मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक होगी पढ़ाई

योगी सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार अब मदरसों में केवल आलिम (इंटरमीडिएट) तक की पढ़ाई होगी, जबकि कामिल और फाजिल डिग्रियां समाप्त रहेंगी। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के 2024 के फैसले के अनुरूप उठाया जा रहा है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Madarsa News:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में बड़ा संशोधन करने की तैयारी में है। इस संबंध में संशोधन प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्तावित बदलावों के अनुसार, अब मदरसा शिक्षा परिषद के तहत केवल आलिम (इंटरमीडिएट समकक्ष) तक की शिक्षा ही संचालित होगी। कामिल (स्नातक समकक्ष) और फाजिल (स्नातकोत्तर समकक्ष) पाठ्यक्रमों को कानूनी मान्यता नहीं दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठाया कदम

राज्य सरकार का यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2024 के फैसले के अनुरूप बताया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने अपने निर्णय में कहा था कि कोई भी शिक्षा बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) से आगे की डिग्री प्रदान नहीं कर सकता। अदालत ने स्पष्ट किया था कि मदरसा बोर्ड द्वारा दी जाने वाली कामिल और फाजिल की डिग्रियां वैधानिक रूप से मान्य नहीं हैं।

RELATED NEWS

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

अगस्त 3, 2026
UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

अगस्त 3, 2026

संशोधन के बाद बनेगी स्पष्ट कानूनी व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में कामिल और फाजिल पाठ्यक्रमों में प्रवेश और डिग्री प्रदान करने की प्रक्रिया पहले ही रोक दी गई थी। अब राज्य सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन कर इस व्यवस्था को कानूनी रूप देने जा रही है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संशोधित प्रावधान लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

अब विश्वविद्यालयों में लेनी होगी उच्च शिक्षा

अब तक उत्तर प्रदेश के मदरसों में मौलवी (हाईस्कूल), आलिम (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक) और फाजिल (स्नातकोत्तर) स्तर तक की पढ़ाई कराई जाती थी। प्रस्तावित संशोधन लागू होने के बाद मदरसा बोर्ड के तहत केवल आलिम स्तर तक की शिक्षा ही उपलब्ध होगी। इसके बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को विश्वविद्यालयों या अन्य मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना होगा।

कैबिनेट बैठक में होगा अंतिम फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सरकार का कहना है कि संशोधन का उद्देश्य मदरसा शिक्षा व्यवस्था को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और वर्तमान कानूनी ढांचे के अनुरूप बनाना है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो राज्य में मदरसा शिक्षा प्रणाली में यह एक बड़ा बदलाव माना जाएगा।

Tags: Uttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Major Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और मौजूदा विधायकों के...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Next Post
Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist