सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

SRN Hospital Dispute: डॉक्टरों और वकीलों के विवाद से ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं, दूसरे दिन भी जारी रहा हंगामा, मरीजों की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। ट्रामा सेंटर और पंजीकरण काउंटर बंद होने से दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Prayagraj SRN Hospital Dispute
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj SRN Hospital Dispute: Prayagraj के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय यानी एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और वकीलों के बीच शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। बुधवार को हुई मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को भी अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। डॉक्टरों ने विरोध जताते हुए अस्पताल के कई जरूरी काउंटर बंद करा दिए। ट्रामा सेंटर, पंजीकरण काउंटर और कैश काउंटर बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज के जिलों से इलाज कराने आए लोग घंटों अस्पताल में भटकते रहे।

महिला वकील के इलाज को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला घायल होने के बाद इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाई गई थीं। इसी दौरान डॉक्टरों और उनके साथ आए अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। वकीलों का आरोप है कि डॉक्टरों ने महिला अधिवक्ता और उनके साथियों के साथ मारपीट की। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पहले तीमारदारों की तरफ से अभद्रता और मारपीट की गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

RELATED NEWS

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

जुलाई 13, 2026
Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

UP News: आज जनता को समर्पित होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान

जुलाई 12, 2026

डॉक्टरों ने बंद कराई सेवाएं

घटना के बाद बुधवार को कुछ समय के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई थीं, लेकिन रात में वकीलों की ओर से अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद डॉक्टर फिर नाराज हो गए। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अस्पताल परिसर में इकट्ठा हुए और काम बंद कर दिया। आकस्मिक सेवाएं भी प्रभावित रहीं। डॉक्टरों ने पंजीकरण काउंटर बंद करा दिया, जिससे मरीजों का इलाज रुक गया।

पंजीकरण काउंटर पर हुआ हंगामा

सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से पंजीकरण शुरू कराने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान डॉक्टरों का एक समूह वहां पहुंच गया और काउंटर के अंदर जाकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पंजीकरण फिर बंद हो गया। हालांकि बाद में पुलिस सुरक्षा में दोबारा पंजीकरण शुरू कराया गया, लेकिन तब तक कई मरीज बिना इलाज कराए लौट चुके थे। एक्स-रे, सीटी स्कैन और दवा वितरण जैसी सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

महिला अधिवक्ता की हालत गंभीर

मारपीट में घायल महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले उनका इलाज आशुतोष ट्रामा सेंटर में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences यानी पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

दूसरे दिन भी धरने पर बैठे अधिवक्ता

इस मामले को लेकर गुरुवार को भी अधिवक्ता कानपुर रोड स्थित एकलव्य चौराहे के पास धरने पर बैठे रहे। वकीलों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि अस्पताल की सेवाएं सामान्य करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Tags: Doctor Lawyer DisputePrayagraj SRN HospitalUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Tragic River Drowning: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर...

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

UP News: आज जनता को समर्पित होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान

by SYED BUSHRA
जुलाई 12, 2026

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration:उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों का...

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

Inauguration: घंटे का सफर तय होगा मिनट में, एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म, 13 जुलाई को योगी और राजनाथ करेंगे उद्घाटन

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई...

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Uttar Pradesh Plantation Drive: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के...

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Greater Noida West Car Hits School Children:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा...

Next Post
Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

PM Modi Cabinet Meeting

Cabinet Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट, संभावित कैबिनेट विस्तार,आज मंत्री परिषद की अहम बैठक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist