मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

SN Medical College Agra: डॉक्टर ने कर दिया कमाल, कौन सी जटिल सर्जरी कर महिला को दी नई ज़िंदगी

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर सर्जरी विभाग ने पहली बार 13 किलो वजन का ओवरी ट्यूमर निकालकर बड़ी सफलता हासिल की। चार घंटे चली इस जटिल सर्जरी में डॉक्टरों ने महिला को नई जिंदगी दी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश
agra hospital cancer surgery success story
Share on FacebookShare on Twitter

Big Success at SN Medical College Agra:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एटा की 45 वर्षीय महिला गंभीर हालत में इलाज के लिए पहुंची। जांच में पता चला कि उसके पेट में 13 किलो का ओवरी ट्यूमर है। महिला का वजन करीब 49 किलो था। इतनी बड़ी गांठ की वजह से उसका पेट गुब्बारे की तरह फूल गया था। उसे महीनों से पेट में सूजन, तेज दर्द, भूख न लगना और चलने में परेशानी हो रही थी। ट्यूमर इतना बड़ा हो गया था कि पेट के अंदर की आंत, पेशाब की थैली और अन्य अंगों पर दबाव पड़ रहा था। स्थिति दिन-ब-दिन खराब हो रही थी।

चार घंटे चली साइटोरिडक्टिव सर्जरी

कैंसर सर्जन डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि महिला पहले कीमोथेरेपी भी ले चुकी थी। कई निजी अस्पतालों ने इलाज से मना कर दिया था, तब परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। टीम ने गंभीर हालत को देखते हुए साइटोरिडक्टिव सर्जरी का फैसला लिया। करीब चार घंटे तक चली इस सर्जरी में डॉक्टरों ने ट्यूमर को पूरी तरह से बाहर निकाल दिया। यह एसएन मेडिकल कॉलेज में अब तक की सबसे बड़ी और जटिल सर्जरी मानी जा रही है। मरीज की हालत में अब सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

RELATED NEWS

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

जून 11, 2026
Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

जून 2, 2026

विशेषज्ञों की टीम ने दी मदद

सर्जरी में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि महिला को कई महीनों से परेशानी थी और ट्यूमर के बढ़ने से उसकी हालत और खराब हो रही थी। वहीं प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानियां ने बताया कि निजी अस्पताल में इस सर्जरी का खर्च 3 से 4 लाख रुपये आता है। लेकिन एसएन मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मदद से यह ऑपरेशन मुफ्त में किया गया। टीम में डॉ. अंशिका मित्तल, डॉ. वर्षा, डॉ. ईशान, डॉ. नमन, और एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. दीपिका, डॉ. सालू, डॉ. विकास और डॉ. वैभव भी शामिल रहे।

नई उम्मीद की किरण

इस सर्जरी ने दिखा दिया कि सरकारी अस्पतालों में भी कठिन से कठिन केस का इलाज संभव है। डॉक्टरों की टीम ने जान जोखिम में डालकर महिला को नई जिंदगी दी। ऐसे मामलों में समय पर इलाज मिलना बहुत जरूरी है, जिससे मरीज की जान बचाई जा सके। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए राहत की खबर है।

Tags: Cancer treatmentfree surgerymedical success
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

by Sadaf Farooqui
जून 2, 2026

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी जेनेटिक जांच विकसित की...

Lucknow News: अब नहीं होगी विशेषज्ञों की कमी, लखनऊ कैंसर संस्थान में जल्दी ही शुरू होंगे कई डीग्री कोर्सेस

Lucknow News: अब नहीं होगी विशेषज्ञों की कमी, लखनऊ कैंसर संस्थान में जल्दी ही शुरू होंगे कई डीग्री कोर्सेस

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 24, 2025

Lucknow News: लखनऊ के चकगंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अगले सत्र से परास्नातक पाठ्यक्रम (PG Courses) शुरू किए...

cancer prevention and awareness

World cancer day क्यों मनाया जाता है, कैंसर से बचाव और इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ाने का मुहिम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 4, 2025

World cancer day 2025 हर साल 4 फरवरी को 'वर्ल्ड कैंसर डे' मनाया जाता है। इसका मकसद कैंसर के बारे...

AI cancer diagnosis and vaccine

AI से 48 घंटे में इस जानलेवा बीमारी की हो जाएगी पहचान, कौन है Larry Ellison जिन्होंने किया बड़ा दावा

by SYED BUSHRA
जनवरी 23, 2025

AI cancer diagnosis and vaccine : Oracle के सीईओ Larry Ellison ने हाल ही में कहा है कि भविष्य में...

Next Post
gold idol theft in delhi temple event

Idol Stolen: दिल्ली में लाल किले के सामने से जैन अनुष्ठान से करोड़ों का कलश चोरी,पुलिस जांच में जुटी

U P PET Exam 2025

UP PET Exam 2025: सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा रखा गया ध्यान सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा एसटीएफ रही मुस्तैद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist