बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कोबरा और करैत का यूपी के इन जिलो में ‘दबदबा’, कटखने सांपों ने 418 लोगों को डंसकर मचा दिया ‘तहलका’

फिलहाल 16 माह के दौरान कानपुर के अलावा आसपास के जिलों में सबसे ज्यादा दहशत कोबरा की देखी गई। हैलट की इमरजेंसी में सबसे अधिक रोगी कोबरा का शिकार हुए आते हैं।

by Vinod
अगस्त 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर डेस्क। बारिश के मौसम में विषैले जीवजन्तु जंगलों से निकल कर लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। इनमें सबसे ज्यदा संख्या सांपों की है। कोबरा के अलावा दूसरे अन्य प्रजाति के सांप लोगों को डंस रहे हैं। समय से इलाज नहीं मिलने के कारण कईयों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। फिलहाल 16 माह के दौरान कानपुर के अलावा आसपास के जिलों में सबसे ज्यादा दहशत कोबरा की देखी गई। हैलट की इमरजेंसी में सबसे अधिक रोगी कोबरा का शिकार हुए आते हैं। दूसरे नंबर पर साइलेंट किलर कहे जाने वाले करैत सांप के काटे हुए रोगी आते हैं।

कहते हैं कोबरा सांप सबसे ज्यादा जहरीला होता है। बारिश के मौसम में कोबरा के बिलों पर पानी भर जाता है। ऐसे में ये विषैला जीव जंगलों को छोड़कर रहवासी इलाकों में हरवर्ष दाखिल हो जाता है। पिछले 16 साह के दौरान कानपुर के अलावा आसपास के जनपदों में कोबरा और करैत सांप का खासा दबदबा रहा। दोनों सांपों ने 418 लोगों को डंसा। विशेषज्ञों का कहना है कि कानपुर नगर आसपास के जिलों में यही दोनों सांप अधिक सक्रिय होते हैं। जुलाई-अगस्त के महीने में स्नैक बाइट के रोगियों की संख्या सबसे अधिक हो जाती है।

RELATED NEWS

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

अगस्त 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

अगस्त 18, 2026

हैलट अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई के महीने में 59 रोगी सांप काटने के आए हैं। अगस्त के महीने में औसत चार रोगी स्नैक बाइट के आ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि 60 फीसदी रोगी कोबरा और 40 फीसदी करैत के काटने के होते हैं। साल में एक-दो मामले रसल वाइपर के आ जाते हैं। करैत का शिकार रोगियों की हालत अधिक गंभीर हो जाती है। करैत सांप के डंसने के बाद अगर मरीज को समय से इलाज न मिले तो उसकी जान जा सकती है। फिलहाल हैलट के अलावा दूसरे सरकारी अस्पतालों में करैत सांप के डंसे मरीजों के इलाज की व्यवस्था है।

विशेषज्ञों ने बताया कि कोबरा और करैत दोनों का जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है लेकिन तेज असर करैत का करता है। हैलट के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि जुलाई, अगस्त, सितंबर में सांप काटने के सबसे अधिक मामले आते हैं। अप्रैल वर्ष 2024 से जुलाई वर्ष 2025 तक 418 केस आए हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को करैत काट ले तो वह तत्काल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर को दिखाए और इलाज करवाए। डॉक्टर ने कहा कि कुछ लोग तंत्र-मंत्र के चलते समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इसी के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है।

हम हम आपको बताते हैं कोबरा के डंसने के बाद शरीर में कैसे रियेक्शन आते हैं। कोबरा के इसके काटने पर जख्म में तेज जलन और दर्द होता है। इसका जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है। यह सांप ज्यादातर दिन में काटता है जहर के असर से मांसपेशियों के जंक्शन ब्लॉक होने लगते हैं। रोगी की पलकें गिरने लगती हैं, हाथ-पैर सुन्न, सांस में तकलीफ होती है। वहीं करैत के काटने पर दर्द नहीं होता। यह सांप रात में काटता है। सोते व्यक्ति के शरीर की गर्मी से आकर्षित होता है। जहर न्यूरो टॉक्सिक है लेकिन कोबरा से तेज असर करता है। इसे साइलेंट किलर कहते हैं, इसके काटने से मौत सबसे अधिक होती हैं।

दरअसल, बिल में पानी भरने से सांप सूखे स्थान की तलाश में घरों में घुसने का प्रयास करते हैं। इसके लिए उनके पास बाथरुम का पानी बाहर निकालने वाले आउटलेट पाइप का रास्ता सुलभ रहता है। पाइप पर बारिक जाली लगा सकते हैं। सांप के घर में आने की संभावना 70 प्रतिशत खत्म हो जाएगी। बड़े मकानों में गार्डन, लॉन,स्टोर आदि रहता है। इनमें अनुपयोगी सामग्रियों का जमावड़ा न होने दे। सफाई रखें। इससे सांपों को रहने-छिपने की जगह नहीं मिलेगी। भोजन के लिए सांप-चूहों की तलाश में घर में आ जाते हैं। घर में चूहे न हों, ऐसी व्यवस्था करें। यदि घर में बेल लगी हैं जो पहली दूसरी मंजिल तक जाती हैं तो इससे बचें। सांप इनके सहारे ऊपर चढ़ सकते हैं।

 

Tags: Cobra snakeHallett hospitalKanpur NewsKrait snake
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कानपुर के यात्रियों के लिए 15 अगस्त से सार्वजनिक परिवहन में नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे...

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति...

Next Post
UP Kalyan Mandapam Scheme Uttar Pradesh

U P NEWS: क्या है योगी सरकार की “कल्याण मंडपम् योजना” कहां कम खर्च में शादियाँ और सामाजिक कार्यक्रम अब होंगे आसान

health insurance dispute

Cashless Policy Dispute: बीमा कंपनियों और अस्पतालों की तकरार,मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, कब से हेल्थ इंश्योरेंस की कैशलेस सुविधा होगी बंद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist