Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: मेरठ में युवक का किया LIVE मर्डर, सोशल मीडिया पर शूटर्स ने वायरल कर दिया कत्ल का Video

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव नरहाड़ा में कपड़ा विक्रेता आदिल (25) का शव जंगल में मिला था।

by Vinod
October 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव नरहाड़ा में कपड़ा विक्रेता आदिल (25) का शव जंगल में मिला था। आरोपियों ने युवक को तीन गोलियां मारी थीं। हत्याकांड के बाद से कातिल फरार रहा है। शूटर्स ने दहशत फैलाने की नियत से कत्ल का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। फोटो में आदिल को गोली मारने वाले युवक की पहचान उसके दोस्त जुलकमर के रूप में हुई है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधने वाली गली का रहने वाला कपड़ा विक्रेता आदिल मंगलवार से लापता था। बुधवार सुबह उसका शव नरहाड़ा से बिजली बंबा बाईपास जाने वाली सड़क से करीब 200 मीटर अंदर चकरोड किनारे नरहाड़ा के किसान उपदेश बैंसला के नलकूप पर पानी की हौद पर मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या गोली लगने के कारण हुई थी। युवक को आरोपियों ने तीन गोलियां मारी थीं। एक गोली पेट में, दूसरी सीने और तीसरी गोली सिर पर मारी थी।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हमजा की बाइक पर आदिल देखा गया था। उसके साथ जुलकमर भी था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने ही आदिल की हत्या की है। दोनों पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मृतक के भाई फाजिल ने हमजा, जुलकमर के अलावा कॉलोनी के इमरान, सलमान, नवाब, शावेज, इकबाल के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है। लोहियानगर थाने की दो, सर्विलांस, स्वाट के अलावा लिसाड़ी गेट थाने की टीम को भी लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

इसबीच आदिल की हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक आदिल को गोली मारता हुआ दिख रहा है। मामले पर एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वायरल फोटो सही है। फोटो में नीचे पड़े आदिल को पिस्टल से गोली मारने वाले युवक की पहचान उसके दोस्त जुलकमर के रूप में हुई है। जुलकमर और हमजा दोनों आदिल के दोस्त हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोस्तों ने ही आदिल की हत्या की है। खुलासे के लिए अब पांच टीम लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आदिल के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हत्यारोपियों ने उसकी पहले पिटाई की और इसके बाद सिर, सीने और पेट में गोलियां मारीं। पेट और सीने की गोली शरीर से पार निकल गई। जबकि सिर में लगी गोली पोस्टमार्टम में मिली है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों को इस हत्या को अंजाम देते वक्त कानून का जरा भी खौफ नहीं था। हत्यारे ने इस वारदात का लाइव वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। वायरल हुए वीडियो में एक युवक नीचे पड़े आदिल को पिस्तौल से गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।

Tags: live murder in MeerutMeerut PoliceMurder of a youth in MeerutUP Newsvideo of the murder made
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
jaunpur old man death after marriage

Jaunpur news update: जौनपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की शादी के अगले दिन अचानक हुई थी मौत ,पोस्टमार्टम में खुला कौन सा राज

Jhansi

'प्यार में दीवानी' 40 की दादी 'छोरा' संग घर से छोड़ा फरार! बहुओं के गहने और कैश भी ले उड़ी 'लुटेरी दुल्हन'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist