बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों को पीटा, कुत्तों से भी कराया हमला

लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने गई विभागीय टीम पर दो जगह हमला हुआ। जानकीपुरम में जूनियर इंजीनियर को बेलचे से पीटा गया और कुत्तों से कटवाया गया, जबकि चौपटिया में कर्मचारियों के साथ मारपीट कर घायल किया गया।

by SYED BUSHRA
मई 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Electric city theft: उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग लगातार अभियान चला रहा है। अधिकारियों को घर-घर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच यह अभियान अब कर्मचारियों के लिए खतरा बनता जा रहा है। बलरामपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ में भी बिजली विभाग की टीम पर हमला होने की घटनाएं सामने आई हैं। दो अलग-अलग इलाकों में कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकीपुरम में जूनियर इंजीनियर पर हमला

सबसे गंभीर मामला जानकीपुरम जोन के नहर रोड इलाके का है। यहां बिजली चोरी की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची थी। टीम में जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार, राधेश्याम यादव और कुछ संविदाकर्मी शामिल थे। जैसे ही कर्मचारियों ने मीटर की जांच शुरू की, वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

RELATED NEWS

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

सितम्बर 18, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 15, 2026

आरोप है कि अजय दीक्षित और उसके साथियों ने पहले टीम के साथ गाली-गलौज की। थोड़ी ही देर में मामला हिंसा में बदल गया। कर्मचारियों को घेरकर उनके साथ लात-घूसों से मारपीट की गई। इसी दौरान जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर बेलचे से हमला कर दिया गया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

कुत्तों से भी कराया हमला

घटना यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने अपने पालतू कुत्तों को भी टीम पर छोड़ दिया। कुत्तों के काटने से कर्मचारी घायल हो गए। इस दौरान अशोक कुमार का मोबाइल भी छीन लिया गया। किसी तरह बाकी कर्मचारी वहां से जान बचाकर निकले और पुलिस को सूचना दी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल कर्मचारियों ने जानकीपुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौपटिया में भी हुआ हंगामा

दूसरी घटना सआदतगंज थाना क्षेत्र के चौपटिया इलाके की है। यहां तंबाकू मंडी की गलियों में बिजली विभाग की टीम चोरी पकड़ने पहुंची थी। टीम का नेतृत्व एसडीओ जितेंद्र गुर्जर कर रहे थे। उनके साथ जूनियर इंजीनियर और कई संविदाकर्मी भी मौजूद थे। जैसे ही लोगों ने टीम को देखा, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग छतों से अवैध तार हटाने लगे। जब कर्मचारियों ने खंभों से कटिया काटनी शुरू की, तभी कुछ लोगों ने भीड़ इकट्ठा कर टीम को घेर लिया।

कर्मचारियों को घसीटकर पीटा

आरोप है कि भीड़ ने सरकारी कागजात फाड़ दिए और संविदाकर्मी संतोष यादव को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उनके साथ लात-घूसों से मारपीट की गई। कुछ लोगों ने धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे उनके चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हो गए। हालात बिगड़ते देख कई कर्मचारी मौके से भाग निकले। बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों ने सआदतगंज थाने पहुंचकर नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। लगातार हो रहे इन हमलों के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

Tags: electricity theftUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Gonda Crocodile Attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ने 35 वर्षीय लाली यादव पर हमला कर...

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Next Post
Lucknow Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े   हत्या, 50 सेकंड में वारदात को दिया अंजाम बाजार में फैली दहशत

Lucknow Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, 50 सेकंड में वारदात को दिया अंजाम बाजार में फैली दहशत

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In