रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

G7 Summit 2026: देर से आये ट्रंप बोले ‘मैं ही बॉस हूं’ दुनिया हैरान , यूक्रेन सहायता और रूस पर सख्त रुख बना चर्चा का विषय

जी7 शिखर सम्मेलन 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'मैं ही बॉस हूं' बयान चर्चा में रहा। यूक्रेन के लिए बड़े सहायता पैकेज और रूस पर सख्त रुख के संकेतों ने वैश्विक राजनीति में अमेरिका की भूमिका को फिर उजागर किया।

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026
in विदेश
Trump Statement At G7 Summit 2026
Share on FacebookShare on Twitter

G7 Summit 2026: 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने खास अंदाज में नजर आए। पेरिस के एक लग्जरी रिजॉर्ट में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समेत कई बड़े नेता बैठक कक्ष में मौजूद थे, तब ट्रंप सबसे आखिर में पहुंचे। कमरे में प्रवेश करते ही उन्होंने सभी नेताओं की ओर देखते हुए मुस्कुराकर कहा, “मैं ही बॉस हूं।” इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की पीठ भी थपथपाई।

RELATED NEWS

F-35 Deal: ट्रंप ने नेतन्याहू की आपत्ति ठुकराई, तुर्किये को लड़ाकू विमान बेचने पर बोले- कोई मुझे नहीं बताएगा

F-35 Deal: ट्रंप ने नेतन्याहू की आपत्ति ठुकराई, तुर्किये को लड़ाकू विमान बेचने पर बोले- कोई मुझे नहीं बताएगा

जुलाई 29, 2026
World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

जुलाई 20, 2026

क्यों चर्चा में है यह बयान?

अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान केवल मजाक नहीं था। इसे मौजूदा वैश्विक राजनीति में अमेरिका की मजबूत स्थिति के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस समय यूरोप के कई देश रूस को लेकर चिंतित हैं। वहीं जापान और कनाडा जैसे देशों के सामने चीन की बढ़ती गतिविधियां भी चुनौती बनी हुई हैं। ऐसे माहौल में अमेरिका की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि यूरोपीय देशों की मांग पर ट्रंप प्रशासन ने रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को समर्थन देने का संकेत दिया है। इससे यह संदेश गया कि अमेरिका अभी भी वैश्विक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यूक्रेन के लिए बड़ा सहायता पैकेज

जी7 सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के लिए 1 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 8,400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस सहायता का उद्देश्य यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य स्तर पर मजबूत करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेन को अपनी रक्षा जरूरतों के अनुसार हथियार विकसित करने और उनका उपयोग करने की अनुमति भी दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम यूक्रेन-रूस संघर्ष को लेकर अमेरिका की नई रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हाल के दिनों में युद्ध समाप्त कराने के प्रयास भी तेज हुए हैं।

पर्दे के पीछे हुई अहम बातचीत

जानकारी के अनुसार, सम्मेलन से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि इसी दौरान आगे की रणनीति और संभावित शांति प्रयासों पर चर्चा की गई।

पीएम मोदी भी रहे मौजूद

इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी भी मौजूद रहे।

दुनिया की नजरें जी7 पर

जी7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप का यह बयान और उनके द्वारा लिए गए फैसले आने वाले समय की वैश्विक राजनीति को लेकर कई संकेत दे रहे हैं। अमेरिका, यूरोप, रूस और यूक्रेन से जुड़े मुद्दों पर दुनिया की नजरें अब आगे होने वाले कूटनीतिक कदमों पर टिकी हुई हैं। ऐसे में यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags: Donald TrumpG7 Summit 2026
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

F-35 Deal: ट्रंप ने नेतन्याहू की आपत्ति ठुकराई, तुर्किये को लड़ाकू विमान बेचने पर बोले- कोई मुझे नहीं बताएगा

F-35 Deal: ट्रंप ने नेतन्याहू की आपत्ति ठुकराई, तुर्किये को लड़ाकू विमान बेचने पर बोले- कोई मुझे नहीं बताएगा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Turkey F35 Fighter Jet Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये को F-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान बेचने के प्रस्ताव...

World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

World Cup Ceremony: स्पेन की विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप का मंच ना छोड़ने पर छिड़ी बहस

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

World Cup Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने...

Crude Oil Price Fall: शांति समझौते की उम्मीद से तेल बाजार में राहत, दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के...

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक बड़े मालवाहक जहाज पर...

G7 Summit 2026: जी7 मंच से पीएम मोदी का संदेश, भरोसे और बराबरी की साझेदारी ही वैश्विक विकास का आधार

G7 Summit 2026: जी7 मंच से पीएम मोदी का संदेश, भरोसे और बराबरी की साझेदारी ही वैश्विक विकास का आधार

by Kirtika Tyagi
जून 17, 2026

PM Modi G7 Summit 2026: इस समय पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। वैश्विक स्तर पर महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव...

Next Post
Bhojpur Police Encounter Case

Bihar Police Encounter : फेसबुक लाइव आकर, पुलिस को चुनौती देते हुए फायरिंग करने वाले युवक की मुठभेड़ में मौत

Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist