शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: जयपुर की लेडी SDM के भाई का बागपत में बेरहमी से मर्डर, नग्न अवस्था में मिला शव

उत्तर प्रदेश के बागपत में जयपुर की लेडी एसडीएम दीविका तोमर के चचेरे भाई संयम तोमर (20) की आरोपियों ने हत्या कर दी।

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत में जयपुर की लेडी एसडीएम दीविका तोमर के चचेरे भाई संयम तोमर (20) की आरोपियों ने हत्या कर दी। शव को गड्डे में फेंककर कातिल फरार हो गए। पुलिस ने नग्न अवस्था में लाश को बरामद किया। मृतक राजस्थान के महावतपुर बावली का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। कॉलेज परिसर में सुबह की सैर करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वहां आए सीओ विजय कुमार तोमर, कोतवाली प्रभारी ने शव को गड्ढे से निकालकर जांच की।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल मिला, जो बंद था। पुलिस ने मोबाइल को चार्ज किया, इसके बाद कॉल करने पर पता चला कि वह शव महावतपुर बावली गांव के संयम तोमर का है। बाद में उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। वहीं संयम के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

रिश्तेदार विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम उनके साले का बेटा है और संयम की ताऊ की बेटी दीविका तोमर जयपुर में एसडीएम हैं। भाई संचित ने बताया कि संयम 30 सितंबर को घर से दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह पुलिसकर्मियों ने फोन कर जनता वैदिक कॉलेज में शव पड़ा होने की जानकारी दी। संयम के जनता वैदिक कॉलेज में जाने के बारे में भी परिजनों को कुछ नहीं पता।

संयम अविवाहित और दो भाइयों में छोटे थे। उनका बड़ा भाई संचित बागपत शुगर मिल में संविदाकर्मी है। परिजनों ने बताया कि संयम के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और उसके शरीर के कई हिस्से पर चोट के निशान थे। संचित ने बताया कि संयम के दोनों हाथों, कमर, पीठ, जांग और सिर पर चोट के निशान मिले। उधर, पोस्टमार्टम में चोट के निशान कई दिन पुराने मिले और मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।

संचित ने बताया कि उनका भाई बीएससी की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए कई आवेदन भी किए। इनके अलावा गांव में रहकर खेतीबाड़ी भी संभाल रहा था। संयम की मौत होने के बाद उनके परिवार वालों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि संयम के परिवार के कई सदस्य सरकारी नौकरी में रहे। उनकी तहेरी बहन एसडीएम है और ताऊ बिजेंद्र गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं।

विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम दो दिन पहले घर से हरिद्वार के लिए कह कर चला था, लेकिन अपने दोस्तों के नाम नहीं बताए। दोस्त कौन थे और उनके साथ क्या घटना हुई। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इसकी जांच करके घटना का खुलासे की मांग की। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Tags: Murder of brother of Lady SDM of Jaipurmurder of youth in BaghpatUP News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
UP News: मेरठ में युवक का किया LIVE मर्डर, सोशल मीडिया पर शूटर्स ने वायरल कर दिया कत्ल का Video

UP News: मेरठ में युवक का किया LIVE मर्डर, सोशल मीडिया पर शूटर्स ने वायरल कर दिया कत्ल का Video

jaunpur old man death after marriage

Jaunpur news update: जौनपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की शादी के अगले दिन अचानक हुई थी मौत ,पोस्टमार्टम में खुला कौन सा राज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In