Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

18 घंटे चली ED की रेड में अर्पिता के घर फिर मिला ‘खजाना’, अभी तक 50 करोड़ कैश और भारी मात्रा में सोना जब्त

by Web Desk
July 28, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में अर्पिता चटर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल मामले की जांच करते हुए ED ने अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापा मारा। यह रेड 18 घंटे चली। इस दौरान ED को 29 करोड़ का कैश के साथ 5 किलो सोना बरामद हुआ है।

कैश की गिनती के लिए 3 मशीनें लगाई गई थीं । इससे पहले 23 जुलाई को हुई छापेमारी में ED को 21 करोड़ रुपए कैश और 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई थी। जिसके चलते ED ने मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता को हिरासत में ले लिया था।

RELATED NEWS

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

June 9, 2026
Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

June 9, 2026

50 करोड़ से अधिक का कैश बरामद

वहीं बेलघरिया में अर्पिता के दो फ्लैट है जिसमें से एक को ED ने सील कर दिया है। नोटिस में अर्पिता पर 11,819 रुपए मैंटेनेंस नहीं चुकाने की वजह बताई गई है। उनके फ्लैट के बाहर एक नोटिस लगाकर इस बात की जानकारी दी गई है। कुल मिलाकर अर्पिता के पास 50 करोड़ से अधिक का कैश और भारी मात्रा में गोल्ड बरामद हुआ है।

ED ने पार्थ और अर्पिता के 5 ठिकानों पर छापा मारा है। ED की टीम ने घर पर, ऑफिस में, यहां तक की अर्पिता के घर पर भी छापेमारी की। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मेडिकल जांच बाद जब अर्पिता और पार्थ बाहर आए तो मीडिया बार-बार मंत्री से इस्तीफे देने के बारे में  पूछ रहे थे। इस पर पार्थ ने चिल्लाकर कहा- इस्तीफा क्यों दूं, इसकी वजह बताओ।

पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के 5 दिन पूरे

आपको बता दें जानकारी के मुताबित कैबिनेट मीटिंग होने वाली है। जिसमें ममता पार्थ से जुड़े फैसले ले सकती हैं। क्योंकि आज पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनका पार्टी में महासचिव पद, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और परिषद विभाग, वाणिज्य मंत्री पद बरकरार है। विपक्ष पार्थ को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। इस बीच पार्थ ने भी मंत्री को मिलने वाली गाड़ी लौटा दी है ।

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार को टीटागढ़ में पहुंचीं। यहां पार्थ चटर्जी का नाम लिए बगैर कहा- मीडिया कंगारू अदालत की भूमिका निभा रहा है। हम मीडिया ट्रायल के खिलाफ हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आप निश्चिंत रहें, BJP 2024 में सत्ता में नहीं आएगी।

पार्थ चटर्जी पूछताछ के दौरान कर रहे टालमटोल

पार्थ चटर्जी पूछताछ के दौरान टालमटोल करते नजर आए तो वहीं अर्पिता ने जांच में स्पोर्ट किया। मंगलवार सुबह 10 बजे दोनों से पूछताछ शुरू हुई। इस बीच दोनों को अलग-अलग कमरों में रखा गया। पार्थ से प्रॉपर्टी, टीचर्स के अपॉइंटमेंट लेटर, उनके घर से जब्त एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी के बारे में पूछा गया। वहीं अर्पिता ने बताया कि पार्थ उनके घर को मिनी बैंक की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ सर्कल में शामिल TMC पार्षदों सहित कई व्यापारियों को भी समन भेजा जाएगा। ED की टीम ने स्कूल शिक्षा विभाग के हेडक्वॉर्टर पहुंचकर कई अधिकारियों से सवाल किए गए।

मोनालिसा दास के सिर पर लटक रही ED की तलवार

वहीं बीजेपी के उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा करते हुए कहा कि भर्ती घोटाले में अर्पिता के अलावा एक और महिला भी शामिल हैं। उनका नाम मोनालिसा दास है, जो पेशे से एक टीचर हैं और मंत्री पार्थ चटर्जी की बेहद करीबी हैं।

दास के पास 10 फ्लैट हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं मोनालिसा ने इन आरोपों को खारिज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ED जल्द ही इस केस में मोनालिसा से भी पूछताछ कर सकती है। 

ये भी पढ़े–महिला का जबरदस्ती करवा दिया गर्भपात, गर्भ को काट कर बच्चे के टुकड़े को बाहर निकाला

Tags: Arpita Mukherjeelatest news of the daymamta banerjeeNews1Indiapartha chatterjee
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Khan Sir Patna Firing Case: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को पटना फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल...

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Anjana Om Kashyap Khan Sir Controversy

सोशल मीडिया की बहस बनी कानूनी मामला, अंजना ओम कश्यप और खान सर विवाद पहुंचा अदालत

by SYED BUSHRA
June 8, 2026

Anjana Om Kashyap Khan Sir Dispute: देश की चर्चित टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और लोकप्रिय शिक्षक खान सर से...

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Justice Delivered After 34 Years:बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी...

Next Post

PM Modi: पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज, करेंगे कई करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ

तांत्रिक ने ताबीज बनाने के लिए शमशान घाट से चुराया शव का सिर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist