गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में एक साथ नजर आएगी सपा और बीएसपी!, मायावती संग गठबंधन पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश की सियासत में बसपा प्रमुख मायावती दलितों का अहम चेहरा हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने से मायावती अभी तक दूरी बनाई हुई है। समाजवादी पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव बसपा के साथ गठबंधन में लड़ा था।

by Juhi Tomer
अगस्त 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

2024 में देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बार चुनाव से पहले ही विपक्षियों ने अपना पहले ही दाव खेल लिया है। वहीं सभी विपक्षी दलों ने मिलकर INDIA नाम गठबंधन बनाया है। वहीं हर बार कि तरह बीजेपी के गठबंधन का नाम एमडीए होगा। वहीं विपक्षी दल इस बार जीत का दावा कर रहा है। लेकिन इस बीच एक ऐसी पार्टी है जिसने गठबंधन के नाम से दूरी बनाकर बैठी है और वो है बीएसपी।

इस वक्त उत्तर प्रदेश की सियासत में बसपा प्रमुख मायावती दलितों का अहम चेहरा हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने से मायावती अभी तक दूरी बनाई हुई है। समाजवादी पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव बसपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। मायावती की पार्टी को 10 लोकसभा सीटों पर जीत मिली। सपा पांच सीटों से आगे नहीं बढ़ सकी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना हैं कि सपा गठबंधन का मायावती को भरपूर फायदा मिला।

RELATED NEWS

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026
Yogi Adityanath Akhilesh Yadav UP Politics 86 SDM Recruitment Claim

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

जुलाई 23, 2026

लोकसभा चुनाव में क्या अखिलेश और मायावती आएंगे साथ

बसपा से सपा को मिले फायदे के सवाल पर अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने कहा है कि 2014 के बाद बीजेपी ने चुनाव लड़ने का तरीका बदल दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन धर्म का सपा ने पालन किया। सहयोगी पार्टी को मनपसंद और ज्यादा से ज्यादा सीट दी। अब सपा एक बार फिर विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में शामिल हुई। इसलिए उन्होंने अन्य दलों को भी गठबंधन का हिस्सा बनने की अपील की। अखिलेश यादव का संकेत मायावती की तरफ था। उन्होंने बसपा प्रमुख का नाम नहीं लिया। लेकिन इंडिया गठबंधन में और दलों का दरवाजा खुला रहने के संकेत दिए।

गठबंधन से बीजेपी को हराने की सीख मिली – अखिलेश 

वहीं आपको बता दें कि सत्तारूढ़ दल भी एनडीए गठबंधन के नाम से चुनावी मैदान में उतारने जा रहा है। बसपा प्रमुख मायावती एनडीए खेमे में भी शामिल नहीं है। उत्तर प्रदेश से बीजेपी अगुवाई वाले एनडीए ने 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं पिछले लोकसभा में बीजेपी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा-बसपा गठबंधन को मात्र 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। सपा को 5 सीटें मिलने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हर गठबंधन से सीख मिली है।

उन्होंने दावा किया कि सपा का वोट कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गठबंधन से बीजेपी को हराने की सीख मिली है। मायावती के साथ गठबंधन करने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए लोगों को लालच दिया गया। सपा बीजेपी के प्रबंधन से हारी है, जनता ने नहीं हराया. चुनाव जीतने के लिए बीजेपी आखिरी दौर में खेला कर जाती है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि बीजेपी छोटे दलों के सामने झुकने को मजबूर है।

Tags: abp gangaAkhilesh YadavBJPBSPindiaLok Sabha ElectionMayawatiNDAPM ModiSPSP-BSP CoalitionUP Hindi NewsUP NewsUP Politics
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav UP Politics 86 SDM Recruitment Claim

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Big Announcement: पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि...

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Next Post
Bihar: डबल मर्डर से दहशत का माहौल, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड टीचर पर चलाई सरेआम गोली, मोतिहारी में ठेकेदार का किया कत्ल

Bihar: डबल मर्डर से दहशत का माहौल, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड टीचर पर चलाई सरेआम गोली, मोतिहारी में ठेकेदार का किया कत्ल

जब दिल मिलते हैं तो गले मिलते हैं… योगी के पैर छूने वाले रजनीकांत को गले लगाकर अखिलेश ने दिया करारा जवाब

जब दिल मिलते हैं तो गले मिलते हैं... योगी के पैर छूने वाले रजनीकांत को गले लगाकर अखिलेश ने दिया करारा जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist