शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत की घाट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026
in जयपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Jaipur Murder Case: जयपुर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आरोप है कि राहुल झा ने गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी गीता (40) और बेटियां नंदिनी, गिरीशा और राधिका शामिल हैं।

तीनों बेटियों की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान राहुल ने कथित तौर पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली भारी ईंट से चारों पर हमला किया।

RELATED NEWS

Montana Family Massacre

Montana Family Massacre: डिनर के दौरान किसने की चार बच्चे सहित 8 रिश्तेदारों की हत्या, आरोपी ने खुद भी दी जान

अगस्त 26, 2026
Rajasthan Crime

Rajasthan Crime : जयपुर में सामने आई नकली पुलिस की करतूत, CID बनकर करते थे ठगी

सितम्बर 11, 2025

घर में मचा कोहराम

हमले में पत्नी और तीनों बेटियों की मौत हो गई। सुबह राहुल के घर से जाने के बाद उसके बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनारायण झा ने जब बहू और पोतियों को मृत हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए।

एक ही घर में परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पिता को चाय पिलाकर भागा

वारदात के बाद आरोपी का व्यवहार पुलिस और आसपास के लोगों के लिए भी हैरान करने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह राहुल ने अपने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाई और खुद भी चाय पी। इसके बाद वह घर से निकल गया और फरार हो गया।

चार लोगों की हत्या के बाद आरोपी के इस तरह सामान्य तरीके से घर से निकलने की बात ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

डीसीपी जयपुर वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक आरोपी की पहचान राहुल झा के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। अभी तक वारदात का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में सघन अभियान चला रही है। उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गोविंदपुरा इलाके में दहशत का माहौल है।

Tags: family murderJaipur MurderRajasthan Crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Montana Family Massacre

Montana Family Massacre: डिनर के दौरान किसने की चार बच्चे सहित 8 रिश्तेदारों की हत्या, आरोपी ने खुद भी दी जान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

Montana Family Massacre:अमेरिका के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक घर में परिवार के लोग डिनर के...

Rajasthan Crime

Rajasthan Crime : जयपुर में सामने आई नकली पुलिस की करतूत, CID बनकर करते थे ठगी

by Gulshan
सितम्बर 11, 2025

Rajasthan Crime : राजस्थान के जयपुर में बढ़ती ऐसी घटनाओं को देखते हुए, जिनमें लोग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आमजन...

Triple murder case

Kolkata triple murder case: सनसनीखेज खुलासा,कर्ज चुकाने के लिए पति ने अपनी पत्नियों को मौत के घाट उतारा

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 24, 2025

Kolkata triple murder case: कोलकाता में तीन महिलाओं की रहस्यमयी हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना...

Murder in Jaipur

जौनपुर से आई हैरान करने वाली खबर, ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलावर से गला कटकर हत्या

by Gulshan
अक्टूबर 30, 2024

Jaipur Murder : जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में 17 वर्षीय अनुराग यादव, जिसे लोग छोटू...

Pratapgarh Crime News: गांव वालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र कर एक किमी तक दौड़ाया, VIDEO बनाते रहे लोग

Pratapgarh Crime News: गांव वालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र कर एक किमी तक दौड़ाया, VIDEO बनाते रहे लोग

by Juhi Tomer
सितम्बर 2, 2023

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को निर्वस्त्र कर...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In