सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

MP के बाद UP में भी होगी हिंदी में MBBS की पढ़ाई, हिंदी में मेडिकल की किताबों पर मंथन तेज, CM योगी ने गठित किया पैनल

by Anu Kadyan
अक्टूबर 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी में जो लोग MBBS की पढ़ाई करना चाहते है लेकिन अंग्रेजी की कम समझ के कारण वें पढ़ाई नहीं कर पाते है तो उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मध्यप्रदेश के बाद अब यूपी में भी बच्चे MBBS की पढ़ाई हिंदी में कर सकेंगे। योगी सरकार ने इस दिशा में काम शुरू करते हुए एक पैनल का गठन किया है। वहीं सीएम योगी ने 18 अक्टूबर को यूपी के देवरिया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने करने के लिए प्रदेश सरकार ‘एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज’ लक्ष्य हासिल करने के काफी करीब है।

हिंदी में मेडिकल की किताबों पर मंथन

उन्होंने आगे कहा कि देवरिया में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में एम्स और अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज इसी कड़ी में उठाए गए कदम हैं। इस दौरान उन्होंने 477.46 करोड़ रुपये की 233 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

आप को बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में हिंदी में MBBS की पढ़ाई को लागू किया है। वहीं यूपी में योगी सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिए है। वहीं प्रदेश का चिकित्सा शिक्षा विभाग इसको लेकर कई महीनों से जद्दोजहद में लगा हुआ है। मेडिकल की हिंदी में किताबों को लेकर विचार चल रहा है। बता दें कि इन कितानों के प्रबंध के लिए दो विकल्प सामने आए हैं।

कितानों के प्रबंध के लिए दो विकल्प

पहला विकल्प ये है कि मध्य प्रदेश से प्रयोग के लिए हिंदी की किताबें लाई जाएं। वहीं दूसरा विकल्प ये है कि यही पर ही मेडिकल की हिंदी की किताबें तैयार की जाएं। हालांकि विभाग ने कहा है कि पहले से हिंदी में मेडिकल की किताबें मौजूद है उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

यही नहीं प्रदेश सरकार MBBS साथ-साथ नर्सिंग की पढ़ाई पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 मेडिकल कॉलेज में नवंबर से ही B.Sc नर्सिंग की पढ़ाई जल्द ही शुरू होने जा रही है। पहले चरण में जालौन, अयोध्या, बदायूं, सहारनपुर, बस्ती, बहराइच,  आजमगढ़, बांदा, अंबेडकरनगर, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में नवंबर से सत्र शुरू हो जाएगा। नर्सिंग के छात्रों और कॉलेजों ने तैयारी पूरी कर ली है। जबकि अन्य मेडिकल संस्थानों में इसकी शुरूआत अगले सत्र से शुरू होगी।

ये भी पढ़े- भगवान राम और राहुल गांधी का नाम R से शुरू होना एक संयोग, बोले कांग्रेस नेता पटोले, लेकिन…

Tags: cmyogiMBBS studies in Hindimedical books in HindiNews1IndiaUP News
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post

Ayodhya Deepotsav 2022: दुल्हन की तरह सजेगी अयोध्या, सीएम योगी ही नहीं, मुस्लिम भाई भी मनाएंगे दीवाली

भारत में लॉच होने जा रहा है iQOO का 5G Smartphone, जानें क्या है ख़ासियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In