गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

बंगाल में मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, CM बनर्जी के आवास पहुंचे बेरोजगार, कई लोग घायल

by Web Desk
अक्टूबर 15, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्त भ्रष्टाचार लगातार राज्य सरकार के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एक तरफ ईडी जहां लगातार धरपकड़ और छापेमारी कर रही है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के शिकार हुए शिक्षक उम्मीदवारों का भी आंदोलन जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की ओर बढ़ रहे अपर प्राइमरी शिक्षक उम्मीदवारों को पुलिस ने घसीटते हुए वाहन में डाल कर हिरासत में लिया है। सियालदह मेट्रो स्टेशन के पास सैकड़ों की संख्या में उम्मीदवार एकत्रित हुए थे। इन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे रैली निकालकर कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास जाएंगे और सीएम को शिकायती पत्र सौंपेंगे।

हालांकि यहां जैसे ही रैली की शक्ल में ये आगे बढ़ना शुरू हुए, यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इन्हें सामने से रोक दिया। साफ कर दिया गया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आवास के पास जाने की अनुमति नहीं है जिसे लेकर आंदोलनरत उम्मीदवारों और पुलिस के बीच वाद-विवाद और बाद में धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आंदोलनरत शिक्षकों को धक्का देकर घसीटते हुए पुलिस वाहन में डाला। कई लोग वहां धरने पर बैठे थे जिन्हें जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में डाला गया है। आंदोलनरत उम्मीदवारों में से कुछ लोग पुलिस की नजर बचाकर सियालदह के पास स्थित सुपर मार्केट से होते हुए मौलाली जा पहुंचे थे। तब वहां पुलिस ने उन्हें घेर कर हिरासत में लिया। इसकी वजह से करीब डेढ़ घंटे तक आसपास धक्का-मुक्की और हंगामे का माहौल बन गया था। यहां बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार भी थी जिन्हें हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर लाया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भ्रष्टाचार के मामले में क्या कहना है और उनका क्या रुख है, यही जानना उनका मकसद था। इसलिए सीएम आवास की ओर जा रहे थे।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद 1585 उम्मीदवारों को अपर प्राइमरी शिक्षक के तौर पर नियुक्ति के इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। आज जिन लोगों ने आंदोलन किया उनका कहना था कि इन 1585 लोगों के अलावा जो लोग परीक्षा पास कर बैठे हुए हैं उनके बारे में सरकार क्या सोच रही है? सबसे अधिक धोखा उन्हीं के साथ हुआ है इसलिए उन्हें आंदोलन के अधिकार से नहीं रोका जाना चाहिए।

Tags: Bengal CMCM BanerjeekolkataNews1Indiateachers
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Global Hunger Index 2022: भुखमरी सूचकांक में श्री लंका और पाकिस्तान से भी नीचे आया भारत, मिला ये रैंक

Shilpa Shetty Diet Plan: दो बच्चों की माँ होने के बावजूद इतनी फिट, जाने Fitness का राज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist