बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर ब्रेट ली ने कहा कि उम्र से ज्यादा जरूरी उनकी क्रिकेट खेलने की क्षमता है। उन्होंने युवा बल्लेबाज को दबाव से दूर रखने की सलाह दी।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

Age Debate: विश्व क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही है। सिर्फ 15 साल की उम्र में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। वैभव जिस तरह बड़े और अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ होकर शॉट लगाते हैं, उसे देखकर कई बार उनकी उम्र को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

टीम इंडिया में जगह

वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला। इसके साथ ही वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इतनी छोटी उम्र में मिली इस उपलब्धि ने उन्हें दुनियाभर में चर्चा का विषय बना दिया है।

RELATED NEWS

Border-Gavaskar Trophy: कोहली-रोहित के बिना भी भारत दे सकता है ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर

Border-Gavaskar Trophy: कोहली-रोहित के बिना भी भारत दे सकता है ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर

सितम्बर 19, 2026
IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

सितम्बर 17, 2026

ब्रेट ली की राय

ब्रेट ली ने कहा कि वैभव की उम्र 15, 16, 17 या 18 साल हो, असली बात यह है कि वह बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बीयर बाइसेप्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत से बाहर के लोग उनकी उम्र को लेकर सवाल करते रहेंगे। लेकिन अगर वह 15 साल के हैं तो यह शानदार बात है और अगर उनकी उम्र 17 या 18 साल भी है, तब भी इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

ब्रेट ली ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह क्रिकेट खेलना जानते हैं और भारत के लिए एक बेहतरीन खोज हैं। उनके मुताबिक, वैभव आने वाले समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैभव पर उम्र को लेकर बेवजह दबाव नहीं डालना चाहिए और उन्हें अपना खेल खुलकर खेलने देना चाहिए।

IPL में दिखाया दम

ब्रेट ली ने वैभव के आईपीएल प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वैभव पहले ही आईपीएल में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ उनकी 97 रन की पारी खास रही थी। इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तेज गेंदों का सामना बेहद आसानी से किया और शानदार शॉट लगाए।

ली के मुताबिक, वैभव की बल्लेबाजी सिर्फ अच्छी फॉर्म का नतीजा नहीं है। उनके दिमाग में खेल को समझने और सही समय पर शॉट लगाने की क्षमता है। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वैभव को अभी बच्चा ही रहने देना चाहिए और उन पर जरूरत से ज्यादा उम्मीदों का दबाव नहीं डालना चाहिए।

आगे बड़ी उम्मीदें

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे उनके भविष्य को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में उनके प्रदर्शन ने साबित किया है कि उनमें बड़े स्तर पर खेलने की क्षमता है। अब उनके लिए सबसे जरूरी होगा कि वह बिना दबाव के अपने खेल पर ध्यान दें।

Tags: Brett Leeindian cricketVaibhav Suryavanshi
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Border-Gavaskar Trophy: कोहली-रोहित के बिना भी भारत दे सकता है ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर

Border-Gavaskar Trophy: कोहली-रोहित के बिना भी भारत दे सकता है ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 19, 2026

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एडम वोग्स को उम्मीद है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भी...

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम आज अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। नई दिल्ली के...

India Double Match: कब दो देशों में एक साथ खेलेगी टीम इंडिया, 28 साल बाद बनेगा अनोखा संयोग

India Double Match: कब दो देशों में एक साथ खेलेगी टीम इंडिया, 28 साल बाद बनेगा अनोखा संयोग

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

भारत के क्रिकेट कैलेंडर में 3 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद खास हो सकता है। अगर एशियन गेम्स में भारतीय...

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Duleep Trophy: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा रहे...

Red Ball Test: क्या दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की लाल गेंद के सामने होगी धैर्य और तकनीक की  असली परीक्षा

Red Ball Test: क्या दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की लाल गेंद के सामने होगी धैर्य और तकनीक की असली परीक्षा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

New Challenge: इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सामने अब लाल गेंद क्रिकेट की...

Next Post
साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट, क्या जडेजा-जायसवाल छोड़ेंगे रोहित-कोहली को पीछे, कौन हैं नंबर-1

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट, क्या जडेजा-जायसवाल छोड़ेंगे रोहित-कोहली को पीछे, कौन हैं नंबर-1

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In