गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

इमरान खान के समर्थकों के 27 सितंबर के प्रस्तावित मार्च से पहले इस्लामाबाद में धारा 144 लागू है। करीब 2,000 कंटेनर लगाए गए हैं, हाईवे बंद किए गए हैं और हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के प्रस्तावित मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद की ओर मार्च का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने शहर में प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगा दी है।

सड़कों पर कंटेनर लगाए

इस्लामाबाद में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों और हाईवे पर करीब 2,000 कंटेनर लगाए गए हैं। इन्हें खास तौर पर प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों और संवेदनशील इलाकों में रखा गया है। कुछ जगह कंटेनरों को आपस में वेल्ड कर उनमें रेत और बजरी भरी जा रही है, ताकि उन्हें आसानी से हटाया न जा सके।

RELATED NEWS

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

अगस्त 29, 2026
Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

अगस्त 13, 2026

हाईवे पर आवाजाही बंद

इस्लामाबाद-पेशावर मोटरवे, इस्लामाबाद-डेरा इस्माइल खान मोटरवे और ग्रैंड ट्रंक रोड के कई हिस्सों को बंद किया गया है। इससे राजधानी में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है। प्रशासन ने लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने को कहा है।

रैलियों पर दो महीने रोक

इस्लामाबाद प्रशासन ने पूरे संघीय राजधानी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमावड़े, जुलूस, रैली और प्रदर्शन पर रोक है। यह आदेश दो महीने के लिए लागू किया गया है और रेड जोन भी इसके दायरे में है।

हजारों पुलिसकर्मी तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 22 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इससे पहले अधिकारियों ने 20 से 25 हजार प्रदर्शनकारियों के इस्लामाबाद पहुंचने की आशंका जताई थी। पंजाब और सिंध समेत दूसरे क्षेत्रों से भी पुलिस बल राजधानी में बुलाया गया है।

अटक पर भी सख्ती

इस्लामाबाद के अलावा अटक ब्रिज और हरोन ब्रिज पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। ये रास्ते खैबर पख्तूनख्वा को पंजाब और इस्लामाबाद-रावलपिंडी क्षेत्र से जोड़ते हैं। यहां कंटेनर और रेत से भरे बैग लगाए गए हैं, जबकि अटक जिले में करीब 30 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी की गई है।

इमरान की रिहाई की मांग

PTI का मार्च इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर प्रस्तावित है। इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उनकी पार्टी कई मामलों में हुई सजा को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताती रही है। प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर प्रशासन और PTI के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए राजधानी में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Tags: IMRAN KHANPTI Protest
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Javed Miandad Emotional: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने पुराने साथी और पूर्व कप्तान इमरान खान को याद...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Army Denial: पाकिस्तानी सेना ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबरों को पूरी तरह खारिज...

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था  हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Death Claim, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर...

Imran Khan

विरोध प्रदर्शनों के बाद Imran Khan से मिली बहन डॉ. उजमा; पूर्व PM की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, ‘शूट एट साइट’ के आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 2, 2025

Imran Khan PTI protest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा और सेहत को लेकर देश में सियासी पारा...

कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

इस्लामाबाद :  पूर्व पाकिस्तानी PM Imran Khan के बेटे कासिम खान ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके...

Next Post
Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In