रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा

by Web Desk
जून 30, 2022
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra CM Uddhav Thackeray Resigns: उद्धव ठाकरे के इस्तिफे की खबर सुनते ही लोग अश्चर्यचकित हो गए हैं। बता दें की उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट (Floor Test) से पहले ही बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही विधानपरिषद की सदस्यता भी छोड़ दी है. सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने बुधवार रात को फेसबुक लाइव के जरिये जनता को संबोधित किया. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट (Floor Test) कराने का आदेश दिया है. उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में बागी एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा, हमने जिन रिक्शा वाले, चाय वालों को नेता, विधायक बनाया, उन्होंने ही हमें धोखा दिया. हमने उन्हें बातचीत का न्योता दिया, लेकिन वो वापस नहीं लौटे. उन्होंने कहा, हमने किसानों की कर्जमुक्ति माफी के काम को पूरा किया. हमने उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है. हमने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर कर दिया है. उद्धव ठाकरे ने शरद पवार और सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख किया.उद्धव ठाकरे ने कहा, हमें कुछ नहीं चाहिए, बस आशीर्वाद चाहिए.

सीएम पद छोड़ने का मुझे दुख नहीं है. उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों का आह्वान करते हुए कहा, जो लोग (बागी गुट के विधायक) आ रहे हैं, उन्हें आने दिया जाए और किसी तरह का नुकसान न पहुंचा जाए. उधर, शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता गोवा पहुंच गए हैं और कल मुंबई लौट सकते हैं. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर मिठाई का कार्यक्रम भी शुरू हो गया. माना जा रहा है फडणवीस बागी गुट के अन्य विधायकों के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.

RELATED NEWS

Whale Ambergris Seizure

Whale Ambergris Seizure: क्या होती है दुर्लभ एम्बरग्रीस किस काम आती हैं, 4 करोड़ की ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद, मछुआरा गिरफ्तार

जुलाई 28, 2026
Pune Fort Murder Case

Ketan Murder case: मीडिया को अश्लील इशारा करने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने किए हत्या की साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे

जुलाई 3, 2026
https://twitter.com/OfficeofUT/status/1542196602059767808

उद्धव ने कहा, मैं दिल से बात कर रहा हूं. चाय वाले, फेरी वाले और रेहड़ी वालों को भी शिवसेना ने अपने साथ जोड़ा और आगे बढ़ाया. अब वो बड़े होकर वो उन्हीं को भूल गए, जिन्होंने उन्हें बड़ा किया. सत्ता आने के बाद वो सारी बातें भूल गए. जब से मैं मातोश्री आया हूं, तब से लगातार लोग मेरे पास आ गए हैं. एक समय जो विरोध कर रहे थे, वो साथ है,जो साथ थे, वो विरोध में हैं.रिक्शावाले (एकनाथ शिंदे), पानवाले को शिवसेना ने मंत्री बनाया, यह लोग बड़े हुए और हमें ही भूल गए. मातोश्री में आने के बाद कई लोग आ रहे हैं और कह रहे है की आप लड़ो, हम आपके साथ हैं. जिन्हें दिया वो नाराज़ हैं, जिन्हें नहीं दिया वो साथ हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा, हमने अच्छा काम किया, लेकिन लगता है कि हमें किसी की नजर लग गई है. मातोश्री में आने के बाद कई लोग आ रहे हैं और कह रहे है की आप लड़ो, हम आपके साथ हैं. जिन्हें दिया वो नाराज़ हैं, जिन्हें नहीं दिया वो साथ हैं. महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लोकतंत्र का हमें पालन करना चाहिए. सूरत जाने के जाय उन्हें यहां आना चाहिए.

मुख्यमंत्री अत्यंत gracefully
पायउतार झाले.आपण एक संवेदनशील सुसंस्कृत मुख्यंमंत्री गमावला आहे.दगाबाजीचा अंत चांगला होत नाही असे इतिहास सांगतो. ठाकरे जिंकले जनमानस देखील जिंकले.शिवसेनेच्या भव्य विजयाची ही सुरुवात आहे.
लाठ्या खाऊ .तुरुंगात जाऊ.
पण बाळासाहेबांची शिवसेना
धगधगत ठेऊ! pic.twitter.com/smK6e3GKHa

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 29, 2022

उद्धव ठाकरे ने संबोधन के अंत में संकेत दिया कि सरकार भले ही उनकी गिर गई है, लेकिन शिवसेना हमारी है और हमारी ही रहेगी. शिवसेना पर वर्चस्व को लेकर ठाकरे और शिंदे गुट में राजनीतिक लड़ाई और आगे खिंच सकती है. शिवसेना के 16 बागी विधायकों के अयोग्यता के नोटिस को लेकर 11 जुलाई का फैसला अब मायने रखेगा या नहीं, यह भी देखना होगा. शिवसेना के नेता अनिल परब उद्धव ठाकरे के इस्तीफे का पत्र लेकर राजभवन गए हैं.

Tags: cm udhav thakeraylatest breaking news in hindimaharashtra governmentMaharashtra News
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Whale Ambergris Seizure

Whale Ambergris Seizure: क्या होती है दुर्लभ एम्बरग्रीस किस काम आती हैं, 4 करोड़ की ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद, मछुआरा गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Major Seizure: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तटीय सुरक्षा गश्त के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अलीबाग...

Pune Fort Murder Case

Ketan Murder case: मीडिया को अश्लील इशारा करने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने किए हत्या की साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Pune Fort Murder Case: पुणे के चर्चित किला हत्याकांड में एक नया विवाद सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी...

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 3, 2026

Future Direction of NCP: अब पार्टी के भविष्य से जुड़े अहम फैसले उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार लेंगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार...

: Pune Navale Bridge Accident

Pune Highway Accident: पुणे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नवले ब्रिज के पास कई वाहन आपस में टकराएं, आग से 8 लोगों की मौत

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Pune Highway Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में गुरुवार शाम एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने सभी को हिलाकर...

Maharashtra Government

Maharashtra Government : औरंगाबाद बना छत्रपति संभाजीनगर! रेलवे ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

by Gulshan
अक्टूबर 26, 2025

Maharashtra Government : महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन...

Next Post

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ‘मनु पंजाबी’ को जान से मारने की धमकी

Coronavirus Update: कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक ? मामले 1 लाख के पार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist