Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Diwali 2022: यूपी में दिवाली पर 24 घंटे अलर्ट रहेगी 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा, मेडिकल इमर्जेंसी में करें डायल

by Web Desk
October 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। दीपावली के अवसर पर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा अलर्ट मोड पर रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एम्बुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नम्बर पर कॉल करके एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है। उत्तर प्रदेश में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली पर मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 108 सेवा की सभी 2200 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। उन्होंने बताया कि सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली पर आवश्यकता के मुताबिक पुलिस व प्रशासन के सहयोग से उन्हें ऐसी लोकेशन पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को जल्दी सुविधा दी जा सके।


जलने पर क्या करें
डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान के डा. राजीव रतन सिंह के अनुसार दिवाली पर पटाखों से या दीयों से जलने की दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है। दिवाली पर ढीले कपड़े पहनने से बचें। पटाखे छुड़ाने के दौरान पानी पास में रखें। पटाखों से जलने या अन्य कारण से जलने की स्थिति में जले हुए अंग पर सादा पानी या नल का पानी डालें। घाव को साफ रखें। किसी साफ कपड़े से जले हुए अंग को कवर करें। जले हुए अंग पर कोलगेट, हल्दी, नमक या अन्य किसी भी वस्तु का लेप न करें। चिकित्सक के पास पहुंचकर इलाज करायें।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026


कब डायल करें 108

  • पटाखे से या अन्य कारण से जलने पर
  • रोड एक्सीडेंट या किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर
  • दिल का दौरा या हार्ट अटैक होने पर
  • तेज पेट दर्द, सांस में तकलीफ होने पर
  • अचानक बेहोश होने पर, बुखार होने पर
  • जानवरों के काटने पर
Tags: diwalilucknowmedical emergencyNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Next Post

UP: बुलंदशहर में News1 इंडिया की खबर का असर, बच्चों को निर्ममता पूर्वक पीटने वाला टीचर सस्पेंड, सवाल पूछने पर उधेड़ डाली थी चमड़ी

Dhanashree Verma: T-20 वर्ल्ड कप देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं धनश्री, पोस्ट कर बनाया उर्वशी रौतेला का मजाक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist