Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur में कांग्रेस नेता के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार

कानपुर में कांग्रेस नेता के होटल में पुलिस ने देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में सात युवतियां, चार युवक और होटल मैनेजर गिरफ्तार हुए। एसीपी आकांक्षा पांडेय की अगुवाई में यह छापेमारी हुई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur sex racket: यूपी के कानपुर में कांग्रेस नेता के होटल में पुलिस ने देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान सात युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल मैनेजर हर्ष गुप्ता भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। होटल कांग्रेस नेता राजेश सिंह का बताया जा रहा है, जो इसे किराए पर देने का दावा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने एक सादी वर्दी में ग्राहक बनाकर पुलिसकर्मी को होटल भेजा, जिसके बाद मिली जानकारी पर कार्रवाई की गई।

होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Kanpur के रेल बाजार स्थित होटल राजेंद्र पैलेस, जो कांग्रेस नेता राजेश सिंह का है, में पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी की। बताया जा रहा है कि होटल की आड़ में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके से सात युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। जांच में खुलासा हुआ कि यहां ग्राहकों को 1,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक के पैकेज ऑफर किए जाते थे।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026

राजेश सिंह का कहना है कि उन्होंने यह होटल दो लोगों को किराए पर दे रखा है और उन्हें होटल में चल रही अवैध गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। हालांकि, पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

ग्राहक बनकर भेजा गया पुलिसकर्मी

Kanpur एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय ने होटल में हो रही गतिविधियों की सच्चाई सामने लाने के लिए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनकर भेजा। रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने खुलेआम युवतियों की उपलब्धता और पैकेज के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम को संकेत दिया गया और एसीपी के नेतृत्व में होटल में छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यही होटल वर्ष 2023 में भी चर्चा में आया था, जब क्राइम ब्रांच ने यहां छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा था। लगातार शिकायतें मिलने के बाद एक बार फिर कार्रवाई की गई। एसीपी आकांक्षा पांडेय ने कहा कि होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया।

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और होटल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एसीपी ने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ANA X UP T20 लीग 2025: गोरखपुर लायंस ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रनों से हराया

Tags: kanpur
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Rampur

मां-बेटी पर 14 साल के अत्याचार: यशोदा का दिल दहला देने वाला खुलासा

Pooja Pal

Pooja Pal को जान का खतरा, अखिलेश यादव ने केंद्र से कराई जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist