रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान के दो टुकड़ों की चाहत रखने वाले मौलाना तौकीर रजा पर FIR, हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया था ये विवादित बयान

by Anu Kadyan
मार्च 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामिक धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए- मिल्लत काउंसिल के संस्थापक तौकीर रजा खान खिलाफ मुरादाबाद में FIR दर्ज की गई है। तौकीर रजा ने बीते शनिवार रामपुर में कहा था कि हिंदू राष्ट्र की बात करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि मुस्लिम समाज भी मुस्लिम राष्ट्र की मांग उठने लगे। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदू राष्ट्र की बात करने वालों पर लगे देशद्रोह

बता दें कि बीते दिन रामपुर पहुंचे इस्लामिक धर्मगुरु और इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के संस्थापक तौकीर रजा खान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए हुकूमत के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया था। साथ ही देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करने वालों पर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि बरेली से राष्ट्रपति भवन तक तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रपति से मिलकर अपना मांग पत्र रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से की, तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि हमारी सरकार में दंगा नहीं हुआ। मैं कहता हूं वाकई तुम्हारी सरकार में दंगा नहीं हुआ क्योंकि दंगा तो तुम ही कराते थे। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा अगर इतिहास में अपना नाम अच्छे लफ्जों में याद किया जाना पसंद करते हैं तो उन्हें अपने तरीकों को दुरुस्त करना होगा।

‘मुल्क में नफरत का जिम्मेदार, केंद्र सरकार’

वहीं मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि रामपुर आज आने का मकसद यह है कि 15 तारीख से हमारी तिरंगा यात्रा दिल्ली के लिए बरेली से दिल्ली चल रही है। उसके लिए मैं आज दिल्ली जा रहा हूं और मैंने मुनासिब समझा कि रास्ते में आप लोगों से भी रूबरू हो जाए। जो तफसील है जो हमारे मसाइल हैं लोगों को ऐसा लगता है कि मैं मुस्लिम मसाइल के लिए काम कर रहा हूं। असल बात यह नहीं है बल्कि मैं अपने मुल्क से मोहब्बत करता हूं। उनकी मसाइल के लिए काम कर रहा हूं। मुल्क में जो अफरा-तफरी का माहौल है, जो गुंडागर्दी का माहौल है, नफरतों का माहौल है, उस माहौल के सरपरस्ती जो हुकूमत कर रही है। वह हुकूमत जो कहती है सबका साथ सबका विकास, लेकिन दुनिया जानती है कि वो जुमलो के लोग हैं जुमलेबाजी करते हैं। यह उनका मात्र एक जुमला है।

‘मुसलमानों का कत्ल करने वालों को हिंदू समाज में दिया जाता है हीरो का दर्जा’

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि असल में उन्होंने कुछ का विकास किया है और सब का विश्वास हासिल करने की कोशिश की है। मुसलमानों के साथ मुसलमानों को दबाया जाता ह। सताया जाता है। कत्ल किया जाता है। बेइज्जत किया जाता है। मुसलमान बेटियों को भगाया जाता हैं। गुमराह किया जाता है। उनको लालच देकर हिंदू बनाया जाता है। हुकूमत सरपरस्ती करती रहती है। मुसलमानों का कत्ल करने वालों को हिंदू समाज में हीरो का दर्जा दिया जा रहा है।

मुसलमान तो यूज़ टू यूज़ हो गया मोब लिंचिंग के लिए, लेकिन ज्यादा चिंता की बात यह है कि जब कातिलों की हिमायत के लिए जलसे से किए जाने लगे, सभाएं की जाने लगी, तब हमें लगता है हिंदू राष्ट्र बिगड़ने की कोशिश है। यह हिंदू राष्ट्र की आवाज लगाने वाले यह मुल्क में एक और बंटवारा करना चाहते हैं जो हम किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। इंशाल्लाह तो हम अपने मुल्क के टुकड़े नहीं होने देना चाहते।

‘कल मुस्लिम राष्ट्र की भी मांग उठ सकती है‘

हम हुकूमत की इनसे मांग करते हैं अगर हुकूमत ए हिंद ने गौर नहीं किया तो हम 15 तारीख को इंशा अल्लाह जो हमारी यात्रा है राष्ट्रपति से 20 तारीख को मुलाकात करेगी। उनके सामने यह मांग रखेगी के हिंदू राष्ट्र की मांग करना यह असंवैधानिक है। गैरकानूनी है तो ऐसे गैर कानूनी लोगों के खिलाफ़ कार्यवाही की जानी चाहिए। उन पर मुकदमा कायम किया जाना चाहिए। जिस तरह खालिस्तान की मांग करने वालों के खिलाफ आप कार्यवाही करते हो, आप हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करते। अगर इसी तरह हुकूमत उनकी सरपरस्त करती रही और इसी तरह छूट देती रही तो हमें अंदेशा है कि कल मुस्लिम राष्ट्र की भी मांग उठ सकती है। हम ऐसा माहौल नहीं बनने देना चाहते अपने देश में।

’10 लाख मुस्लिम लड़कियों गुमराह करके हिंदू बना लिया’

वहीं मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मैं खासतौर से हिंदू समाज के लोगों से कहना चाहता हूं कि हिंदू समाज को सोचना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद वाले, बजरंग दल वाले, क्या वाकई उनके हिमायती हैं। करीब एक सर्वे के मुताबिक लगभग 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को इन्होंने गुमराह कर लिया, खरीद लिया, लालच देकर हिंदू बना लिया। मैं कहता हूं वह 10 लाख लड़के जिनकी इन लड़कियों से शादी हुई है, उनपर 10 लाख हिंदू लड़कियों का अधिकार था।

वह अधिकार मारा गया तो मैं हिंदू समाज की हिमायत की बात कर रहा हूं। मुस्लिम दुश्मनी में अंधे होकर यह लोग अपने ही लोगों का गला काटने का काम कर रहे हैं। इस तरफ हिंदू समाज को भी गौर देना चाहिए और हुकूमत को भी तवज्जो देना चाहिए। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिससे मुल्क में अफरा-तफरी का माहौल है। इसी को लेकर हम तिरंगा यात्रा 15 को लेकर चलेंगे और 16 को रामपुर आएंगे।

‘मुसलमानों के कत्ल के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन छोड़े गए’

वहीं सरकार के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालकर बरेली से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने की कवायद को लेकर तौकीर रजा खान ने कहा कि हम पुरातन, तरीके से जाएंगे नारे नहीं लगाएंगे, तख्तियां नहीं लगाएंगे, सिर्फ तिरंगा लेकर जाएंगे। अपना एक मांग पत्र है जो राष्ट्रपति को पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हुकूमत खुली बेईमानी कर रही है और हुकूमत ने बाकायदा टीमें बनाई हुई हैं। यह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन इन्होंने छोड़े हुए हैं कि आप लोग मुसलमानों को सताइए, कत्ल कीजिए, आपको मुकदमों से बचाया जाएगा। आपको इनामत दिए जाएंगे।

आप को हीरो बनाया जाएगा तो हुकूमत इतनी बेईमानी कर रही है। मैं बार-बार कहता हूं कि नरेंद्र मोदी की भूमिका वही जो महाभारत में धृतराष्ट्र की थी। उस भूमिका में आज नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी अगर तारीख में इतिहास में अच्छे लफ्जों में याद किया जाना पसंद करते हैं तो उन्हें अपने इन तरीकों को दुरुस्त करना होगा। सबका हिंदुस्तान है और वह सब के प्रधानमंत्री हैं तो उन्हें सबका काम करना चाहिए। किसी एक के साथ ज्यादती हो, जुल्म हो, हमें इंसाफ चाहिए। हमें कोई स्पेशल अटेंशन नहीं चाहिए।

‘धृतराष्ट्र’ से की पीएम की तुलना, कहा..

इस्लामिक धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए- मिल्लत काउंसिल के संस्थापक तौकीर रजा खान शनिवार क रामपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा के शासन के खिलाफ मोर्चा खोला दिया। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। तौकीर रजा खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना धृतराष्ट्र करते हुए कहा धृतराष्ट्र अंधे ही थे, लेकिन जानते सब थे कि उनके अपने ही बेईमानी कर रहे थे इसलिए उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उस बेईमानी के नतीजे से ही महाभारत आपके सामने आई। उसी तरह नरेंद्र मोदी आज आंखें होते हुए अंधे और बहरे बने हुए हैं। अपने लोगों की सरपरस्ती कर रहे हैं और मज़लूमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। कातिल की हिमायत कर रहे हैं और मकबूल को नजरअंदाज कर रहे हैं।

बिल्कुल वही अंदाज है जो धृतराष्ट्र का था, तो यह समझ लीजिए जिस तरह उस वक्त पांडव कमजोर थे आज मुसलमान कमजोर है। हमें सब नजर आता है लेकिन मुसलमान देश प्रेमी है और मुसलमान इमानदार है बेईमानी के खिलाफ हम पूरी मुस्तैदी से मुस्तैदहथ तरीके से खड़े हुए हैं। तौकीर रजा खान ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है के हिंदुस्तान के संविधान में यकीन रखने वाले और लोकतंत्र में यकीन रखने वाले तमाम लोग इंशा अल्लाह हमारे साथ होंगे।

‘…आज तो मुसलमान को आतंकवादी बनना चाहिए’

उन्होंने आगे कहा कि इस लड़ाई में हमारे साथ हिंदू भी होंगे। इसमें मेरे साथ सिर्फ अंध भक्त नहीं होंगे और वह सारे चैनल जो बिके हुए हैं वह नहीं होंगे और तमाम हिंदुस्तान से जो लोग मोहब्बत करते हैं। वह किसी कीमत पर यह नहीं चाहेंगे कि हिंदुस्तान में अफरा-तफरी का माहौल बने। उन्होंने कहा मैं आपसे सवाल करता हूं वो बम जो 2014 से पहले फटा करता था वह बम आज कहां चला गया, वो अब क्यों नहीं फट रहा है।

अगर मुसलमान बम फोड़ रहा था, अगर मुसलमान आतंकवादी था तो आज मुसलमान तब से ज्यादा परेशान है आज तो मुसलमान को आतंकवादी बनना चाहिए। उसे बम फोड़ना चाहिए, लेकिन मुसलमान ना उस वक्त बम मारता था और ना आज बम मार रहा है। जो बम मार रहे थे वह हिंदू समाज को बहकाने का काम कर रहे थे कि मुसलमान बम मारता है। असल में वही लोग हैं जो आज हुकूमत में बैठे हुए हैं, इसीलिए आज कहीं बम नहीं फट रहा है।

‘दंगा तुम ही कराते थे, इसलिए अब दंगे नहीं होते’

वहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते हैं हमारे सरकार में दंगा नहीं हुआ। मैं कहता हूं वाकई तुम्हारी सरकार में दंगा नहीं हुआ, क्योंकि दंगा तो तुम ही कराते थे। हम तो दंगा कभी कराते नहीं थे। हम दंगों से हमेशा बचने की कोशिश करते हैं। देश को बचाने की कोशिश करते हैं।

Tags: FIRHindu nationMaulana Tauqeer RazaMoradabadmuslim nationNews1IndiaRampurTiranga YatraUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post

RRR के नाटु-नाटु गाने को Oscars मिलने पर फिल्म के मेकर्स ने जाहिर की खुशी

दिल्ली के विधायकों के लिए खुशखबरी बढ़ी 66 फीसदी सैलरी, मुख्यमंत्री का वेतन 72 हजार से बढ़कर 1.70 लाख हुआ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist