Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » जाम पर अखिलेश यादव ने दागे सवाल तो हरकत में आए जेपी नड्डा, उतारे ये जांबाज जो महाकुंभ की  डगर को बनाएंगे आसान

जाम पर अखिलेश यादव ने दागे सवाल तो हरकत में आए जेपी नड्डा, उतारे ये जांबाज जो महाकुंभ की  डगर को बनाएंगे आसान

प्रयागराज महाकुंभ में भक्तों के आने का सिलसिला जारी है, जिसके कारण मेलाक्षेत्र के आसपास के जनपदों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

by Vinod
10/02/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। देश-दुनिया से अब तक करीब 40 करोड़ भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई है। फिलहाल तीर्थराज में आस्था का जनसैलाब ज्यों की त्यों तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण सड़क, हाईवे जाम हो गए हैं। श्रद्धालुओं को 15 से 20 किमी की सफर करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक्टिव हुए। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को श्रद्धालुओं की मदद के आदेश दिए हैं। जिसके बाद राज्यों के बीजेपी इकाइयों के पदाधिकारी हरकत में आते हुए महाकुंभ की कमान को अपने हाथों में लेनी शुरू कर दी है।

जेपी नड्डा के निर्देश पर कार्यकर्ता सड़कों पर

प्रयागराज महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी को हो गया, जो 26 फरवरी तक चलेगा। 144 साल बाद पड़े इस महाकुंभ में हर व्यक्ति संगम में स्नान का आतुर है। जिसके कारण महाकुंभ नगर को जाने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री बीएल संतोष ने जाम में फंसे लोगों तक भोजन-पानी पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा, ‘पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर कार्यकर्ता सड़कों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट, कुंभ यात्रियों को खाना और मेडिकल से जुड़ी चीजें उपलब्ध कराने में प्रशासन की सहायता करें।

जिलाध्यक्षों, नेताओं को निर्देश भेजा जा रहा

बीएल संतोष के ट्वीट के बाद से यूपी बीजेपी एक्शन में नजर आ रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि कार्यकर्ता, फंसे श्रृद्धालुओं को भोजन-पानी आदि की सहायता पहुंचाएं। पार्टी कार्यालय से लगभग 10 जिलों के जिलाध्यक्षों, नेताओं को निर्देश भेजा जा रहा है, ताकि फंसे यात्रियों को तत्काल सहायता मिल सके। इस बाबत प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, भदोही, मिर्जापुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मिर्जापुर, चित्रकूट आदि जिलों के अध्यक्षों को भी निर्देश जारी किया गया है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की मदद भी की।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026

वीडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्रों से होकर महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ता बंधुओं से आग्रह है कि आपके क्षेत्र से होकर महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की मदद करें। उनके भोजन और जरूरत पड़े तो ठहरने की व्यवस्था भी करें। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पुलिस के साथ मिलकर जाम जैसी समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाएं। सड़क और हाईवे पर भोजन-पानी की व्यवस्था करें । अगर कोई श्रद्धालु बीमार है तो तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती करवाएं।

श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हो रही

इनसब के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम के लिए यूपी सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हो रही है। अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा, प्रयागराज में जाम की वजह से न तो खाने-पीने के लिए खाद्यान्न और सब्जी-मसाले उपलब्ध हो पा रहे हैं और न ही दवाई, पेट्रोल-डीजल. इससे प्रयागराज तथा महाकुंभ परिसर व प्रयागराज आने-जाने वाले मार्गों पर फंसे करोड़ों भूखे-प्यासे, थके-हारे श्रद्धालुओं की हालत हर घंटे बद से बदतर होती जा रही है। ये एक अति गंभीर स्थिति है। उन्होंने कहा, जैसे राज्यों में संवैधानिक तंत्र फेल (नाकाम) हो जाने पर कमान किसी और को दे दी जाती है वैसे ही महाकुंभ में अव्यवस्थाओं का अंबार देखते हुए किस योग्य व्यक्ति को शासन की कमान दे दी जाए।

झूठा प्रचार कर सकते हैं, सच्ची व्यवस्था नहीं

अखिलेश यादव ने आगे कहा, अयोग्य लोग झूठा प्रचार कर सकते हैं, सच्ची व्यवस्था नहीं। उन्होंने दावा किया, श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गयी है, जिससे उनका अपने लोगों से संपर्क टूट गया है। संपर्क तथा सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है। हालात पर काबू पाने के लिए कोई जिम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री तो पूरी तरह से नाकाम साबित हो ही चुके हैं साथ ही प्रयागराज से संबंधित उपमुख्यमंत्री और कई जाने-माने मंत्रीगण नदारद हैं। जिन्हें जनता के बीच होना चाहिए था वो घरों में बैठे हैं। उन्होंने कहा, जो सिपाही, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी या सफाईकर्मी दिनरात निष्ठापूर्वक भूखे-प्यासे डटे हैं, उनके भोजन पानी की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।

हर तरफ बद इंतजामी

अखिलेश यादव ने कहा, अधिकारी कमरों में बैठकर आदेश तो दे रहे हैं लेकिन जमीन पर नहीं उतर रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा, प्रयागराज के नगरवासियों को गंदगी, जाम और महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं मिला है। सुनने में आया है कि अब भाजपाई, श्रद्धालुओं पर ही ये आरोप लगा रहे हैं कि जब पता है कि हर तरफ बद इंतजामी फैल गयी है कि तो श्रद्धालु आ ही क्यों रहे हैं। कोई प्रदेश में हादसे के मारे लोगों को अपने हाल पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में समारोह में शामिल हो रहा है कोई विदेश चला जा रहा है, श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?।

43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में लगा चुके डुबकी 

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं.। एडीसीपी (ट्रैफिक) कुलदीप सिंह ने कहा, ‘वाहनों की संख्या बहुत अधिक है और यात्री इस कोशिश में हैं कि वे नजदीक से नजदीक आएं. इसकी वजह से लंबा जाम लग रहा है। हमें मौनी अमावस्या वाली व्यवस्था लागू करनी पड़ रही है। मौनी अमावस्या पर जितनी भीड़ आई थी, लगभग उतनी ही भीड़ अब आ रही है। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर मेला क्षेत्र के नजदीक की पार्किंग पहले भरी जा रही थी और उसके बाद दूर की पार्किंग भरी जा रही थी।

श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने के आसार नहीं

एडीसीपी (यातायात) ने बताया, ‘दूर की पार्किंग 50 प्रतिशत भर गई है। नजदीक वाली पार्किंग छोटी पार्किंग है, जबकि दूर वाली पार्किंग बड़ी है। उदाहरण के तौर पर आईईआरटी और बघाड़ा पार्किंग (मेला क्षेत्र के नजदीक) की क्षमता चार से पांच हजार वाहनों को खड़े करने की है, जबकि दूर की पार्किंग जैसे नेहरू पार्क और बेला कछार की पार्किंग में 20-25 हजार वाहन आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्नान पर्व पर स्थानीय लोगों के वाहन नहीं चलते हैं, लेकिन अभी सभी तरह के वाहन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने के आसार नहीं दिखते।

 

 

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

August 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

August 20, 2026
OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

August 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

August 13, 2026
Next Post
Mahakumbh Stempede: महाकुंभ हादसे में केजरीवाल ने जताया शोक कहा “प्रशासन के निर्देशों का करे पालन”

Arvind Kejriwal Net worth: केजरीवाल की कमाई 10 साल में कितनी बढ़ी या कितनी कम हुई, हैरान करने वाले आँकड़े आय सामने

free education schemes in India

Free education for all भारत में मुफ्त शिक्षा कैसे पाए, जानिए कौन कौन सी है सरकारी योजनाएं

Matthew Breetzke

ODI डेब्यू में इस खिलाड़ी ने मचाई धूम, 47 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड एक झटके में टूटा

POPULAR POST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India