सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाए जाने के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए 20 जुलाई के 'चलो संसद' मार्च को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने की बात कही है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Hunger Strike: जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच नया घटनाक्रम सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। दीपके का कहना है कि आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों की आवाज है और इसे हर हाल में जारी रखा जाएगा।

पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को उनकी इच्छा के विरुद्ध जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कदम मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए उठाया गया। पुलिस के अनुसार, वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, इसलिए उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी था।

RELATED NEWS

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

जुलाई 20, 2026
Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

जुलाई 20, 2026

पहले खुद नहीं बैठे थे अनशन पर

इससे पहले अभिजीत दीपके कई बार स्पष्ट कर चुके थे कि आंदोलन के संचालन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, इसलिए वह स्वयं भूख हड़ताल पर नहीं बैठ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें माइग्रेन की समस्या है और लंबे समय तक खाली पेट रहने पर तेज सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इसके बावजूद मौजूदा परिस्थितियों में उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का फैसला लिया है।

20 जुलाई के ‘चलो संसद’ कार्यक्रम पर कायम संगठन

सीजेपी ने स्पष्ट किया है कि सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने कहा है कि 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इस बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जंतर-मंतर व आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

India Issues Advisory for Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार...

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma on Retirement : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से...

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Gill-Gambhir Under Pressure: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रोहित शर्मा की...

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Team India's Defeat : इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिए निराशाजनक साबित हुआ। पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत...

FIFA World Cup 2026 :16 साल बाद स्पेन बना फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना को हरा जीती 50 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि

FIFA World Cup 2026 :16 साल बाद स्पेन बना फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना को हरा जीती 50 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Spain Wins FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को...

Next Post
Box Office Clash: प्रभास और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर? जाने कौन किस पर पड़ेगा भारी

Box Office Clash: प्रभास और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर? जाने कौन किस पर पड़ेगा भारी

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया, एमबापे ने रचा नया इतिहास, तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया, एमबापे ने रचा नया इतिहास, तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist