Saturday, May 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अर्जुन तेंदुलकर की गुपचुप सगाई! कौन हैं सानिया चंदोक, जो बनेंगी क्रिकेट लीजेंडरी के बेटे की बहू?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक निजी समारोह में सानिया चंदोक के साथ सगाई कर ली है। आइए जानते हैं कि सानिया चंदोक कौन हैं और उनका पेशा क्या है।

by Gulshan
August 14, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Arjun Tendulkar
Share on FacebookShare on Twitter

Arjun Tendulkar : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जल्द ही एक नया रोल निभाने जा रहे हैं—ससुर का। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में बेहद निजी समारोह में सानिया चंदोक के साथ सगाई कर ली है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस जहां अर्जुन को उनकी नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयाँ दे रहे हैं, वहीं हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है।

कौन हैं सानिया चंदोक?

सानिया चंदोक, मुंबई के जानी-मानी कारोबारी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वह मशहूर बिजनेसमैन रवि घाई की पोती हैं। रवि घाई का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है—Intercontinental Hotels और फेमस आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery उनके परिवार की ही कंपनियां हैं। सानिया भी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिजनेस वर्ल्ड में एक्टिव हैं। वह Mr. Paws नाम के पेट केयर ब्रांड की संस्थापक (Founder) हैं और खुद का कारोबार संभाल रही हैं।

RELATED NEWS

Arjun Tendulkar की मेहनत लाई रंग, आखिरकार मिला खुद को साबित करने का मौका, सचिन, सारा ने किए भावुक पोस्ट

Arjun Tendulkar की मेहनत लाई रंग, आखिरकार मिला खुद को साबित करने का मौका, सचिन, सारा ने किए भावुक पोस्ट

May 24, 2026
IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

November 15, 2025

यह भी पढ़ें : भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें…

सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने ABC प्रोग्राम भी किया हुआ है और वह WVS (Worldwide Veterinary Service) की वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं। उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट है, जहां फिलहाल केवल 805 फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात ये है कि वह अर्जुन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर दोनों को फॉलो करती हैं।

कब हुई सगाई?

अर्जुन तेंदुलकर, अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं और फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन घरेलू क्रिकेट में भी सक्रिय हैं और युवा खिलाड़ियों में उनका नाम तेजी से उभर रहा है। 13 अगस्त 2025 को अर्जुन और सानिया ने बेहद सीक्रेट तरीके से सगाई कर ली। यह फंक्शन पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। अब इस समारोह की कुछ तस्वीरें धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब देखना यह होगा कि यह कपल अपनी शादी को लेकर कब आधिकारिक घोषणा करता है। फिलहाल तो फैंस अर्जुन और सानिया को इस नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Tags: Arjun Tendulkar
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Arjun Tendulkar की मेहनत लाई रंग, आखिरकार मिला खुद को साबित करने का मौका, सचिन, सारा ने किए भावुक पोस्ट

Arjun Tendulkar की मेहनत लाई रंग, आखिरकार मिला खुद को साबित करने का मौका, सचिन, सारा ने किए भावुक पोस्ट

by Kirtika Tyagi
May 24, 2026

Arjun Tendulkar के लिए आईपीएल का सफर अब तक आसान नहीं रहा है। कई सीजन तक वह टीम में होने...

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

by Vinod
November 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 का शंखनाद हो चुका है। लीग से जुड़ी...

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई,सोशल मीडिया पर हलचल, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया और किससे है उनका नाता

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई,सोशल मीडिया पर हलचल, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया और किससे है उनका नाता

by SYED BUSHRA
August 14, 2025

Arjun and Sania engagement : इन दिनों क्रिकेट और बिजनेस जगत में एक खबर सुर्खियों में है।सचिन तेंदुलकर के बेटे...

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: कमबैक के लिए तैयार अर्जुन तेंदुलकर, इस बड़े टूर्नामेंट में दिखा सकते हैं दम

by Gulshan
January 23, 2025

Arjun Tendulkar : भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने लंबे समय से किसी प्रमुख टूर्नामेंट...

Next Post
Dahi Handi 2025 celebration and Krishna Janmashtami traditions

Dahi Handi 2025 :कृष्ण जन्माष्टमी के बाद क्यों मनाते है दही हांडी का त्योहार, क्या है इसकी रोचक कहानी

Kishtwar

Kishtwar बादल फटना: मचैल माता यात्रा में तबाही, 20 से अधिक की मौत, राहत अभियान जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist