रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

उत्तर प्रदेश कैबिनेट में सोमवार को स्टार्टअप नीति-2026 सहित कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। नई नीति से युवाओं को आर्थिक सहायता, नवाचार को बढ़ावा, रोजगार के अवसर और निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 को मंजूरी देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में इस नीति सहित दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। प्रस्तावित नीति अगले पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगी और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी स्टार्टअप राज्यों में शामिल करना है।

युवाओं को मिलेगा आर्थिक सहयोग, बढ़ेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम

नई स्टार्टअप नीति में हाईटेक और डीप-टेक क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से लेकर विस्तार तक वित्तीय और संस्थागत सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके तहत प्रदेश में नए डीप-टेक हब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, इन्क्यूबेटर और एक्सीलेरेटर नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

RELATED NEWS

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026
Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

जुलाई 4, 2026

नीति के तहत स्टार्टअप को शुरुआती दो वर्षों तक 20 हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता मिलेगा। प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए 50 लाख रुपये तक का अनुदान और न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (एमवीपी) तैयार करने के लिए 15 लाख रुपये तक सीड कैपिटल प्रदान की जाएगी। विशेष परिस्थितियों में यह सहायता बढ़ाकर 50 लाख रुपये तक की जा सकेगी।

स्टार्टअप मिशन और नवाचार कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस

सरकार ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन’ की स्थापना भी कर सकती है, जो स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इसके अलावा ओडीओपी, एनआरआई नेटवर्क, स्टार्टअप एक्सप्रेस, हैकाथॉन, स्टार्टअप वीक, ग्रैंड चैलेंज और नवाचार मेलों का आयोजन किया जाएगा। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ई-सेल तथा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमिता संस्कृति को मजबूत किया जाएगा।

कैबिनेट में अन्य अहम प्रस्ताव भी संभव

बैठक में गोरखपुर और मुरादाबाद नगर निगमों को म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की मंजूरी मिल सकती है। गोरखपुर 80 करोड़ रुपये और मुरादाबाद 50 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।
इसके अलावा निजी क्षेत्र के तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना, विभिन्न विभागों की नियमावलियों में संशोधन तथा पंचायती राज, महिला कल्याण, औद्योगिक विकास और सिंचाई विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

कैबिनेट बैठक में प्रदेश के करीब 1.60 लाख होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी मिल सकती है। वर्तमान में राज्य में 1.18 लाख होमगार्ड स्वयंसेवक कार्यरत हैं, जबकि 41 हजार से अधिक नए होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सरकार का यह कदम होमगार्ड कर्मियों के सामाजिक सुरक्षा दायरे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा।

Tags: Startup PolicyUP CABINETUttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

Theme Stadium: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खेल अवसंरचना के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

UP Mango Festival 2026

UP Mango Festival 2026: ‘आम महोत्सव’ में सीएम योगी का बड़ा संदेश,केमिकल-मुक्त आमों से वैश्विक बाजार में बनेगी यूपी की पहचान

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

UP Mango Festival 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist