Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » UP Polling 6th Phase Live: छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान

UP Polling 6th Phase Live: छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान

by abhishek tyagi
03/03/2022

यूपी चुनाव – छठे चरण में शाम 5 बजे तक 53.31% मतदान

यूपी में छठे चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक कुल 53.31% वोटिंग हो चुकी है. चुनाव आयोग की तरफ से ये जानकारी दी गई है. सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकर नगर (58.66%) और महाराजगंज (57.38%) में हुआ है।

जनता के कहने पर मिलाया अखिलेश से हाथ: शिवपाल

RELATED NEWS

UP By Election Results 2022: मैनपुरी से डिपंल यादव, रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से मदन भैया ने दर्ज की जीत, जानिए कितना रहा वोटों का अंतर

December 8, 2022

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी नगर निकाए चुनाव को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी, 200 नगर पालिका 17 निगम और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

December 5, 2022

समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता के कहने पर उन्होंने सपा अध्यक्ष और अपने भतीजे अखिलेश यादव से हाथ मिलाया है. शिवपाल ने सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

गरीबों के सपनों को कभी पूरा नहीं कर सकते घोर परिवारवादी- मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने की फिराक में रहने वाले ‘‘घोर परिवारवादी’’ लोग गरीबों के सपनों को कभी पूरा नहीं कर सकते. मोदी ने भाजपा और इसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

दोपहर एक बजे तक अंबेडकरनगर में सबसे ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक अंबेडकरनगर में 40.36 फीसदी, बलिया में 36.27 फीसदी, बलरामपुर में 29.60 फीसदी, बस्ती में 37.49 फीसदी, देवरिया में 35.02 फीसदी, गोरखपुर में 36.57 फीसदी, कुशीनगर में 39.33 फीसदी, महाराजगंज में 35.39 फीसदी, संत कबीर नगर में 34.33 प्रतिशत और सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. अम्बेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक जबकि बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र में अब तक सबसे कम 29.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

UP के मंत्री जय प्रताप सिंह ने छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया

बीजेपी की सरकार आई तो क्या कैबिनेट मंत्री बनेंगे संजय निषाद?

गोरखपुर में वोट डालने के बाद संजय निषाद से सवाल किया गया कि अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है तो क्या उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. इस सवाल के जवाब में संजय निषाद ने कहा कि “जब बीजेपी एक आम चायवाले के बेटे को प्रधानमंत्री बना सकती है तो फिर एक निषाद के बेटे को कुछ भी बना सकती है।

प्रियंका गांधी ने की रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट करने की अपील

यूपी चुनाव के छठे चरण के जारी मतदान के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोजगार, महंगाई कम करने, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी, किसानों की समृद्धि के मुद्दे पर वोट करने की अपील की है. प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, उप्र के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों आपके वोट से उप्र का भविष्य तय होना है, प्रदेश की आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय होना है. अपने वोट की ताकत को पहचानें और रोजगार, महंगाई कम करने, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण व प्रदेश की तरक्की के लिए वोट करें।

सपा का आरोप- अंबेडकरनगर जिले के बूथ नंबर-362 पर भाजपा नेता कर रहे गुंडागर्दी

सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंबेडकरनगर जिले की आलापुर विधानसभा-279 के बूथ नंबर-362 पर भाजपा नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं, पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें।

सपा ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज विधानसभा-320 के बूथ नंबर-460, 461 पर चैलेंज वोट डालने से पीठासीन अधिकारी रोक रहे हैं. देवरिया जिले की सलेमपुर विधान सभा-341 के बूथ नंबर- 21, 22 पर ईवीएम खराब है और मतदान कार्य बाधित है. सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।

चुनाव में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है भाजपा: राजभर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस चुनाव में अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. राजभर ने रसड़ा क्षेत्र में सपरिवार मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।

यूपी के छठे चरण में एक बजे तक 36.33% मतदान

उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए लोग उत्साह पूर्वक वोट डाल रहे हैं. इस चरण में 57 सीटों के लिए अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. यूपी में दोपहर 1 बजे तक 36.33 फीसदी मतदान हुआ।

यूपी चुनाव – दोपहर 3 बजे तक कुल 46.70% वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक कुल 46.70% वोटिंग हो चुकी है. सबसे ज्यादा वोटिंग अब तक अंबेडकर नगर में दर्ज की गई है. यहां 3 बजे तक 52.40 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं. 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. भारत के चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी. चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि 36.33 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित आंकड़ा है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के डेटा तक पहुंचने में समय लगता है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक अंबेडकरनगर में 40.36 फीसदी, बलिया में 36.27 फीसदी, बलरामपुर में 29.60 फीसदी, बस्ती में 37.49 फीसदी, देवरिया में 35.02 फीसदी, गोरखपुर में 36.57 फीसदी, कुशीनगर में 39.33 फीसदी, महाराजगंज में 35.39 फीसदी, संत कबीर नगर में 34.33 प्रतिशत और सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

दोपहर एक बजे तक गोरखपुर में हुआ 36.63% मतदान

यूपी में गोरखपुर में दोपहर एक बजे तक 36.63 फीसदी मतदान हुआ है. इसके अलावा कुशीनगर में 39.36 फीसदी, देवरिया में 34.95 फीसदी और बलिया में 36.39 फीसदी मतदान हुआ है।

दोपहर एक बजे तक यूपी में सबसे कम बलरामपुर में 29.89% हुआ मतदान

यूपी में छठवे चरण के अंतर्गत मतदान हो रहा है. यहां दोपहर एक बजे तक सबसे कम मतदान बलरामपुर में 29.89% हुआ है. वहीं अम्बेडकर नगर में 40.60 फीसदी, सिद्धार्थनगर में 36.51 फीसदी, बस्ती में 37.48 फीसदी, संतकबीर नगर में 34.42 फीसदी और महराजगंज में 35.32 फीसदी मतदान हुआ है।

यूपी में दोपहर एक बजे तक 36.33% हुआ मतदान

यूपी में छठवे चरण के अंतर्गत मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक राज्य में 36.33% मतदान हो चुका है. सबसे ज्यादा मतदान अम्बेडकर नगर में 40.60% हुआ है. वहीं सबसे कम मतदान बलरामपुर में 29.89% हुआ है।

मंत्री जय प्रताप सिंह ने सिद्धार्थनगर में डाला वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान हो रहा है. इस दौरान राज्य के मंत्री जय प्रताप सिंह ने सिद्धार्थनगर में मतदान किया हैं. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “हम 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे।

ईवीएम संबंधी शिकायतों का तत्काल हो रहा निराकरण- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

यूपी में छठवें चरण के मतदान के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “राज्य के सभी 10 जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. ईवीएम संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

गोरखपुर में सुबह 11 बजे तक 21.81 फीसदी हुआ मतदान

यूपी के गोरखपुर जिले में सुबह 11 बजे तक 21.81 फीसदी मतदान हुआ है. इसके अलावा कुशीनगर में 23.24 फीसदी, देवरिया में 19.54 फीसदी और बलिया में 21.87 फीसदी मतदान हुआ है।

सुबह 11 बजे तक सबसे कम बलरामपुर में 18.98 फीसदी हुआ मतदान

यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.79% मतदान हुआ है. इस दौरान सबसे कम मतदान बलरामपुर में 18.98 फीसदी हुआ है. इसके अलावा अंबेडकर नगर में 23.10 फीसदी, सिद्धार्थनगर में 23.42 फीसदी, संतकबीर नगर में 20.83 फीसदी और महराजगंज में 21.12 फीसदी मतदान हुआ है।

चुनाव में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है भाजपा: राजभर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस चुनाव में अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. राजभर ने रसड़ा क्षेत्र में सपरिवार मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही

UP के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 21.79% वोटिंग

‘जनता अभी चूकी तो पांच साल की मेहनत पर पानी फिर जाएगा’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सरकार चुनने में सही निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि अगर इस घड़ी में चूक हुई तो पांच साल की मेहनत पर “पानी फिर जाएगा।

EVM खराब होने से मतदान प्रभावित

यूपी में बलिया के सिकंदरपुर के गोसाईपुर में गोसाईपुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 121 पर ईवीएम खराब हो गई. कुशीनगर के मिश्रौली में बूथ संख्या 250 में और आनंदपुर के बूथ संख्या 36 व 37 की ईवीएम खराब होने से आधे घंटे मतदान प्रभावित रहा. इसी तरह सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बसडिलिया में बूथ संख्या 189 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित रहा।

महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर में ईवीएम खराब

मतदान शुरू होने के बाद महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान बाधित रहा. महराजगंज के सदर विधानसभा में बूथ संख्या 432 पर ईवीएम खराब होने से सुबह से लाइन में लगे मतदाता परेशान होने लगे. यहां पर पोलिंग टीम ने ईवीएम को दुरुस्त किया।

‘भाजपा दावे नहीं करती, दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं’

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, भाजपा दावे नहीं कर रही है. दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं. उत्तर प्रदेश में 70 साल में जो काम नहीं हुए हैं वो पिछले 5 साल में हुए हैं. हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे. पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा. बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. अब यूपी की जनता ने यहां ‘राम राज्य’ बनाने का फैसला कर लिया है।

सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है मतदान’

यूपी के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन के छठे चरण की 57 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8.69% हुआ है. सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है, सभी जगह पर मतदान का अच्छा माहौल है. कहीं से किसी ​भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

UP के छठे चरण में 57 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 8.69% वोटिंग

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में मतदान किया

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने गोरखपुर में मतदान किया

मायावती ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा, यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार से रोटी-रोजी व रोजगार-युक्त अच्छे दिन के लिए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की बीएसपी सरकार बनाना सुनिश्चित करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर में मतदान किया

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया. जगदंबिका पाल ने कहा, “आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है, मेरी सबसे अपील है कि मतदान करें।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर में मतदान किया

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया. जगदंबिका पाल ने कहा, “आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है, मेरी सबसे अपील है कि मतदान करें.”

भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर में मतदान किया

बीजेपी सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है. योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है. भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी.”

बीजेपी उम्मीदवार सतीश चंद्र द्विवेदी ने सिद्धार्थनगर में मतदान किया

उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बलिया में मतदान किया

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने क्या कहा

गोरखपुर में अपना वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी. हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे. विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें।

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला

पीएम मोदी ने लोगों से की वोट डालने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है. सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों. आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत.’

योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह किया मतदान

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर पहुंचकर अपना मतदान किया।

छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर समेत 10 जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है।

वोटिंग से पहले बोले CM योगी- आपका एक वोट राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में होगा साबित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान करने से पहले गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा की. सीएम योगी ने कहा, ‘चुनाव के निर्णायक मोड़ पर हैं. 5 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास के कई काम हुए हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश के हर जनपद में एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को हासिल किया है. आपका एक वोट राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में साबित होगा।

UP Election 2022: वोटिंग से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा

छठे चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना।

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है. राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वोटिंग सुबह 7:00 बजे शुरू हो गई. वोटिंग शाम 6:00 बजे तक चलेगी. स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. छठे चरण में दो करोड़ 14 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. कुल 276 प्रत्याशी छठे चरण में चुनाव मैदान में हैं।

छठे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार कर चुके हैं. इसी चरण में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में भी मतदान होगा जहां उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी से सुभावती शुक्ला और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद समेत कई उम्मीदवार मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इन इलाकों में चुनाव प्रचार कर चुकी हैं. उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी इन क्षेत्रों में प्रचार करके अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनाव जिताने की अपील की है. छठे चरण में आंबेडकरनगर जिले की कटहरी विधानसभा सीट पर बसपा विधायक दल के नेता रह चुके लालजी वर्मा इस बार सपा के उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो इसी जिले की अकबरपुर विधानसभा सीट पर बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर इस बार सपा के उम्मीदवार हैं।

छठे चरण की 57 सीटों में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इस चरण में कुल 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अब तक पांच चरणों में 292 सीटों पर मतदान हो चुका है और आखिरी दो चरणों में क्रमश: तीन मार्च और सात मार्च को 111 सीटों पर मतदान होना बाकी है।

Related Posts

UP By Election Results 2022: मैनपुरी से डिपंल यादव, रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से मदन भैया ने दर्ज की जीत, जानिए कितना रहा वोटों का अंतर

December 8, 2022

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी नगर निकाए चुनाव को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी, 200 नगर पालिका 17 निगम और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

December 5, 2022

Lucknow: आजमगढ़ से जीत हासिल कर सीएम योगी से मिले निरहुआ, कही ये बड़ी बात

June 28, 2022

योगी कैबिनेट 2.0 के विस्तार में देखिए किसको मिला कौन सा पद

March 25, 2022

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी के साथ 46 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 7 महिलाओं को भी मिल सकता है मौका

March 25, 2022

UP MLC Election 2022: 30 सीटों के लिए मैदान में 139 उम्मीदवार, नामांकन के अंतिम दिन 113 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

March 22, 2022

25 मार्च शाम 4 बजे होगा Yogi का शपथग्रहण, PM Modi समेत ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

March 19, 2022

बांग्लादेश के ISKCON Temple में हमले के बाद मंदिर प्रशासन की हसीना सरकार से गुहार – हिन्दुओं की करें सुरक्षा

March 18, 2022

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार , कहा- गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक भुगत रहा है

March 15, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की 36 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव, 12 तारीख को सामने आएंगे नतीजे

March 15, 2022
Next Post

पीएम और सीएम योगी ने ट्वीट कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की, मुख्यमंत्री ने कहा-"छठे चरण में छक्के लगाएंगे"

रूस के बम धमाकों से दहला यूक्रेन का रक्षा मंत्रालय, अमेरिका के तेवर हुए सख़्त

महाराष्ट्र बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा, राज्यपाल कोश्यारी ने 22 सेकेंड में भाषण किया खत्म

POPULAR POST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India