मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

भारत-जापान मैच के आखिरी ओवर में वाइड गेंद को लेकर विवाद हुआ। अंपायर ने फैसला बदल दिया और जापान 2 रन से हार गया। इसी फैसले पर अब क्रिकेट फैंस सवाल उठा रहे हैं।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट फैंस को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। मुकाबले का फैसला भी अंतिम गेंद पर हुआ। हालांकि, आखिरी ओवर में एक ऐसा पल आया, जब मैदान पर विवाद की स्थिति बन गई। अंपायर के एक फैसले ने मैच का रुख ही बदल दिया।

अब सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में इसी फैसले को लेकर चर्चा हो रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या वह गेंद सच में वाइड थी या फिर अंपायर से गलती हुई थी?

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

जापान को आखिरी गेंद पर चाहिए थे 8 रन

बारिश के कारण गीली पिच को देखते हुए भारत और जापान का यह मुकाबला घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 32 रन बनाए। जवाब में जापान ने 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे।

जापान को आखिरी 6 गेंदों में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। भारत की ओर से आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी स्पिनर अक्षर पटेल को मिली। उन्होंने पहली गेंद शानदार तरीके से डॉट फेंकी।

दूसरी गेंद पर जापान ने एक रन बनाया। इसके बाद आखिरी 4 गेंदों में उसे जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। फिर अक्षर पटेल की लगातार दो गेंदों को अंपायर ने वाइड करार दिया। इससे जापान को बिना लीगल गेंद के अतिरिक्त रन और एक अतिरिक्त गेंद मिल गई।

अक्षर पटेल की वाइड पर शुरू हुआ विवाद

दूसरी वाइड गेंद को लेकर मैदान पर माहौल अचानक बदल गया। विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन इस फैसले से नाराज दिखाई दिए। वहीं, अक्षर पटेल भी अंपायर के फैसले से हैरान नजर आए।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर तुरंत अंपायर के पास पहुंचे और इस फैसले पर बातचीत करने लगे। दरअसल, अक्षर की गेंद लेग-साइड की ओर जा रही थी और जापानी बल्लेबाज अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर ने पिछली गेंद की तरह इस पर भी रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी।

श्रेयस अय्यर की बातचीत के बाद मैदानी अंपायरों ने आपस में चर्चा की। इसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। यही फैसला मैच का सबसे अहम मोड़ साबित हुआ।

फैसला बदलने के बाद पलट गया मैच

अंपायर के फैसला बदलने के बाद जापान को आखिरी तीन गेंदों में सिर्फ तीन रन ही मिल सके। आखिरकार जापानी टीम यह मुकाबला 2 रन से हार गई।

अगर वह गेंद वाइड ही मानी जाती, तो जापान को एक अतिरिक्त रन के साथ एक और गेंद भी मिलती। ऐसे में मैच टाई होने की संभावना बन सकती थी और मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हो सकता था।

अब इस पूरे मामले को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच बहस जारी है। सवाल यही है कि क्या पहली बार लिया गया वाइड का फैसला गलत था, जिसे बाद में सुधार लिया गया? या फिर भारतीय खिलाड़ियों के विरोध के बाद फैसला बदला गया? आखिरी ओवर का यह विवाद मैच के नतीजे के साथ लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है।

Tags: Cricket NewsIndia vs Japan
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Liver Health Tips: लिवर को डिटॉक्स करने के लिए नहीं चाहिए कुछ खास, बस रोज की डाइट में शामिल करे ये चीज़े

Liver Health Tips: लिवर को डिटॉक्स करने के लिए नहीं चाहिए कुछ खास, बस रोज की डाइट में शामिल करे ये चीज़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In