रैक...

अश्विनी वैष्णव PHOTO

सरकार पूरे मामले के तह तक जाएगी…- विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग को लेकर अश्विनी वैष्णव

by Saurabh Chaturvedi
अक्टूबर 31, 2023

नई दिल्ली। पूरे देश में विपक्षी नेताओं के आईफोन हैकिंग को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है. दरअसल इंडिया गठबंधन दल...

Odisha Tragedy: Balasore हादसे पर रेल मंत्री ने किया खुलासा, बोले पता चल गई हादसे की वजह

by Juhi Tomer
जून 4, 2023

ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट (Train Accident) पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बड़ा बयान दिया है. रेल मंत्री...

Next Post
Travel blogging : क्या घूमना फिरना भी अब बन गया प्रोफेशन जानिए कैसे ट्रेवल्स करते हुए पैसे कमाए

Travel blogging : क्या घूमना फिरना भी अब बन गया प्रोफेशन जानिए कैसे ट्रेवल्स करते हुए पैसे कमाए

Black Pearl Fashion Week 2025 New Delhi

Black Pearl Fashion Week 2025 Shines at Hyatt Centric,The grand three-day event

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist