Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Haldwani: रातोंरात उजाड़ नहीं सकते 4 हजार घर, HC के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

by Web Desk
January 5, 2023
in उत्तराखंड, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी में अतिक्रमण मामले में SC का बड़ा फैसला। सुप्रीम कोर्ट ने HC के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा की रातोंरात नहीं सकते उजाड़ 50 हजार लोगों को। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने उत्तराखंड सरकार से कहा कि इतने सारे लोग लंबे समय से वहां रह रहे हैं। उनका पुनर्वास तो जरूरी है। SC ने कहा 7 दिन में ये लोग जमीन कैसे खाली करेंगे?

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1610915791343595520?cxt=HHwWgMDRoZLYj9ssAAAA

इतने सारे लोग 7 दिन में ये जमीन कैसे खाली करेंगे

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की। जिसमे सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने उत्तराखंड सरकार से कहा कि इतने सारे लोग 7 दिन में ये जमीन कैसे खाली करेंगे? जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा- 4 हजार घर ऐसे ही नहीं छीन सकते। SC ने कहा कि जमीन पर कोई कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट नहीं होगा। हमने इस पूरी प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है। केवल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई है। इस केस की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी।

RELATED NEWS

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

June 3, 2026
5 Kg LPG Cylinder Price Hike

Small LPG Cylinder: 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, होम डिलीवरी के लिए भी देना होगा अतिरिक्त शुल्क

June 3, 2026

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज

उत्तराखंड के हल्द्वानी के करीब 50 हजार लोगों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बताते चलें कि बनभूलपुरा व गफूर बस्ती में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर बने आशियानों पर बुलडोजर चलेगा या नहीं। इस आदेश के बाद करीब 4 हजार से अधिक कच्चे-पक्के मकानों को तोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के बाद कड़ाके की ठंड के बीच 50 हजार से ज्यादा लोगों के सिर से छत छिनने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बुधवार को कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

20 दिसंबर को हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का दिया था आदेश

हल्द्वानी में रेलवे का दावा है कि उसकी 78 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिसमें रेलवे की जमीन पर 4365 कच्चे-पक्के मकान बने हैं। इस रेलवे की जमीन पर ज्यादा संख्या में मुस्लिम परिवार रहते है। खबरो के मुताबिक, आजादी के पहले इस हिस्से में बगीचे, लकड़ी के गोदाम और कारखाने थे। इनमें उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद और बरेली के अल्पसंख्यक समाज के लोग काम करते थे। धीरे-धीरे वह यहां बसते गए और रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर कब्जा हो गया। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के आसपास का यह इलाका करीब 2 किलोमीटर से भी ज्यादा के क्षेत्र को कवर करता है। इन इलाकों को गफ्फूर बस्ती, ढोलक बस्ती और इंदिरा नगर के नाम से जाना जाता है। यहां के आधे परिवार भूमि के पट्टे का दावा कर रहे हैं। इस क्षेत्र में 4 सरकारी स्कूल, 11 निजी स्कूल, एक बैंक, दो ओवरहेड पानी के टैंक, 10 मस्जिद और 4 मंदिर हैं।

https://twitter.com/aimim_national/status/1609911037264031744?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1609911037264031744%7Ctwgr%5Ec436a3ca77de654cd287b1639d20d2627a03558e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnews1india.in%2F128959%2Fpeople-women-children-who-took-to-the-streets-to-protest-against-the-removal-of-illegal-encroachment-on-railway-land-are-sitting-on-the-road-candle-march%2F

अवैध बस्ती का मुद्दा सियासी रंग में बदला

अवैध बस्ती का मुद्दा अब सियासी रंग में बदलता दिख रहा है। बताते चलें कि उतराखंड में बीजेपी की सरकार है। जिसके चलते विपक्ष लगातार प्रदेश सरकार पर हमला कर रहा है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदर्शन कर रहे बनभूलपुरा निवासियों को लेकर कहा कि इंसानियत की बुनियाद पर उत्तराखंड, हल्द्वानी के लोगों की मदद करनी चाहिए और उन्हें वहां से नहीं निकालना चाहिए। हल्द्वानी के लोगों के सर से छत छीन लेना कौन सी इंसानियत है? तो वहीं अब सपा के उत्तराखंड प्रदेश महासचिव शोएब अहमद सिद्दीकी ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर देश में केवल एक ही समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1610542188064301058?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1610542188064301058%7Ctwgr%5Ec436a3ca77de654cd287b1639d20d2627a03558e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnews1india.in%2F128959%2Fpeople-women-children-who-took-to-the-streets-to-protest-against-the-removal-of-illegal-encroachment-on-railway-land-are-sitting-on-the-road-candle-march%2F

हरीश रावत भी उतरे समर्थन में

वहीं बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के विरोध में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी इस मामले में उतरे। हरीश रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा के लोगों के समर्थन में देहरादून स्थित अपने आवास पर एक घंटे का मौन उपवास पर बैठे हैं।

https://twitter.com/Mayawati/status/1610491596184911872?cxt=HHwWgIDUhd7kztksAAAA

सरकार का काम लोगों को बसाना- मायावती बोलीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में बर्फीले मौसम में ही अतिक्रमण हटाने के नाम पर हजारों गरीब व मुस्लिम परिवारों को उजाड़ने का अमानवीय कार्य अति-दुःखद. सरकार का काम लोगों को बसाना है, न कि उजाड़ना। सरकार इस मामले में जरूर सकारात्मक कदम उठाए, बीएसपी की यही मांग है।

सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने पर 10 से चलेगा बुलडोजर

बता दें की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। जिसको लेकर आज SC में सुनवाई होनी है। हल्द्वानी के रहने वाले कांग्रेस नेता शराफत खान ने इस मामले में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, मुनादी के एक हफ्ते बाद अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने सोमवार से मुनादी भर करवानी शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने की स्थिति में प्रशासन 10 जनवरी से हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक अतिक्रमण हटाना शुरू कर देगा।

Tags: 4 thousand houses destroyedhaldwaniNews1IndiaSC's decisiontemple-mosqueUttarakhand
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Justice Delivered After 34 Years:बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी...

5 Kg LPG Cylinder Price Hike

Small LPG Cylinder: 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, होम डिलीवरी के लिए भी देना होगा अतिरिक्त शुल्क

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Small LPG Cylinder: हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। इस...

India Weather Alert June 2026

Weather update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की जारी किया चेतावनी ,लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Weather alert : देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके...

Twisha Sharma Murder Case

Witness Attacked: त्विषा शर्मा मामले के अहम गवाह को अदालत में गवाही से रोकने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

Twisha Sharma Murder Case: भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा हत्याकांड से जुड़ा एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले के...

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

by SYED BUSHRA
May 30, 2026

Charbagh Station Accident:लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म पठान पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची? इन बदलावों के बाद मिला U/A सर्टिफिकेट

अब AMU के कश्मीरी छात्रों पर नजर रखेंगी खुफिया एजेंसी, SSP के पत्र के बाद छात्रों में मची खलबली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist