Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home ऑटो

बाइक में पेट्रोल खत्म, घबराएं नहीं, अपनाएं यह ट्रिक बिना धक्का लगाए पेट्रोल पंप तक पहुंच जाएं

अगर आपकी बाइक का पेट्रोल रास्ते में खत्म हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चोक, फ्यूल टैंक में प्रेशर और बाइक को झुकाकर इन आसान तरीकों से पास के पेट्रोल पंप तक पहुंच सकते हैं।

by SYED BUSHRA
April 30, 2025
in ऑटो
Share on FacebookShare on Twitter

what to do if bike runs out of petrol अक्सर आपने सड़कों पर किसी को मोटरसाइकिल को धक्का लगाते हुए जरूर देखा होगा। उस वक्त हम सभी के मन में उनके लिए थोड़ी हमदर्दी जरूर आ जाती है। सोचते हैं कि काश पेट्रोल भरवा लिया होता तो ये नौबत नहीं आती। अगर आप चाहते हैं कि कभी आपको ऐसा न करना पड़े, तो सबसे जरूरी है कि समय पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाते रहें। लेकिन अगर किसी वजह से आप ये करना भूल गए और बीच रास्ते में पेट्रोल खत्म हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

यहां हम आपको ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाइक को दोबारा स्टार्ट करके पेट्रोल पंप तक पहुंच सकते हैं। वो भी बिना धक्का लगाए।

RELATED NEWS

No Content Available

चोक की मदद लें

अगर आपकी बाइक का पेट्रोल एकदम खत्म हो गया है, तो चोक का इस्तेमाल करके आप थोड़ी दूर तक बाइक चला सकते हैं। चोक ऑन करने से पेट्रोल टैंक में जो थोड़ा-बहुत बचा हुआ फ्यूल होता है, वो इंजन तक पहुंच जाता है और बाइक फिर से स्टार्ट हो जाती है। जैसे ही बाइक स्टार्ट हो, तो बिना देर किए पेट्रोल पंप की तरफ बढ़ें। ध्यान रहे, सभी बाइक में चोक की सुविधा नहीं होती, लेकिन जिनमें होती है, उनके लिए ये ट्रिक काफी कारगर है।

फ्यूल टैंक में प्रेशर बनाएं

दूसरा तरीका थोड़ा अलग है लेकिन कई बार यह भी काम कर जाता है। आपको फ्यूल टैंक में प्रेशर बनाना होता है। इसके लिए आपको टैंक में मुंह लगाकर हवा फूंकनी होगी ताकि उसमें थोड़ी हवा का दबाव बने। ऐसा करने से टैंक में नीचे बैठा हुआ थोड़ा-बहुत पेट्रोल इंजन तक पहुंच जाता है और बाइक दोबारा स्टार्ट हो जाती है। बाइक स्टार्ट होते ही तुरंत पेट्रोल पंप की ओर बढ़ें।

बाइक को एक तरफ झुकाएं

कई बार ऐसा होता है कि जब पेट्रोल कम होता है तो वो टैंक के एक कोने में जमा हो जाता है और इंजन तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में आप बाइक को साइड स्टैंड पर खड़ा करें और उसे उसी साइड हल्का सा झुकाएं। इससे पेट्रोल उस जगह तक पहुंच सकता है जहां से इंजन उसे खींच सकता है। इसके बाद बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करें। अगर बाइक स्टार्ट हो जाए तो तुरंत पेट्रोल पंप पहुंच जाएं।

Tags: bike maintenancefuel saving tips
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
जाति जनगणना को लेकर Akhilesh Yadav ने BJP को क्यों दिया अल्टीमेटम, Mayawati ने कहा ‘very good’

जाति जनगणना को लेकर Akhilesh Yadav ने BJP को क्यों दिया अल्टीमेटम, Mayawati ने कहा ‘very good’

मेहनत से मिलता है मुकाम यूं ही नहीं होती ऊंची उड़ान IPL में शानदार सेंचुरी के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

मेहनत से मिलता है मुकाम यूं ही नहीं होती ऊंची उड़ान IPL में शानदार सेंचुरी के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist