सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Greater Noida: बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक सुरक्षित बच गया, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026
in नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तिलपता गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार गोल चक्कर से दादरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए कार चालक ने तुरंत वाहन मोड़ दिया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा।

नाले में गिरी कार

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब चार फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकालने में मदद की। राहत की बात रही कि हादसे में चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल आया।

RELATED NEWS

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

अगस्त 10, 2026
Greater Noida Child Accident

GreNo Accident : खामोश मौत का खतरनाक जाल? क्या ऊंची इमारतों की खुली बालकनियां मासूम बच्चों के लिए बन रही काल

मई 19, 2026

मौके पर जुटी भीड़

घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में कार गिरी हुई दिखाई दे रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा रही।

क्रेन से निकली कार

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से नाले में फंसी कार को बाहर निकलवाया। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की प्रारंभिक जांच की।

बाइक बचाने में हादसा

जांच अधिकारी और तिलपता चौकी प्रभारी रितिक सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने की कोशिश के दौरान कार चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में गिर गई। सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। चालक को कोई चोट नहीं आई है और उसकी ओर से पुलिस को फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Tags: Car Accidentgreater noida accidentSurajpur Police
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

AR Rahman : प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर आमीन सोमवार, 10 अगस्त की सुबह चेन्नई...

Greater Noida Child Accident

GreNo Accident : खामोश मौत का खतरनाक जाल? क्या ऊंची इमारतों की खुली बालकनियां मासूम बच्चों के लिए बन रही काल

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Greater Noida Accident:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए स्थित लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।...

Greater Noida Accident

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में टला बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई स्कूल बस, 15 से ज्यादा बच्चे थे सवार

by Gulshan
अप्रैल 17, 2025

Greater Noida Accident : गुरुवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डी मार्ट से चार...

Saurav Ganguly

Saurav Ganguly accident: सौरव गांगुली का कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची दादा की जान

by Mayank Yadav
फ़रवरी 21, 2025

Saurav Ganguly accident: 20 फरवरी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली एक हादसे का शिकार हो गए। वह बर्दवान जा...

Noida

नोएडा में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

by Mayank Yadav
सितम्बर 30, 2024

Noida : एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते चार कॉलेज छात्रों...

Next Post
Liver Health: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा जूस है सुब से असरदार, जानिए क्या है एक्सपर्ट एडवाइज़

Liver Health: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा जूस है सुब से असरदार, जानिए क्या है एक्सपर्ट एडवाइज़

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist