सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कोई कन्फ्यूजन में न रहे… केजरीवाल के बयान पर Amit Shah का पलटवार तो नड्डा ने भी लिया आड़े हाथ

by Rajni Thakur
मई 11, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, दिल्ली, देश
amit-shah-retaliated-on-kejriwals-statement-and-nadda-also-took-a-dig-at-him
Share on FacebookShare on Twitter

Amit Shah on Arvind Kejriwal: तेलंगाना में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah Telangana Rally) ने एक रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस की और तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। साथ ही अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी (Arvind Kejriwal on PM Modi) को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह टर्म पूरा करेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भी केजरीवाल और INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग चुनाव में विफलता के अहसास से बौखला गए हैं।

‘मोदी जी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व’- शाह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल की टिप्पणी पर अमित शाह (Amit Shah Press Conference) ने कहा कि ‘मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे INDI अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही यह टर्म पूरा करेंगे और मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे। इसमें बीजेपी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।’

RELATED NEWS

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

#WATCH | On Delhi CM Arvind Kejriwal’s ‘Amit Shah will be the PM, if BJP wins’ remark, Union Home Minister Amit Shah says “I want to say this to Arvind Kejriwal and company and INDI alliance that nothing as such is mentioned in BJP’s constitution. PM Modi is only going to… https://t.co/eJgCHox2Q7 pic.twitter.com/bKJQ4OtMhe

— ANI (@ANI) May 11, 2024

जेपी नड्डा ने भी किया पलटवार

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शनिवार को एक्स पर पलटवार करते हुए लिखा कि ‘केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूँढ रहे हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5वर्षों के कार्यकाल में मोदी जी देश को नये शिखर पर ले जाएंगे।’

नड्डा ने आगे लिखा कि विपक्ष खुश न हों, कोई मुग़ालता ना पाले। मोदी जी हमारे नेता है और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। INDI गठबंधन और बेल पर जेल से बाहर आया नेता भी जानता है कि “आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मज़बूत बनायेगा तो मोदी ही।”

केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम…

— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) May 11, 2024

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

बता दें कि बेल मिलने के बाद शनिवार को केजरीवाल ने AAP कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। 2014 में मोदीजी ने रूल बनाया था कि बीजेपी के अंदर जो भी 75 साल का होगा, उसे रिटायर कर दिया जाएगा। सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी को रिटायर किया, फिर मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि ‘अब मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। मै बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं। अगर इनकी सरकार बनी तो पहले अगले दो महीने में ये योगी जी को निपटाएंगे, उसके बाद मोदी जी के सबसे खास अमित शाह जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।’ केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Road Show: मैं कृपा से आपके बीच हूँ, कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी” और क्या बोले केजरीवाल

Tags: amit shahARVIND KEJRIWALJP NADDALok Sabha Election 2024
Share199Tweet124Share50

Rajni Thakur

Related Posts

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

Next Post
Pallavi Patel, Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : पल्लवी पटेल ने अखिलेश पर किया करारा प्रहार, कहा मुसलमानों को दरी बिछाने तक ही सीमित सकते हैं

हीरामंडी में शराब पीकर सीन शूट करने वाले एक्सपीरियंस के बारे में Richa Chadha ने बताई ये मज़ेदार बात!

हीरामंडी में शराब पीकर सीन शूट करने वाले एक्सपीरियंस के बारे में Richa Chadha ने बताई ये मज़ेदार बात!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist