उत्तर प्रदेश के बाराबांकी और अयोध्या में आतंक का पर्याय बन चुके साइको किलर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अयोध्या पुलिस ने साइको किलर अमरेंद्र को मवई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अमरेंद्र ने बाराबंकी में तीन और अयोध्या में एक महिला की हत्या की थी। चार हत्याओं के बाद पुलिस को अमरेंद्र की तलाश थी। वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमरेंद्र की तस्वीर भी जारी की थी।
बता दें कि साइको किलर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाया करता था। वो दुष्कर्म करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर देता था और जितनी भी बुजुर्ग महिलाओं के शव बरामद होते थे वे न्यूड मिलते थे। वहीं पकड़ा गया आरोपी बाराबंकी के असंधरा का रहने वाला है। सीरियल किलर की तलाश में बाराबंकी पुलिस की 6 टीमें लगी हुई थी। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे पकड़वाने की अपील भी की थी। बाराबंकी के रामसनेहीघाट से 8 किमी की दूरी पर अयोध्या जिले का मवई थाना क्षेत्र का है।
रेप के बाद कर देता था बुजुर्ग महिला की हत्या
वहीं 5 दिसंबर 2022 को मवई के खुशेटी गांव की 60 वर्षीय महिला घर से कुछ काम के लिए निकली थी। जब वह शाम तक नहींं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। फिर 6 दिसंबर की दोपहर के वक्त पुलिस को महिला का शव मिला। लाश पर कोई कपड़ नहीं था। महिला के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। लेकिन अपराधी कौन है ये किसी को भी पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद रामसनेहीघाट कोतवाली से 4 किमी की दूरी इब्राहिमाबाद नाम का एक गांव है। 17 दिसंबर 2022 को यहां के एक खेत से 62 साल की बुजुर्ग महिला की लाश बरामद हुई थी। लाश शाम के वक्त बरामद हुई, लेकिन हत्या सुबह ही हो चुकी थी. इस शव पर कोई कपड़ा नहीं था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि रेप के बाद गला घोंटकर हत्या हुई। हत्यारे का फिर भी कोई पता नहीं चला.इसके बाद 29 दिसंबर को रामसनेहीघाट कोतवाली से 3 किमी दूर ठेठरहा गांव में शौच के लिए निकली महिला लापता हो गई। उसका शव 30 दिसंबर को खेत में न्यूड मिला। यह महिला भी 55 साल की थी और हत्या का पैटर्न सेम था। इस लाश के मिलते ही पुलिस हैरान रह गई। अब हत्या के पैटर्न को देखकर पुलिस को यकीन हो गया कि यह किसी एक ही व्यक्ति का काम है. वह बुजुर्ग और अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बना रहा है। इसके बाद गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें लगाई गई।