शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। बांदा में 48 डिग्री तापमान दर्ज होने के बाद सरकार ने जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है।

by Sadaf Farooqui
मई 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि बांदा में बुधवार को देश का सबसे अधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सामान्य से करीब 4.5 डिग्री ज्यादा है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा है।

RELATED NEWS

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

अगस्त 22, 2026
Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026

अस्पतालों और बिजली व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। साथ ही पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सीएम योगी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

जनता से भी सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से भी गर्मी और लू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। घर से बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने की आशंका पैदा हो। तेज गर्मी के बीच छोटी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

श्रमिकों और मजदूरों के लिए विशेष निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों और खुले स्थानों पर काम करने वाले श्रमिकों को लू, निर्जलीकरण और थकावट से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। जरूरत पड़ने पर कार्य के समय में बदलाव और छांव-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अगले एक हफ्ते तक राहत के आसार कम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रह सकता है। कई जिलों में लू चलने की संभावना है और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका जताई गई है।

Tags: Uttar PradeshYogi Adityanath
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Yogi Adityanath Gorakhpur Janata Darshan: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब...

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 12, 2026

UP Women Safety: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई स्तरों...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Next Post
AI Computer-Use Agents कर रहे खतरनाक गलतियां, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

AI Computer-Use Agents कर रहे खतरनाक गलतियां, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

UP में सड़क हादसों पर सख्त हुए CM योगी, स्टंटबाजी और ओवरलोडिंग करने वालों की खैर नहीं

UP में सड़क हादसों पर सख्त हुए CM योगी, स्टंटबाजी और ओवरलोडिंग करने वालों की खैर नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist