बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जालौन में जेपी नड्डा का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- “सपा आतंकियों को देती है संरक्षण”

by Web Desk
फ़रवरी 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

जालौन: जालौन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को आतंकियों को संरक्षण देने वाला बताया है। साथ ही कहा कि सपा को गुंडा शब्द कहना बहुत ही हल्का है। यह पार्टी आतंकवादियों को सपोर्ट करती है और उनके लिये शुभचिंतक बनी हुई है। जालौन की माधौगढ़ विधानसभा के कोंच नगर के एसआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनलोगो के साथ खड़े रहते है जो देश के साथ गद्दारी करते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में 2007 में घोलकर चौक पर आतंकियों ने सीरियल ब्लास्ट किया था जिसमें आजमगढ़ और जौनपुर के दो आतंकवादी थे जिन को बचाने के लिए अखिलेश यादव ने मुकदमे तक वापस ले लिए थे। लेकिन हाईकोर्ट ने अखिलेश यादव के इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मामले को खारिज कर दिया था और इन आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई।

उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि जो रक्षक प्रदेश के लिए भक्षक बन जाए वह आम आदमी को कैसे सुरक्षित रख सकता है। यदि मुख्यमंत्री रहते हुए वह आतंकियों को बचाएंगे तो आम जनता को कैसे सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने आजम खां पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल में बंद आजम खान के कहने पर ही इन आतंकियों के मुकदमे वापस लिए थे। इसीलिए अखिलेश के राज में प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं है। योगी सरकार में ही प्रदेश की जनता सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार में 300 दंगे हुए थे जबकि योगी सरकार में 5 साल में कहीं पर भी कोई दंगा नहीं हुआ है।

RELATED NEWS

JP Nadda

भारत कभी सरेंडर नहीं करता: राहुल गांधी पर नड्डा का तीखा हमला, कांग्रेस पर उठाए कई सवाल

जून 4, 2025
‘अंदर की बात’ इस नेता को मिलने जा रही बीजेपी के राष्ट्रीय चीफ की कमान, जानिए किस तारीख को होगा नाम का ऐलान

‘अंदर की बात’ इस नेता को मिलने जा रही बीजेपी के राष्ट्रीय चीफ की कमान, जानिए किस तारीख को होगा नाम का ऐलान

मार्च 30, 2025

वहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के राज में 7 बजे के बाद बहू बेटियां सुरक्षित घरों से नहीं निकल पाती थी और बहन बेटियों की इज्जत तार-तार हो जाती थी। लेकिन योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा की गई और जिन स्थानों पर बहू बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाता था आज वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांचवा भव्य एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।

इसके अलावा प्रदेश में 5 साल में 59 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। साथ ही आयुष्मान योजना का लाभ भी लोगों को मिला है। 42 लाख परिवारों को घर देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। वहीं उन्होंने कहा कि 11 हजार करोड़ की सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंचाई गई इसके अलावा 60 हजार करोड़ की राशि 3 करोड़ 80 लाख घरों में जल के लिए दी जा रही है। जिससे कोई भी व्यक्ति प्यासा ना रह सके।

वही 8000000 नए घर बनवाने के लिए बजट दिया गया है इसके अलावा 400605 करोड़ की राशि से एक केन बेतवा की लिंक को जोड़ा जा रहा है। जिससे 9 दशमलव 800000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि सपा के लिए गुंडागर्दी पर्यायवाची है। सपा का जन्म सिद्ध अधिकार ही गुंडागर्दी रहा है सपा की सरकार में रेत माफिया खनन माफिया तथा अपहरण माफिया सक्रिय थे। इसके अलावा प्रदेश में 5 साल में 59 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं इसके अलावा प्रदेश में नए एयरपोर्ट भी बनाए गए हैं। उन्होंने सपा बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा बसपा काल में थानों में गुंडागर्दी चरम पर थी लेकिन अब इनका हक छीन लिया गया है और यह बेरोजगार हो गए हैं।

(मुवीन खान)

Tags: bhartiya janta partyElection 2022JP NADDAUP Election 2022
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

JP Nadda

भारत कभी सरेंडर नहीं करता: राहुल गांधी पर नड्डा का तीखा हमला, कांग्रेस पर उठाए कई सवाल

by Mayank Yadav
जून 4, 2025

JP Nadda Slam Rahul Gandhi: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने...

‘अंदर की बात’ इस नेता को मिलने जा रही बीजेपी के राष्ट्रीय चीफ की कमान, जानिए किस तारीख को होगा नाम का ऐलान

‘अंदर की बात’ इस नेता को मिलने जा रही बीजेपी के राष्ट्रीय चीफ की कमान, जानिए किस तारीख को होगा नाम का ऐलान

by Vinod
मार्च 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली...

मुलाकाल के बाद ‘लीक’ हो गई मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और नाम, जानिए योगी सरकार में किन्हें मिलेगी मंत्री की ‘कुर्सी’

मुलाकाल के बाद ‘लीक’ हो गई मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और नाम, जानिए योगी सरकार में किन्हें मिलेगी मंत्री की ‘कुर्सी’

by Vinod
मार्च 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर दिल्ली गए हुए थे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान...

up politics : लीक’ हो गया नाम, जानिए किस नेता को बीजेपी सौंपने जा रही यूपी चीफ की बागडोर

up politics : लीक’ हो गया नाम, जानिए किस नेता को बीजेपी सौंपने जा रही यूपी चीफ की बागडोर

by Vinod
मार्च 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष...

जाम पर अखिलेश यादव ने दागे सवाल तो हरकत में आए जेपी नड्डा, उतारे ये जांबाज जो महाकुंभ की  डगर को बनाएंगे आसान

जाम पर अखिलेश यादव ने दागे सवाल तो हरकत में आए जेपी नड्डा, उतारे ये जांबाज जो महाकुंभ की  डगर को बनाएंगे आसान

by Vinod
फ़रवरी 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। देश-दुनिया से अब तक करीब...

Next Post

देश में 24 घंटे में आए करीब 1.5 लाख केस, पॉजिटिविटी रेट 7.98 प्रतिशत

मौसम का मिजाज बदला, IMD ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist