Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के लिए लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत भरी खबर आई। कोर्ट ने उन्हें 6 साल पुराने मानहानि केस से बरी कर दिया।

by Vinod
November 7, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के लिए लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत भरी खबर आई। कोर्ट ने उन्हें 6 साल पुराने मानहानि केस से बरी कर दिया। कोर्ट का फैसला आने के बाद आजम खान ने कहा कि फैसला जो आया है, वो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत ही ईमान वाला फैसला आया है। जज साहब को दुआ दे सकता हूं, उनका शुक्रिया अदा कर सकता हूं। आजम खान ने कहा कि कोर्ट से ही उम्मीद बची है। आजम खान ने आगे कहा कि जब भी फैसला की तारीख आती है, तब वह घर से अटैची लेकर निकलते हैं। आजम खान ने कहा कि पता नहीं कब जेल जाना पड़ जाए।

ये था पूरा मामला

दरअसल, फरवरी 2019 में सामाजिक कार्यकर्ता अल्लामा जमीर नकवी ने हजरतगंज कोतवाली में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि वर्ष 2014 में जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब आजम खान के सरकारी लेटरपैड पर 6 पत्र जारी किए गए थे, जिनमें आरएसएस, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद और उनके निजी सचिव इमरान नकवी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें लिखी गई थीं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरएसएस को बदनाम करने की साजिश में उस समय के शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी भी शामिल थे।

RELATED NEWS

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

June 10, 2026
Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

June 10, 2026

कोर्ट ने आजम खान को किया बरी

आजम खान शुक्रवार को इसी मामले की सुनवाई के लिए लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे। अदालत इस मामले में महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। सपा नेता आज़म खान को बड़ी राहत लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरएसएस को बदनाम करने वाले केस में बरी किया है। गौरतलब है कि इसी एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने कुछ समय पहले आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को छह साल पुराने एक अन्य मामले में बरी कर दिया था। वह मामला 2019 में आप नेता फैसल लाला को धमकाने से संबंधित था। बता दें, आजम खान कुछ दिल पहले जेल से बाहर आए हैं। आजम खान के खिलाफ सौ से अधिक केस दर्ज हैं।

कमजोरों को बहुत उम्मीद

बरी होने पर आजम खान ने कहा कि सभी ने लॉ एन्ड आर्डर के बारे में पूछा था, मैं बस इतना कहना चाहूंगा, लॉ जस्टिस की शक्ल में कायम रहे, जैसा आज हुआ है। कोर्ट के फैसले पर आजम खान ने कहा कि कमजोरों को बहुत उम्मीद बंध जाएगी। सैकड़ों मुकदमे हैं, मेरी पत्नी, बेटे, मरी हुई मां, बहन समेत तमाम लोगों पर मुकदमे हैं। अभी भी लोग जेल में हैं। वहीं, आजम खान का शायराना अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने एक शायरी सुनाते हुए सरकार पर तंज कसा। आजम खान ने कहा कि इस बार भी साथ मैं अटैची लेकर आया था। पिछली बार 7 साल की सजा हुई थी, तब उम्मीद नहीं थी कि सजा हो जाएगी, क्योंकि सजा की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन जेल जाना पड़ा।

अखिलेश से आजम खान की मुलाकात

बता दें, कोर्ट में पेशी से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शुक्रवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ उनका रिश्ता राजनीति से परे है। 50 साल से भी अधिक समय से हमारे परिवार एक-दूसरे को जानते हैं। आजम खान ने कहा, अखिलेश यादव के साथ रिश्ता कमजोर होने में सालों का वक्त लगेगा। आगे कहा, ताउम्र वह इस रिश्ते की कद्र करेंगे और उनके जाने के बाद भी यह रिश्ता अगली पीढ़ी के साथ जारी रहेगा। अगर कभी इस रिश्ते पर थोड़ी जंग लगी देखी तो वो खुद इसे साफ कर देंगे, किसी और की जरूरत नहीं है।

Tags: Azam KhanLucknow MP MLA CourtrssUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए 8 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Pollution Under Control Certificate - PUCC: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकारें लगातार नए...

Next Post

Bigg Boss 19 में डबल एविक्शन का झटका! नीलम गिरी के साथ ये कंटेस्टेंट हुआ शो से आउट

800 फ्लाइट्स की देरी के बाद Delhi Airport से आई बड़ी खबर — क्या अब सामान्य होगी उड़ान सेवा?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist