Friday, November 6, 2026 10:10 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » thoothukudi Horror Case: 75 दिनों में मिला इंसाफ, छात्रा से दरिंदगी रेप और हत्या मामले में मुजरिम को मिली दोहरी फांसी की सजा

thoothukudi Horror Case: 75 दिनों में मिला इंसाफ, छात्रा से दरिंदगी रेप और हत्या मामले में मुजरिम को मिली दोहरी फांसी की सजा

तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोहरी फांसी की सजा सुनाई। CCTV फुटेज, डीएनए रिपोर्ट और तेज जांच के आधार पर सिर्फ तीन महीने में पीड़िता को इंसाफ मिला।

by SYED BUSHRA
27/05/2026

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में 17 साल की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। POCSO कोर्ट ने आरोपी धर्मा मुनीश्वरन को दोहरी मौत की सजा दी है। इस फैसले के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। यह घटना एक दूरदराज गांव की है। बताया गया कि नाबालिग लड़की रात में शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया था।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

शुरुआत में पुलिस के पास कोई मजबूत सुराग नहीं था। आरोपी की पहचान करना आसान नहीं था। इसके बाद जांच टीम ने गांव और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने करीब 1000 घंटे की रिकॉर्डिंग देखी। इसी दौरान एक विंडमिल परिसर में लगे कैमरे में आरोपी की हरकतें नजर आईं। फुटेज में वह घटना से कुछ घंटे पहले गांव में आता दिखाई दिया। अगली सुबह वह गांव से बाहर निकलते हुए भी कैमरे में कैद हुआ। इसी सुराग ने पूरे केस की दिशा बदल दी।

फुटेज में धर्ममुनीश्वरन 10 मार्च को दोपहर लगभग 2:30 बजे गांव में प्रवेश करते दिखा। यह वारदात से करीब 4 घंटे पहले का समय था। इसके बाद वह 11 मार्च को सुबह 6:30 बजे गांव से बाहर निकलते भी देखा गया। पुलिस ने चेक वाली शर्ट के आधार पर उसकी पहचान की और फिर उसकी मूवमेंट पर नजर रखी।

RELATED NEWS

banda pocso court fast justice case

Banda crime news: कहां हुआ था बच्ची के साथ जघन्य जुर्म,आया ऐतिहासिक फैसला,58 दिन चला केस, दोषी को फांसी की सज़ा

September 9, 2025

कपड़ों और डीएनए से मिला सबूत

पुलिस ने आरोपी की पहचान उसके कपड़ों और गतिविधियों के आधार पर की। जांच के दौरान आरोपी की शर्ट पर खून के निशान मिले। लैब जांच में यह खून पीड़िता का निकला। इसके अलावा डीएनए रिपोर्ट ने भी आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत दिए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 21 दिनों के अंदर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से इलाके की रेकी कर रहा था और उसने पूरी वारदात की योजना बना रखी थी।

75 दिनों में पूरा हुआ ट्रायल

इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक तरीके से की गई। अदालत में 71 गवाहों से पूछताछ हुई। सभी सबूतों और गवाहों को देखने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म और हत्या का दोषी माना। सुनवाई पूरी होने के 75 दिनों के भीतर अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोहरी फांसी की सजा दी।

यह फैसला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इतने गंभीर मामले में बहुत कम समय के अंदर पीड़िता के परिवार को न्याय मिला है।

मुख्यमंत्री ने फैसले का किया स्वागत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी अदालत के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने इस तेज जांच और जल्द सुनाए गए फैसले को न्याय व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Related Posts

banda pocso court fast justice case

Banda crime news: कहां हुआ था बच्ची के साथ जघन्य जुर्म,आया ऐतिहासिक फैसला,58 दिन चला केस, दोषी को फांसी की सज़ा

September 9, 2025
Next Post
Kanpur Double Murder Case: मामूली बात पर खूनी विवाद, चाकू से हमला कर पिता-पुत्र की हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

Kanpur Double Murder Case: मामूली बात पर खूनी विवाद, चाकू से हमला कर पिता-पुत्र की हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

Shah Border Visit: चिलचिलाती धूप में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और हाईटेक निगरानी को लेकर गृहमंत्री का सीमावर्ती इलाकों में दौरा

Shah Border Visit: चिलचिलाती धूप में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और हाईटेक निगरानी को लेकर गृहमंत्री का सीमावर्ती इलाकों में दौरा

Saharanpur Protest : भीम आर्मी के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरा सवर्ण समाज, SSP ऑफिस में हनुमान चालीसा पढ़ करी निष्पक्ष जांच की मांग

Saharanpur Protest : भीम आर्मी के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरा सवर्ण समाज, SSP ऑफिस में हनुमान चालीसा पढ़ करी निष्पक्ष जांच की मांग

POPULAR POST

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

November 2, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India