गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP की राजनीति में हलचल! मायावती के 70वें जन्मदिन पर योगी ने मांगी दुआ, तो अखिलेश ने दी भाजपा को पटखनी

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में मना रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी, जिसमें अखिलेश का संदेश राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026
Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

जून 22, 2026

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती आज अपना 70वां जन्मदिवस मना रही हैं। इस अवसर को बसपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। राजनीति के गलियारों से मायावती को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई देते हुए एक गहरा राजनीतिक संदेश भी साझा किया। अखिलेश ने Mayawati के संघर्षों की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी को ‘संविधान विरोधी’ करार दिया और मायावती से अपील की कि वे सत्ताधारी दल के खिलाफ अपनी ललकार जारी रखें। यह जन्मदिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक दिग्गजों की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से Mayawati को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।” योगी आदित्यनाथ का यह संदेश शिष्टाचार और राजनीतिक गरिमा का प्रतीक माना जा रहा है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी मायावती को बधाई दी। केशव प्रसाद मौर्य ने उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की, जबकि ब्रजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश यादव का ‘ललकार’ वाला संदेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बधाई ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने न केवल मायावती के व्यक्तिगत स्वास्थ्य की कामना की, बल्कि उनके राजनीतिक संघर्ष को भी रेखांकित किया। अखिलेश ने लिखा कि मायावती ने जीवन भर शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज के अधिकारों के लिए जो अनवरत संघर्ष किया है, वह प्रेरणादायक है।

उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा:

“संविधान विरोधी भाजपा और उनके संगी-साथियों को जिस तरह उन्होंने ललकारा, वह निरंतर बना रहे।”

अखिलेश का यह बयान आगामी राजनीतिक समीकरणों की ओर भी इशारा करता है, जहां विपक्ष संविधान की रक्षा के मुद्दे पर एकजुट होने की कोशिश कर रहा है।

बसपा का ‘जन कल्याणकारी दिवस’

बसपा कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। Mayawati के निर्देशानुसार, पार्टी इस दिन को तड़क-भड़क के बजाय जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में गरीबों को फल, कपड़े और भोजन वितरित किए जा रहे हैं। मायावती का 70वां जन्मदिन पार्टी के लिए आत्ममंथन और भविष्य की चुनावी रणनीतियों को धार देने का भी अवसर है।

यूपी में टूटेगी ‘दो लड़कों की जोड़ी’? कांग्रेस के भीतर मायावती से गठबंधन की गुपचुप तैयारी!

Tags: Mayawati
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Press Conference Short Circuit Fire Incident,: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आज...

Next Post
Dimple Yadav

डिंपल यादव @48: न अपनी कार, न कोई केस... फिर भी शान-ओ-शौकत में नहीं है कोई कमी, देखें नेटवर्थ

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist