रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Gujarat: कांग्रेस दफ्तर पर VHP ने लगाएं ‘हज हाउस’ के पोस्टर

by Web Desk
जुलाई 22, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Gujarat: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह गुजरात कांग्रेस के राज्य मुख्यालय की दीवार पर पोस्टर चिपका दिया है, जिसमें लिखा था कि पार्टी कार्यालय का नाम बदलकर ‘हज हाउस’ कर दिया गया है. बजरंग दल की सहयोगी संस्था विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा कि उसके कार्यकर्ताओं ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के अल्पसंख्यकों के बारे में हालिया बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यह कार्रवाई की.

जगदीश ठाकोर ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विचारों का समर्थन किया था कि ‘देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार होना चाहिए’ और कहा कि- ‘कांग्रेस इस विचारधारा से विचलित नहीं होगी, भले ही उसे चुनावों में हार का सामना करना पड़े. गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने अहमदाबाद के पालदी इलाके में स्थित पार्टी की राज्य इकाई के मुख्यालय ‘राजीव गांधी भवन’ पर बजरंग दल के हमले की निंदा करते हुए कहा कि इन युवाओं को भ्रमित कर दिया गया है. उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘गुंडागर्दी’ को प्रायोजित करने का भी आरोप लगाया.

RELATED NEWS

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026
Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

अगस्त 9, 2026

#WATCH | Posters & banners at the Gujarat Congress Pradesh Committee's office in Ahmedabad defaced. Posters reading 'From today the name of this office has been changed to Hajj House' pasted over them.
Act allegedly committed by Bajrang Dal activists. pic.twitter.com/PTXiz3AQOc

— ANI (@ANI) July 22, 2022

विहिप ने ली घटना की जिम्मेदारी

विहिप द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों को गुजरात कांग्रेस के मुख्यालय की दीवारों पर स्प्रे कलर का उपयोग कर ‘हज हाउस’ लिखते हुए और परिसर में लगाए गए बैनरों पर विभिन्न कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों को विकृत करते हुए दिखाया गया है. गुजरात (VHP) प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, ‘गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि देश के संसाधनों पर सबसे पहले अल्पसंख्यकों का अधिकार है. यह पार्टी एक तरफ धर्मनिरपेक्षता और समानता की बात करती है और फिर वोट के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करती है. हम इस धर्म-केंद्रित राजनीति के खिलाफ हैं. क्योंकि यह देश और समाज में विभाजन पैदा करती है. यह देश सभी 135 करोड़ नागरिकों का है.’

वीएचपी प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, ‘अपना विरोध दर्ज करने के लिए, बजरंग दल के लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह राजीव गांधी भवन के अंदर और बाहर पोस्टर चिपकाकर राज्य कांग्रेस मुख्यालय का नाम बदलकर ‘हज हाउस’ कर दिया. चूंकि मुख्य दरवाजा बंद था, इसलिए हमने मुख्य दरवाजे पर भी एक पोस्टर चिपका दिया. यह घोषणा करते हुए कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने इमारत का नाम बदलकर ‘हज हाउस’ कर दिया है.’ राजपूत ने कहा कि चूंकि यह कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे की गई थी, इसलिए कांग्रेस राज्य मुख्यालय में एक सुरक्षा गार्ड के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था.

कांग्रेस प्रवक्ता का बयान – दर्ज कराएंगे अतिक्रमण की शिकायत

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि पार्टी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा, ‘इन कार्यकर्ताओं को सत्ताधारी भाजपा ने गैर-मुद्दे का मुद्दा खड़ा करने के लिए भेजा था. यह भाजपा प्रायोजित लोगों की गुंडागर्दी है. इन कार्यकर्ताओं का दिमाग भ्रमित हो गया है. उन्होंने COVID-19 के दौरान कुप्रबंधन या जब प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो गए, उसके लिए भाजपा सरकार के मंत्रियों के चेहरे पर काली स्याही क्यों नहीं फेंकी?’

Tags: bajrang dalCongressCongress PartygujaratGujarat NewsHaj HouseNews1IndiaVHP
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Ahmedabad Firecracker Factory: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा...

Next Post

IND vs WI: वेस्ट इंडीज के कोच Phil Simmons ने पर Virat Kohli पर कही बड़ी बात

आत्मा की शांति के लिये यहां लोग करते हैं 'शिवलिंग' का दान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist