बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कानूनी शिकंजे से छूटे अखिलेश, आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले SC ने सुनाया ये आदेश

by Anu Kadyan
मार्च 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले  सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल कोर्ट ने इस मामले पर आगे सुनवाई करने से मना कर दिया है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डी वाई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि सीबीआई ने प्राथमिक जांच के बाद 2013 में ही मामले को बंद कर दिया था। वहीं मुलायम सिंह यादव का भी निधन हो चुका है तो अब मामले पर सुनवाई की ज़रूरत नहीं है। कोर्ट सीबीआई को मामले से जुड़ी अंतिम रिपोर्ट की कॉपी देने के निर्देश वाली याचिका की यह मांग भी ठुकरा दी कि सीबीआई को मामले से जुड़ी अंतिम रिपोर्ट की कॉपी देने का निर्देश दिया जाए।

पहले भी उठी थी मामले को बंद करने की मांग, लेकिन…

इस मामले पर पिछली सुनवाई 5 दिसंबर 2022 को हुई थी, जिसमें यादव परिवार की ओर से पेश हुए सीनियर वकील कपिल सिब्बल दलीलें पेश की। कपिल सिब्बल ने शीर्ष अदालत से मामले को बंद करने का अनुरोध किया था। सिब्बल ने कहा कि सीबीआई 2019 में ही हलफनामा दायर कर कह चुकी है। सीबीआई केस की जांच को बंद कर चुकी है। अब इस मामले में कुछ नहीं बचा। इस दौरान याचिकाकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सिब्बल के इस दलील का विरोध किया था।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

वहीं उन्होंने सीबीआई पर कोर्ट में झूठी जानकारी पेश करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कपिल सिब्बल की केस बंद करने की मांग को खारिज कर दिया। चंद्रचूड़ ने सुनवाई में कहा था कि मुलायम सिंह यादव दुनिया में नहीं रहे, लेकिन परिवार के दूसरे सदस्यों पर भी मामला दर्ज है। इसलिए हम सर्दियों की छुट्टी के बाद मामले पर सुनवाई करेंगे। सुनवाई की अगली तारीख 13 मार्च 2023 तय की गई।

जानें पूरा मामला

बता दें कि साल 2005 में पेशे से वकील और कांग्रेस नेता विश्वनाथ चर्तुर्वेदी ने यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, उनके दोनों बेटे अखिलेश और प्रतीक यादव सहित बड़ी बहू डिंपल यादव के ऊपर आय से करोड़ों रूपये की अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 1 मार्च 2007 को सीबीआई को इस आरोप की प्राथमिक जांच का आदेश दिया।

शुरूआती फाइंडिंग क बाद अक्टूबर 2007 में सीबीआई ने अदालत को बताया कि उसे मुकदमा दर्ज करने लायक सबूत मिले हैं। इसके  बाद साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम की बड़ी बहू डिंपल यादव को जांच के दायरे से बाहर कर दिया, जबकि मुलायम, अखिलेश और प्रतीक यादव के खिलाफ जांच चलती रही। मुलामय सिंह के निधन के बाद अब केवल अखिलेश और प्रतीक ही बचे हैं। अखिलेश सपा सुप्रीम बनकर मुलायम सिंह यादव के विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, तो वहीं उनके भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

Tags: Akhilesh Yadavdisproportionate assets caseMulayam Singh YadavNews1IndiaPratik YadavSCUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने को लेकर SC कंफ्यूज, 5 जजों की संविधान पीठ को सौंपा मामला, जानें कब होगी अगली सुनवाई

Chitrakoot: इंस्टाग्राम पर बेटी की फोट देख पिता ने चलाई गोली, बीच बचाव करने आई माँ बनी निशाना, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist