रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Who is Sadhna Gupta: क्या मुलायम सिंह के लिए लकी थी साधना ? जानिए कौन है साधना गुप्ता

by Web Desk
जुलाई 9, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Who is Sadhna Gupta: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में दुख की घड़ी है। मुलायम परिवार की सबसे करीबी सदस्य और उनकी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। साधना गुप्ता ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, मुलायम की पत्नी साधना को फेफड़े में इंफेक्शन की शिकायत के चलते कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया था।

आखिर कैसे करीब आए साधना और मुलायम 

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

अगस्त 7, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026

एक वरिष्ठ महिला पत्रकार द्वारा लिखी गई किताब के मुताबिक, शुरुआत में साधना (Sadhna Gupta) और मुलायम की आम मुलाकातें थीं, लेकिन मुलायम की मां के कारण दोनों करीब आए। उन दिनों मुलायम की मां मूर्ति देवी बीमार रहती थीं। साधना ने लखनऊ के एक नर्सिंग होम और बाद में सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मूर्ति देवी की देखभाल की। वहीं, मेडिकल कॉलेज में एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, उस वक्त साधना भी वहां मौजूद थीं, तब साधना ने नर्स को ऐसा करने से रोका। साधना की वजह से ही मूर्ति देवी की जिंदगी बची थी। मुलायम सिंह यादव इसी बात से इम्प्रेस हुए और दोनों का रिश्ता शुरू हुआ।

मुलायम की दूसरी पत्नी थीं साधना

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सौतेली मां हैं। साधना गुप्ता नेता जी की दूसरी पत्नी हैं। साल 2003 में अखिलेश यादव की मां मालती देवी के निधन के बाद ही मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह और साधना गुप्ता के बेटे हैं।

दोनों के रिश्ते में अमर सिंह का था अहम रोल

कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के रिश्ते को हवा देने में अमर सिंह का अहम रोल रहा। साल 2007 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई जांच से बचने के लिए मुलायम ने ये स्वीकारा था कि साधना गुप्ता उनकी दूसरी पत्नी हैं और जिनसे उनका एक बेटा प्रतीक है। इसी के बाद पूरे देश को मालूम चला था कि मुलायम की एक और पत्नी व उनसे एक बेटा है।

वहीं, कहा ये भी जाता है कि प्रतीक यादव के स्कूल फॉर्म में पिता का नाम एमएस यादव और एड्रेस में नेता जी के ऑफिस का पता लिखा था।

मीडिया खबरों के मुताबिक, मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी के बीमारी के समय साधना गुप्ता ही उनका ख्याल रखती थीं।

सपा कार्यकर्ता थीं साधना

साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव से 20 साल छोटी थीं। साधना समाजवादी पार्टी में एक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर चुकी थीं। साधना गुप्ता के पहले पति चंद्र प्रकाश गुप्ता से अलहदगी के बाद वो तत्कालीन सपा मुखिया के संपर्क में आ गई थीं। साधना गुप्ता की भी मुलायम से दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 4 जुलाई साल 1986 मे फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए। साधना गुप्ता मुलायम की जिंदगी में साल 1988 में आईं और 1989 में मुलायम यूपी के सीएम बन गए। इसके बाद से ही वो साधना को लकी मानने लगे थे।

पिता से नाराज थे अखिलेश

वहीं कहा ये भी जाता है कि अखिलेश यादव ने साधना गुप्ता को अपने परिवार में कभी नहीं स्वीकारा और न जगह दी। वह मानते हैं कि साधना गुप्ता और अमर सिंह के चलते उनके पिताजी ने उनकी मां के साथ न्याय नहीं किया। अखिलेश नहीं चाहते थे कि उनके पिता इस रिश्ते को स्वीकारें। और इस बात का असर दोनों भाईयों के बीच दिखता भी है।

साधना के बेटे हैं प्रतीक

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक हैं। वो एक बिजनेसमैन हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो अब बीजेपी नेता हैं
Tags: Mulayam Singh YadavNews1IndiaSadhna GuptaSamajwadi Party
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

Horoscope Today 11 July 2022: कैसी रहेगी आज सितारों की चाल, और क्या सितारे पलट देंगे आपकी किस्मत की रेखा, जाने अपना राशिफल

Eid al-Adha: बकरीद के मौके पर जामा मस्जिद में अदा की गई नामाज, गले लगकर दी बकरीद की मुबारकबाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist