Friday, April 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

बहराइच के बसंतपुर ऊदल गांव में एक युवक ने जमीन के पैसों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। आरोपी घायल है और पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Family Dispute:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार आधी रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर ऊदल गांव में एक युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार में जमीन बेचने के पैसों को लेकर काफी समय से कहासुनी चल रही थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने हिस्से के पैसे मांग रहा था। पिता ने जमीन बेची थी, लेकिन आरोपी को लगा कि उसे उसका हक नहीं दिया जा रहा। इसी बात से वह गुस्से में था।

RELATED NEWS

ratlam youth suicide video case india

Suicide in Ratlam: क्यों युवक ने खाया जहर, रो रो कर किस पर लगाए गंभीर आरोप,मौत से पहले का वीडियो वायरल

March 11, 2026
Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

March 10, 2026

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात, जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी उसने कुल्हाड़ी से एक-एक कर हमला कर दिया। इस हमले में उसके पिता, मां, दादी और बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार से जागे ग्रामीण

रात के सन्नाटे में अचानक घर से चीखने की आवाजें आईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की और अनहोनी न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। आरोपी के ठीक होने के बाद उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पहले भी थे मतभेद

स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर पहले से ही मतभेद चल रहे थे। हालांकि किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि बात इतनी बढ़ जाएगी। गांव के लोग इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि सच्चाई सामने लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। आरोपी के बयान के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

Tags: Bahraich Crime NewsFamily Dispute Caseuttar pradesh crime
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

ratlam youth suicide video case india

Suicide in Ratlam: क्यों युवक ने खाया जहर, रो रो कर किस पर लगाए गंभीर आरोप,मौत से पहले का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Suicide viral video of Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्टेशन रोड थाना...

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Lucknow Double Murder case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Etawah son killed father case

Son Killed Father: इटावा से दिल दहला देने वाली खबर, शराबी बेटे ने अपने पिता को क्यों मौत के घाट उतारा

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

Son Killed Father in Etawah: लखनऊ के आशियाना इलाके में बेटे द्वारा पिता की हत्या की घटना को लोग अभी...

Weather update: यूपी में मौसम ने ली करवट, तेज धूप से हुई सर्दी की विदाई, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, आग लगने से मां बेटे की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हदसे से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

Rampur Dumper Car Accident:रामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। काशीपुर गांव के पास...

Ashiyana Father Son Murder Case

Ashiyana Murder Case: गोली मारकर हत्या कर जिगर के टुकड़े ने किया टुकड़े टुकड़े, कैसे की सबूत मिटाने की कोशिश

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Lucknow Crime News:Lucknow के आशियाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-एल में रहने वाले वर्धमान...

Next Post
Bhilwara Bridge Car Accident News

Bhilwara News: दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पुल से गिरी कार, दो की मौत

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist