शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लक्ष्मी-गणेश के बाद अब नोट पर अंबेडकर की तस्वीर की मांग, केजरीवाल का ‘चाल-चरित्र और चेहरा, सबके सामने है’- BSP

by Anu Kadyan
अक्टूबर 27, 2022
in देश, धर्म, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक बयान ने सियासी दलों में अलग ही हलचल पैदा कर दी है। दरअसल सीएम केजरीवाल ने एक बयान में कहा है कि भारतीय नोट पर गांधी की तस्वीर के साथ गणेश और लक्ष्मी जी की भी तस्वीर लगनी चाहिए। उनके इस बयान पर सियासी दलों ने तेजी से अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।

इसी बीच बसपा ने तो नोट पर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर होने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने एक तर्क देते हुए कहा कि बाबा साहेब के दिशा-निर्देशों पर 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अस्तित्व में आया था।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

सितम्बर 24, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड

वहीं आकाश आनंद ने भी इसे लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि ‘चाल-चरित्र और चेहरा! केजरीवाल जी का असली रूप अब सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि इनका कोई चेहरा ही नहीं है जब जहां जैसी जरूरत होती है ये वैसे ही बन जाते हैं। जहां पंजाब चुनाव में यें किसानों के हितैषी थे और अब गुजरात चुनाव आते ही इनके अंदर का हिंदुत्व जाग उठा है।’

इसी बीच सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘अभी तक किसी भी मुल्क की करेंसी के ऊपर धार्मिक चीजें से जुड़ी तस्वीरें नहीं छापी हैं। चाहे वह मुस्लिम देश हो या फिर क्रिश्चियन। हो सकता है कि मलेशिया इंडोनेशिया में छपी हो लेकिन हम इससे एग्री नहीं करते हैं। क्योंकि इससे धार्मिक चीजों की बेकद्री होने के चांसेस बहुत ज्यादा हैं।

धमकी देने वाले व्यक्ति आज यू-टर्न ले रहा- पात्रा

इन सब के बीच बीजेपी भी पीछे नहीं रही। दरअसल बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अरविंद केजरीवाल जो थोड़े दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहे थे कि अगर गलती से आपने दिवाली मनाई तो आपको जेल में डाला जाएगा। आज वे अचानक लक्ष्मी-गणेश जी के विषय में बोल रहे हैं। जबकि दिवाली लक्ष्मी जी और गणेश जी का ही पर्व है। दिवाली मनाने पर जेल में डालने की धमकी देने वाले व्यक्ति आज यू-टर्न ले रहा है।”

वहीं केजरीवाल के खिलाफ़ विधानसभा चुनाव लड़ चुके बीजेपी ने सुनील यादव ने भी मौके पर चौका जड़ दिया। उन्होंने सीएम केजरीवाल के एक पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया और कहा कि  “क्या यह केजरीवाल नामक कलयुगी कालनेमी हिंदू धर्म का सगा हो सकता है? इनकी असलियत अब जनता जान चुकी है।”

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी अरविंद केजरीवाल के सुझाव पर ट्वीट करते हुए कहा कि “नए नोटों पर एक तरफ़ बाबा साहब अंबेडकर की भी फोटो लगनी चाहिए”।

Why not Dr BabaSahib Ambedkar’s photograph on new series of currency notes ? One side the great Mahatma the other side Dr Ambedkar. Non violence,Constitutionalism & egalitarianism fusing in a unique Union that would sum up the modern Indian genius perfectly.@ArvindKejriwal https://t.co/ZKCHLS0ETC

— Manish Tewari (@ManishTewari) October 27, 2022

एफर्ट्स के साथ देवी-देवताओं के आशीर्वाद जरूरी- केजरीवाल

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आजादी को 75 साल हो गए लेकिन देश आज भी गरीब है। हम सब चाहते हैं कि भारत एक अमीर देश बने। जिसके लिए बहुत से कदम उठाने की जरूरत है। हम कई बार एफर्ट्स करते हैं पर नतीजे नहीं आते हैं। उस वक्त लगता है कि देवी-देवताओं का आशीर्वाद होता तो एफर्ट सफल रहता। जब हमारे ऊपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद होता है। एफर्ट फलीभूत होने लगते हैं। तो इसलिए केंद्र और प्रधानमंत्री जी से मेरी अपील है कि भारतीय करेंसी के ऊपर एक तरफ गांधी जी तो दूसरी तरफ श्री गणेश और श्री लक्ष्मी जी की तस्वीर होना चाहिए। क्योंकि देश की तरक्की के लिए एफर्ट्स के साथ देवी-देवताओं के आशीर्वाद भी जरूरी है।

Tags: AmbedkarARVIND KEJRIWALBSPBSP Chief MayawatiLakshmi-GaneshNews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Ishan Anand BSP National Coordinator: बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक और बड़ा बदलाव...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post

Prayagraj: बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार, हादसे में 6 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Stock Market Update: यूएस फेड की दरों में बढ़ोतरी से टूटे बाजार कारोबार में गिरावट, रुपया रिकॉर्ड फिसलकर निचले स्तर पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In