मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गोरखपुर में दो बच्चों की मां का किशोर पर आया दिल, चुपके से अपने महबूब को लेकर ‘मैडम जी’ हुई रफूचक्कर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अजब-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां का 16 साल के किशोर पर दिल आ गया। महिला किशोर पर इस कदर फिदा हुई कि उसी के साथ जीने-मरने के सपने देखने लगी।

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अजब-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां का 16 साल के किशोर पर दिल आ गया। महिला किशोर पर इस कदर फिदा हुई कि उसी के साथ जीने-मरने के सपने देखने लगी। किशोर के घरवालों को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो हरकत में आए। किशोर के बाहर जानें पर रोक लगा दिया। लेकिन महिला ने किशोर को चुपके से बुलाया और लेकर भाग खड़ी हुई। किशोर के परिवारलों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मामला गोरखपुर का है। यहां दो बच्चों की मां घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। तभी उसकी मुलकात पड़ोस के रहने वाले एक 16 साल के किशोर से हुई। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। फिर फोन नंबर एक्सचेंज हुए और देखते ही देखते उनका अफेयर शुरू हो गया। रोज दोनों मिलने जुलने लगे। किशोर के माता-पिता को कभी एहसास ही नहीं हुआ कि उनका बेटा किस राह पर जा रहा है. क्योंकि महिला और किशोर की उम्र में काफी अंतर था। एक दिन परिवारवालों ने किशोर के साथ महिला को रंगरेलियां मनाते हुए देख लिया।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

किशोर के परिवारवालों ने महिला को खरी-खोटी सुनाई। किशोर पर नजर रखनी शुरू कर दी। ब्यूटी पार्लर संचालिका इस बीच अपनी मौसी के यहां गीडा रहने गई। वो किशोर को मिलने के लिए वहां भी बुलाने लगी। इसकी जानकारी किशोर के माता-पिता को हुई तो उन्होंने बेटे को बहुत समझाया। बेटे को घर के अंदर ही परिवारवाले रखने लगे। मगर कुछ दिन बाद ही किशोर अचानक घर से गायब हो गया। माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उधर ब्यूटी पार्लर संचालिका भी गायब थी। उसकी मां ने भी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस की जांच में पता चला कि महिला की बात किशोर से होती थी। जब पुलिस उस किशोर के घर पहुंची तो पूरा माजरा समझ में आया। किशोर के माता-पिता ने बताया कि वो महिला ही उनके बेटे को भगाकर ले गई है। वहीं, महिला के दोनों बच्चे फिलहाल अपनी नानी के यहां हैं। मामले में तिवारीपुर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया किशोर के माता पिता ने ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी मौसी पर उनके बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला ने उनके बेटे को प्यार के झांसे में फंसाकर उसे भगाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

Tags: gorakhpurlove affair between a teenager and a womanUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post
Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने कार का तोड़ डाला शीशा, बाल-बाल बचे मौलाना

लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने कार का तोड़ डाला शीशा, बाल-बाल बचे मौलाना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist