बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए 'ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट' रणनीति पर आधारित विशेष अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अगले दो वर्षों में मलेरिया का उन्मूलन करना है। अभियान के तहत रोगियों की शीघ्र पहचान, जांच और उपचार पर जोर दिया जाएगा। साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों की निगरानी और नियंत्रण के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

by Sadaf Farooqui
जून 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने मलेरिया के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए ‘ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट’ रणनीति लागू की है। राष्ट्रीय रणनीति योजना 2023-27 के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का लक्ष्य अगले दो वर्षों में राज्य से मलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन करना है।

तीन चरणों में चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में किसी भी मलेरिया रोगी की पहचान होने पर एक दिन के भीतर उसकी सूचना दर्ज की जाएगी। इसके बाद तीन दिनों के भीतर जांच और सात दिनों के अंदर उपचार एवं नियंत्रण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर रहेगी नजर

अभियान के दूसरे चरण में इंटीग्रेटेड वेक्टर मैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत मच्छरों की प्रजातियों की पहचान, उनके प्रजनन स्थलों की निगरानी और कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोध क्षमता का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही लार्वा नियंत्रण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू कर संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

लगातार घट रहे हैं मलेरिया के मामले

संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के संयुक्त निदेशक डॉ. ए.के. चौधरी के अनुसार प्रदेश में मलेरिया के मामलों में लगातार कमी आ रही है। वर्ष 2019 में राज्य में 92 हजार से अधिक मलेरिया रोगी पाए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर लगभग 14,500 रह गई। इसी अवधि में मलेरिया जांच का प्रतिशत 2.51 से बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिविटी रेट भी घटकर केवल 0.25 प्रतिशत रह गया है।

पांच जिले हुए मलेरिया मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह है कि सहारनपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, ललितपुर और महोबा जिले मलेरिया मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। हालांकि सीतापुर, बदायूं, बरेली, हरदोई और शाहजहांपुर जैसे जिलों में अभी भी अपेक्षाकृत अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से अकेले सीतापुर में वर्ष 2025 के दौरान 3,643 मलेरिया रोगी दर्ज किए गए।

उच्च जोखिम वाले जिलों पर विशेष फोकस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और राज्य की संचारी रोग इकाई मिलकर उन जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही हैं, जहां मलेरिया के मामले अधिक पाए जा रहे हैं। निगरानी, जांच और उपचार की प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा रहा है ताकि संक्रमण को तेजी से नियंत्रित किया जा सके।

मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। जलभराव, गंदगी और अस्वच्छ वातावरण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा करते हैं। समय पर जांच और इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मजबूत रणनीति, तकनीकी निगरानी और जनसहभागिता के बल पर अगले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

Tags: Malaria Free MissionUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

Flying Insects Prevention Tips

Insects Prevention Tips: मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों से हैं परेशान, जानिए आसान उपाय आपको दिला सकते हैं राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In