बागपत (Baghpat) से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की खेत में गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी गई। युवक की हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक का लहूलुहान शव कार की सीट पर मिला है। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक कल दोपहर घर से कार लेकर गया था। इसके बाद कार में उसकी लाश मिली। यह मामला अमितछपरौली थाना क्षेत्र (Amitchhaprauli police station) के बदरखा गांव (Badrakha Village) का है। हत्या क्यों की गई और किसने की अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड
Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...







