मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Chhath Puja 2022: राजधानी में 1100 जगहों पर मनाया जा रहा छठ महापर्व, इन जगहों पर किए गए ये खास इंतजाम

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 30, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Government Preaparing For Chhath 2022: Delhi Government Preaparing For Chhath 2022: राजधानी दिल्ली में छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पूजा का त्योहार शुक्रवार, 28 अक्टूबर से शुरू हो गया है. भगवान सूर्य और छठी मां को समर्पित छठ पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है. यह पर्व चार दिनों तक चलता है. इस साल यह 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा.

छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और लंबी उम्र के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है. इस व्रत को महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी करते हैं. इस बीच राजधानी दिल्ली में भी छठ का उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे छठ पूजा (Chhath Puja) से जुडे आयोजन करने की अनुमति दे दी थी.

RELATED NEWS

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि यमुना प्रदूषित न हो इसके लिए सभी तरह के इंतजाम किए जाएं. राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि छठी मईया के आशीर्वाद से इस बार हम दिल्ली के सभी 1100 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन सुनिश्चित करेंगे. इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से राजस्व मंत्री के माध्यम से यमुना नदी के किनारे विभिन्न घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था.

दिल्ली इस बार बड़े स्तर पर मनाएगी छठ महापर्व। सभी सुविधाओं के साथ दिल्ली में बनेंगे 1100 घाट। Press Conference | LIVE https://t.co/cxjbgXdyCz

— CMO Delhi (@CMODelhi) October 14, 2022

यमुना की सफाई के लिए एनजीटी को दिए ये निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि कोई भी प्रदूषणकारी सामग्री यमुना नदी में न विसर्जित की जाए, इसके लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएं. एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए साइट पर बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश, सीसीटीवी लगाने सहित सभी उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

छठ का पर्व दिल्ली में इन स्थानों पर मनाया जाएगा

प्रदूषण की आशंका को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) ने इससे पहले यमुना नदी के पास पूजा घाटों के निर्माण और ऐसे घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाली सामग्री पर चिंता जाहिर की थी. छठ पूजा का त्योहार पारंपरिक रूप से दिल्ली में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इसके लिए पूरी दिल्ली में घाटों के निर्माण, घाट के आसपास साफ-सफाई और सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है.

#WATCH दिल्ली जल बोर्ड की एक टीम ने नदी की सतह पर दिखने वाले जहरीले झाग को हटाने के लिए यमुना में रसायन का छिड़काव किया। वीडियो कालिंदी कुंज से है। pic.twitter.com/AJAQBtZCxW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2022

कितनी जगहों पर मनाया जाएगा छठ का त्योहार

इस साल दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में 1100 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन कर रही है. इस पर दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार इस साल 1100 से ज्यादा घाटों पर छठ पूजा की व्यवस्था कर रही है. मैंने सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रस्ताव भेजा था कि हम यमुना के घाटों पर छठ पूजा की व्यवस्था कर सकते हैं. जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

इसे भी पढ़ें – Delhi Cracker Ban: फिर पटाखों के बिना दिवाली मनाएगी दिल्ली, AAP सरकार ने पूरी तरह किया बैन, पढ़ें पूरी अपडेट

Tags: Chhath Puja 2022CM arvind KejriwalDelhiDelhi Chhath Puja 2022
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Next Post

सोमालिया में हुआ बड़ा धमाका, 2 कार बम धमाकों में 100 लोगों की हुई मौत, सरकार ने अल-शबाब को ठहराया जिम्मेदार

Chhath Puja 2022: यमुना नदी के पानी में खड़े होकर नहीं होगी छठ पूजा, दिल्ली के इन घाटों पर प्रशासन ने लगाई रोक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist