गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Congress: अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कांग्रेस का सख्त रुख, सोनिया गांधी ने बुलाई सांसदों की बैठक

by Juhi Tomer
अगस्त 11, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विवादित टिप्पणी करने की वजह से सदन से अधीर रंजन चौधरी को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उनके सस्पेंशन के बाद अब कांग्रेस आर पार के लड़ाई के मूड में है। कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदों की आज सुबह बैठक बुलाई है।

यह बैठक अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन के मुद्दे पर होगी। बता दें कि गुरुवार को संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन का प्रस्ताव दिया गया। जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। बता दें कि आज मॉनसून सत्र का आखिरी दिन है।

RELATED NEWS

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

जुलाई 9, 2026
Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

Ind vs Eng T20 इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव, अब टीम इंडिया के लिए हर मैच बना अहम

जुलाई 9, 2026

प्रधानमंत्री को लेकर दिया था विवादित बयान

बता दें कि गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने अपने संबोधन में महाभारत के एक संदर्भ का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिस पर भाजपा सांसदों ने कड़ा विरोध किया। अधीर ने जब प्रधानमंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी की। उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी भी सदन में मौजूद थे।

इसी के चलते प्रहलाद जोशी ने अधीर रंजन के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया। फिलहाल यह मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया है, तब तक अधीर रंजन चौधरी सदन से निलंबित रहेंगे।

मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन ने रखा अपना पक्ष

लोकसभा से निलंबित होने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया है। मोदी जी हर बात पर बोलते हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर वह ‘नीरव’ बैठे हैं। जिसका मतलब है ‘चुप बैठना’। पीएम मोदी को नहीं लगा कि उनका अपमान किया गया लेकिन उनके दरबारियों को ऐसा लगा और वह मेरे खिलाफ निलंबन प्रस्ताव लाए।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अधीर रंजन का दिया साथ

इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अधीर रंजन का पक्ष लिया। उन्होंने लोकसभा के नेता विपक्ष के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 105(1) का खुला उल्लंघन है। इसका लोकतंत्र और संसद में बोलने की आजादी और विधायिका पर असर होगा। मनीष तिवारी ने संकेत दिए कि पार्टी इस मामले को कोर्ट में चुनौती दे सकती है।

वहीं प्रहलाद जोशी ने बताया कि यह उनकी (अधीर) आदत बन गई है। वह कांग्रेस पार्टी के सदन में नेता हैं लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद वह खुद में सुधार नहीं करते। हमेशा अपने भाषणों में वह आधारहीन आरोप लगाते हैं और सरकार के मान को कम करने की कोशिश करते हैं। उनके तर्कों में कोई तथ्य नहीं होते और वह कभी माफी भी नहीं मांगते। हम मांग करते हैं कि वह माफी मांगे। जब गृहमंत्री अमित शाह ने सदन को संबोधित किया था, उस वक्त भी उन्होंने (अधीर रंजन) ऐसा ही किया था।

Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Diabetes के इलाज में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में 'अवीक्ली (Awiqli)' नाम की साप्ताहिक...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

Ind vs Eng T20 इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव, अब टीम इंडिया के लिए हर मैच बना अहम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

India vs England T20 Series, भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं...

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन,  क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन, क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

घर की रसोई केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में...

Bombay High Court: माता-पिता की देखभाल न करने पर वापस ले सकते हैं दी गई संपत्ति, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

Bombay High Court: माता-पिता की देखभाल न करने पर वापस ले सकते हैं दी गई संपत्ति, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Bombay High Court ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि माता-पिता...

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दिग्गज कलाकार जोहरा सहगल का नाम आज भी सम्मान और प्रेरणा के साथ...

Next Post

PM Modi Speech: पीएम मोदी नहीं दे पाए जवाब... असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- 'नफरत का माहौल है, मॉब लिंचिंग हो रही है, टेस्ट कर लें'

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर मल्लिकार्जुन खरगे का बयान- नीरव का अर्थ शांत और मौन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist