Monday, June 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Rajasthan: बगावत! पायलट को रोकने के लिए हाईकमान से भिड़ा गहलोत गुट, करीब 70 विधायकों ने दिया इस्तीफा

by Anu Kadyan
September 26, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस में एक बार फिर बगावत के सुर उठ नजर आ रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थकों ने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाने की संभावनाओं को लेकर कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने विधायक दल की बैठक का बहिष्कार किया है साथ ही स्पीकर को इस्तीफे सौंप दिेए है। आज सभी विधायक मिलकर स्पीकर से इस्तीफे मंजूर करने का मुद्दा बात रखेंगे।

नए सीएम के चयन के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ऑब्जर्वर बनकर आए है। वहीं अजय माकन जयपुर में रहकर विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि सीएम के चयन का अधिकार हाईकमान पर छोड़ने पर जाए। लेकिन गहलोत समर्थक 19 अक्टूबर तक किसी बैठक में आने को तैयार नहीं हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

June 28, 2026
: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026

इस मुद्दे को लेकर देर रात अजय माकन से गहलोत समर्थक मंत्री शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, महेश जोशी और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा मुलाकात की और डिमांड चार्टर रखा। इसपर माकन ने कहा कि विधायक बेवजह नाराज हो रहे हैं। ऑब्जर्वर्स सीएम चयन का अधिकार हाईकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव पारित करवाने आए हैं। किसी खास नेता को सीएम बनाना हमारा मकसद नहीं है।

CM के अध्यक्ष बनने तक बैठक का बहिष्कार

इस पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल मंत्रियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने तक कोई बैठक नहीं होगी। साथ ही गहलोत से पूछे बिना सीएम पद का फैसला नहीं होगा।

गहलोत समर्थक विधायक अब अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के भी पक्ष में नहीं हैं। शांति धारीवाल और स्पीकर सीपी जोशी के घर बैठकों में विधायकों ने गहलोत को राजस्थान का सीएम बनाए रखने की पैरवी की। साथ ही विधायकों ने गहलोत के अध्यक्ष पर नामांकन भरने के विचार को ही टालने का सुझाव दिया। विधायकों ने कहा कि चुनावों में धोखा हो सकता है।

गहलोत समर्थक विधायकों ने नया सीएम चुनने के लिए रायशुमारी बैठक का बहिष्कार करके कांग्रेस हाईकमान को खुली चुनौती दे दी है। गहलोत समर्थकों के तेवर अब भी बरकरार हैं। विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करके गहलोत समर्थकों ने हलचल मचा दी। विधायक पदों से स्पीकर को इस्तीफे सौंपकर आगे भी लड़ाई का फ्रंट खोल दिया है। गहलोत खेमा 90 से ज्यादा विधायकों के इस्तीफे देने का दावा कर रहा है।

पायलट के खिलाफ मोर्चा खोला

गहलोत समर्थक विधायकों के बागी तेवर अपनाने के बाद अब राजस्थान में नए सीएम के चयन का प्रोसेस अटक गया है। बताया जाता है कि कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को सीएम बनाने का इशारा कर दिया था। गहलोत समर्थकों को दोनों ऑब्जवर्स के आने से पहले ही इसकी भनक लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने मोर्चा खोल दिया।

देर रात तक चले सियासी ड्रामे के बाद कई नए समीकरण बन गए। नए सीएम के चयन की रायशुमारी के लिए सीएम निवास पर विधायक दल की बैठक को रद्द करना पड़ा। अब विवाद शांत होने के बाद ही विधायक दल की बैठक के आसार हैं।

गहलोत समर्थक विधायक और मंत्री इस बात से नाराज हैं कि गहलोत को विश्वास में लिए बिना आनन फानन में नए सीएम के चयन के लिए बैठक बुलाई गई। पायलट के खिलाफ पहले से ही लामबंद थे। जब सीएम चयन का फैसला करने के लिए अचानक विधायक दल की बैठक बुलाई गई तो विधायक नाराज हो गए। सीएम के लिए पायलट का नाम हाईकमान की तरफ से फाइनल होने की सूचनाओं से नाराजगी और बढ़ गई।

गहलोत गुट के करीब 70 विधायकों ने दिया इस्तीफा

राजस्थान की राजनीति एक नए मोड़ पर आ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जगह पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बीच गहलोत खेमे ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक दल की बैठक से पहले ही गहलोत गुट के करीब 70 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर पहुंचकर इस्तीफा दे दिया है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया कि हमारे पास 92 विधायक हैं। हमारी एक ही मांग है कि बगावत करने वाले लोगों में से सीएम न बनाया जाए।

विधायक दल की बैठक के लिए ऑब्जर्वर खड़गे और माकन के जयपुर पहुंचने से पहले ही गहलोत के पक्ष के मंत्री-विधायकों ने रणनीति बना ली थी। विधायक दल की बैठक का पहले तय समय शाम 7 बजे था, इससे पहले 5 बजे यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक रख ली। शाम को विधायक जुटते ही रणनीति बदली और रात को ही विधायक स्पीकर सीपी जोशी के बंगले पर विधायक इस्तीफे लेकर पहुंच गए। जोशी को सबके इस्तीफे सौंप दिए गए। हालांकि उन इस्तीफों पर कुछ एक्शन होने की संभावना नहीं है।

सीएम पद के लिए 102 विधायकों की मजूरी जरूरी

इस बीच, विधायक दल की बैठक रद्द होने के बाद ताजा घटनाक्रम को लेकर सीएम हाउस पर बैठक हुई। बैठक में राजस्थान प्रभारी व ऑब्जर्वर अजय माकन, मल्लिकार्जुन खड़गे, गहलोत, पायलट, रघु शर्मा और कुछ वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। गहलोत खेमे के विधायकों को मनाने और उनकी बात सुनने पर चर्चा की गई। खड़गे और माकन के सामने अशोक गहलोत के गुट ने 3 बिंदुओं का प्रस्ताव रखा है।

गहलोत गुट का कहना है कि नया सीएम सरकार बचाने वाले 102 विधायकों में से ही होना चाहिए। यानी सचिन पायलट को सीएम न बनाया जाए। इसके साथ ही नए सीएम की घोषणा 19 अक्टूबर को अध्यक्ष के चुनाव के बाद की जाए और गहलोत के पसंद का ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। 

बसपा से कांग्रेस में आने वाले विधायकों में से अब मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के पास कोई नहीं रहा है। बसपा से कांग्रेस में आने वाले वाजिब अली, संदीप यादव और लाखन मीणा शाम को गुढ़ा को छोड़ धारीवाल के घर बैठक में पहुंच गए। जी-6 में अब गुढ़ा के साथ कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और खिलाड़ीलाल बैरवा ही रह गए हैं।

गहलोत और पायलट कैंप आमने सामने

गहलोत खेमे ने विधायकों का बहुमत उसके पास होने के फैक्टर को लेकर पायलट का विरोध शुरू कर दिया है। गहलोत समर्थकों ने 90 विधायकों के साइन करवाकर इस्तीफे सौंपने का दावा किया है। हाईकमान के प्रतिनिधियों की बैठक का बहिष्कार करने के पीछे विरोध जताने और ताकत दिखाने की रणनीति थी। गहलोत खेमे ने बहुमत दिखाने का प्रयास किया है।

कांग्रेस में एक बार फिर नेताओं के टकराव के हालात बन रहे हैं। अब गहलोत और पायलट कैंप की लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आएगी। हालांकि सचिन पायलट और उनके समर्थक कुछ नहीं बोल रहे हैं उधर गहलोत समर्थक विधायक अब आरपार के मूड में हैं।

Tags: ashok gehlotNews1Indiarajasthanrajasthan cmsachin pilot
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

Birthday Special Dev Anand: बॉलीवुड का इकलौता ऐसा अभिनेता, जिसके लिए लड़कियां छत से कूद जाया करती थीं

AAP ने दी कांग्रेस को टेंशन, कहा- 'कांग्रेस खत्म है, केजरीवाल विकल्प है'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist