मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP में सड़क हादसों पर सख्त हुए CM योगी, स्टंटबाजी और ओवरलोडिंग करने वालों की खैर नहीं

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, नशे में ड्राइविंग और अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, स्कूल वाहनों की जांच और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी तेज किए जाएंगे।

by Sadaf Farooqui
मई 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिन जिलों और स्थानों पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं, उन्हें चिन्हित कर दुर्घटनाओं के कारणों की गहराई से समीक्षा की जाए। इसके आधार पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर जमीनी स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

RELATED NEWS

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

जुलाई 28, 2026
Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

जुलाई 28, 2026

स्टंटबाजी और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती

सीएम योगी ने सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में स्टंटबाजी, नशे में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों की आवाजाही को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने इन गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डग्गामार बसों, अवैध डंपरों और बार-बार चालान होने वाले वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही जिलों में तैनात आरटीओ और एआरटीओ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।

अवैध पार्किंग और स्टैंड हटाने के निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में कहीं भी अनधिकृत पार्किंग और अवैध वाहन स्टैंड संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को ऐसे स्टैंड तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा परिवहन निगम को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि केवल फिटनेस प्रमाणित बसें ही सड़कों पर चलें और बसें निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ी हों।

ब्लैक स्पॉट्स की होगी पहचान

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को राज्यभर में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर उनका प्राथमिकता के आधार पर सुधार करने के निर्देश दिए।

हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, ट्रैफिक मॉनिटरिंग मजबूत करने और एंबुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

स्कूल वाहनों पर भी बढ़ेगी निगरानी

सीएम योगी ने कहा कि बिना फिटनेस प्रमाणपत्र कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर न उतरे। सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क सुरक्षा अभियान का दिखा असर

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि ‘जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट’ योजना के तहत पिछले चार महीनों में 566 लोगों की जान बचाई गई है। जनवरी से अप्रैल के बीच सड़क हादसों में लगभग 21 प्रतिशत कमी दर्ज की गई, जबकि मौतों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सरकार इसे सड़क सुरक्षा अभियानों और सख्त निगरानी का सकारात्मक परिणाम मान रही है।

लोगों को किया जाएगा जागरूक

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए। हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और सुरक्षित ड्राइविंग नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में...

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

Delhi Gymkhana Club को जमीन खाली करने के लिए जारी कारण बताओ नोटिस के मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली...

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

Japan Human Fridge:  यूरोप की तरह जापान भी इस साल भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान का सामना कर रहा...

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली में 30 जुलाई से अगस्त तक होंगे ट्रैफिक बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली में 30 जुलाई से अगस्त तक होंगे ट्रैफिक बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

Kanwar Yatra 2026:  कांवड़ यात्रा 2026 को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों के लिए विस्तृत...

Lucknow News: पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व...

Next Post
UP Electricity Rate Relief

Rate Relief: क्या सातवें साल भी नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, स्मार्ट मीटर पर उठे सवाल

Prayagraj SRN Hospital Dispute

SRN Hospital Dispute: डॉक्टरों और वकीलों के विवाद से ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं, दूसरे दिन भी जारी रहा हंगामा, मरीजों की बढ़ी परेशानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist